Wednesday, December 13, 2023

कृषि वैज्ञानिक: एक ऐसा लड़का जो पढाई नही किया लेकिन बना डाले खेती के 35 मॉडर्न उपकरण

आज के समय में नई पीढ़ी के लोगों के लिए कृषि तथा उससे संबंधित काम मुश्किल लगता है। खेती से संबंधित कार्यो में आधुनिक उपकरण का न होना या किसानों तक किसी कारणवश उपकरण न पहुँच पाना एक बड़ी वजह है। बाजार में आज कई हाईटेक डिवाइस की भरमार है, लेकिन महंगाई की वजह से किसान उसे खरीद नहीं पाता है। आज हम बात करेंगे एक ऐसे नवयुवक किसान की, जिसने अपने संघर्ष के बदौलत दर्जनों सस्ते फार्मिंग उपकरण बनाया है।

तो आइए जानते हैं उस शख्स से जुड़ी सभी जानकारियां:-

कौन है वह शख्स?

हम हिरेन पांचाल (Hiren Panchal) की बात कर रहे हैं, जो मूल रूप से गुजरात (Gujarat) के राजपीपला शहर के रहने वाले हैं। वे धरमपुर में रहकर खेती और बागवानी से जुड़े काम करते हैं।

कभी स्कूल-कॉलेज का मुंह तक नहीं देखा

हिरेन पांचल (Hiren Panchal) कभी भी कॉलेज या स्कूल नहीं गए हैं,वे होम स्कूलिंग में ज्यादा यकीन रखते हैं। 16 साल की उम्र में, वह पुणे के विज्ञान आश्रम गए थे, वहां उन्हें कई तरह की प्रैक्टिकल ट्रैनिंग और रोजमर्रा के जीवन में उपयोगी चीजों का प्रैक्टिकल ज्ञान लिया था। इसके बाद उन्होंने खेती करना शुरु किया तथा अपने संघर्ष के बदौलत आज के समय में बड़ी सफलता हासिल की है।

बनाए कई तरह के फार्मिंग टूल्स

हिरेन पांचल (Hiren Panchal) को खेती और बागवानी से जुड़ी लम्बी अनुभव है। उन्होंने खेती और बागवानी के काम को आसान बनाने के लिए तक़रीबन 35 तरह के छोटे-छोटे हैंडटूल्स बनाए हैं। उनके द्वारा बनाया गया उपकरण तीन सालों में हीं काफी लोकप्रिय हो गया है।

विदेशों तक है डिमांड

हिरेन पांचल (Hiren Panchal) के द्वारा बनाया गया फार्मिंग उपकरण काफी कम समय में हीं लोकप्रिय हो चुका है। उनके द्वारा निर्मित कृषि उपकरण का सोशल मीडिया के जरिए विदेशों से भी खूब ऑर्डर्स मिलते रहते हैं।

उनके (Hiren Panchal) पास खेतों में निराई के लिए 4,6 और 7.5 इंच डी-वीडर, नर्सरी तथा बगीचे के लिए कुदाल, निराई के लिए पुश एंड पुल वीडर, बेकार घास काटने वाला स्लेशर, छोटे खरपतवार हटाने के लिए रैक वीडर, वीड 2- इन-1 वीडर और फावड़ा वीडर के साथ-साथ रैक, जमीन से मलबा हटाने के लिए हल, कुल्हाड़ी नारियल का छिलका निकालने के लिए मशीन, वहीं /नींबू/चीकू/आम आदि पेड़ से उतरने के लिए पकड़ मशीन जैसे खेती और बागवानी के करीबन 35 टूल्स (Farming Tools) हैं।

लोगों के लिए बनी प्रेरणा

किताबी ज्ञान नहीं रहने के बावजूद भी अपने मेहनत और संघर्ष के बदौलत कृषि संबंधित आपार जानकारियों को हासिल करने वाले हिरेन पांचल (Hiren Panchal) ने एक नई उपलब्धी हासिल की है। उन्होंने कुल 35 तरह के कृषि संबंधित उपकरणों का निर्माण किया है जिसके कारण आज के समय में वे हजारों लोगों के लिए प्रेरणा बने हुए हैं। उनके द्वारा बनाया गया कृषि उपकरण उन्हें नई पहचान दे गयी है।