Wednesday, December 13, 2023

सफलता के 9 राज: दिग्गज उधोगपति के द्वारा दिये इस सुझाव को पढ़कर आप ज़िन्दगी बदल सकते हैं

वर्तमान समय में हर युवा की ख्वाहिश है कि वह खुद का व्यापार शुरू करें। उनका खुद का बिजनेस हो। आज हम लाए हैं एक ऐसे शख्स के द्वारा बताए गए सफलता के कुछ मंत्रों को जिन्होंने बेहद गरीबी में जिंदगी जीकर अपनी काबिलियत से एक ऐसी कम्पनी का निर्माण किया जिसकी पूरे विश्व में तूती बोलती है।

लोगों का मानना है कि अगर हम खुद का व्यापार शुरू करेंगे तो हम उसके मालिक खुद होंगे और हम किसी दूसरे के अंदर में काम नहीं करके खुद का कार्य करेंगे। हम इसमे खुद का पैसा लगाकर मुनाफा कमा सकते हैं। आज बात विश्व के एक सुप्रसिद्ध उद्योगपतियों में से एक है जैक मा की जिन्होंने सफलता प्राप्त करने कुछ सूत्रों को साझा किया है और कहा है कि उन्हें अपनाकर आप भी सफल बन सकते हैं।

Jack ma

कर्ज लेकर शुरू किया व्यापार

अपने बिजनेस के शुरुआती दौड़ में जैक मा ने कुछ पैसे उधार के तौर पर पत्नी और दोस्त से ली और फिर बिजनेस प्रारंभ किया। अगर उन्हें अभी देखा जाए तो वर्तमान में वह चाइना के सर्वश्रेष्ठ अमीर इंसान है। वैश्विक तौर के हिसाब से यह 20वें स्थान पर हैं। उनके पास जो साम्राज्य है उसकी कीमत आज 29.7 बिलियन डॉलर है। वह alibaba.com के संस्थापक हैं।

55 वर्षीय जैक मा

जैक मा (Jack Ma) का जन्म स्थान ईस्टर्न चाइना में हुआ है। वह एक बेहद गरीब परिवार के हैं। उन्होंने अपने जीवन में बहुत सारी तकलीफें और असफलताओं का सामना किया है। कॉलेज के दौर में वह लगभग तीन बार असफल हुए हैं। वह नौकरी करना तो चाहते थे लेकिन बहुत सारी कंपनियों ने उन्हें अपने कार्य के योग्य ना मानकर वहां से घर का रास्ता दिखा दिया। वह केएफसी में भी गए थे लेकिन वहां भी उन्हें नौकरी हासिल नहीं हुई।

इंग्लिश सीखने की थी चाहत

जैक अपनी युवावस्था में अंग्रेजी को सीखने की ख़्वाहिश रखते थे लेकिन घर की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उसे सीखने के लिए उन्होंने एक अलग रास्ता अपनाया। जो भी पर्यटक वहां जाते थे उन्हें वह अपनी साइकिल पर बैठाते फिर उनसे इंग्लिश के कुछ पाठ को सीखते। मुश्किलों का सामना करते हुए वह आज विश्व के सबसे फेमस सीईओ है।

जैक मा के दिए सफलता के 9 सूत्र

Jack ma sucess ideas
  1. आशावादी बने

अपने भविष्य के खातिर हमेशा सिर्फ एक ही सोंच रखनी चाहिए वह है आशावादी। अगर कोई भी इंसान नकारात्मक सोंच को छोड़ सकारात्मक सोच को अपनाएं तो वह बहुत ही आसानी से लक्ष्य की तरफ अग्रसर हो सकता है। साथ हीं अगर कोई व्यक्ति शिकायत कर रहा हो तो उसे इग्नोर कर परिस्थितियों को किस तरह अपने अनुकूल बनाना है इस कोशिश में लगे रहें। अगर आप कुछ बनना चाहते हैं तो दूसरों की अपेक्षा सुबह जल्दी जगना और अपने काम में लग जाना जरूरी है। सबसे अच्छी और खास बात अगर आप कोई कार्य कर रहे हैं तो उसके लिए अपने ही सजह ज्ञान का इस्तेमाल करना चाहिए।

2.बड़े सपने

एक बात सुनकर बहुत ही हैरानी होगी कि जैक मा हमेशा से अपने सपने को जिंदा रखते हैं। एक वक्त आया भी था जब उन्होंने कंपनी की शुरुआत की तो बहुत लंबे अरसे लगभग 3 वर्षों तक उनकी कंपनी में कोई काम नहीं हुआ। लेकिन वह अपने सकारात्मक विचारों के साथ वहां के कर्मचारियों को काम सिखाने में लगे रहे। उनका मानना है कि अगर हम कोई कार्य शुरू कर रहे हैं तो धन के बारे मे हमें नहीं सोचना चाहिए। हम अगर अपना काम कर रहे हैं तो धन हमारे पास खुद ही आ जाएगा। इसलिए हमें अपने लक्ष्य को पाने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए यह नहीं कि अगर कार्य अच्छा नहीं हो रहा तो उससे पीछे हट जाएं।

  1. खुद पर रखें भरोसा

किसी कार्य को करने के लिए सबसे जरूरी यह भी है कि आपको स्वयं पर आत्मविश्वास होना चाहिए। साथ हीं आप जिन लोगों के साथ कार्य में लगे हुए हैं उन लोगों को भी आप के तरीके और कार्यों पर विश्वास बनाए रखना चाहिए। किसी भी विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए आप यह सिद्ध कर सकते हैं कि हम कभी हार नहीं मानने वाले हैं और जीत हासिल करके हीं रहेंगे।

4.अस्वीकृत को करें स्वीकार

अगर आप जो कार्य कर रहे हैं उसमें आपको कोई बोल रहा है कि यह कार्य गलत है तो यह हमारे कार्य का सबसे महत्वपूर्ण भाग है। हमे इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि असफलता हमारे रास्ते का रोड़ा ना बने। जैक मा को लगभग 30 नौकरियों के लिए अस्वीकृति मिली, उन्हें यह बताया गया कि तू इस नौकरी के योग्य नहीं। फिर भी वह हार नहीं माने और आज इस मुकाम पर हैं कि उन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं है।

  1. गलतियां करें

जिंदगी में अगर आप कुछ बनना चाहते हैं तो सिर्फ अपनी गलतियों पर ध्यान दें। फिर उसे सुधारने के प्रयास में लगें जब आप अपनी गलतियों को सुधारने लगेंगे तो एक दिन आप जरूर सफल हो जाएंगे। जैक का मानना है कि अगर कोई व्यक्ति सफल होना चाहता है तो वह दूसरों की सफलताओं की कहानी के बारे में ध्यान ना देकर उसकी गलतियों को ध्यान दे तो वह एक सफल इंसान बन सकता है। उनकी ख्वाहिश है कि अगर उन्हें बोला जाए कि तुम अलीबाबा की किताब लिखो तो वह अलीबाबा की सफलताओं को ना लिखकर उनकी अनगिनत गलतियों को जरूर लिखेंगे।

  1. कंपीटिशन के बारे में चिंतित ना हों

अगर हम अपनी प्रतियोगिताओं के विषय में चिंतित होंगे तो हम आगे नहीं बढ़ पाएंगे। हमें अगर प्रतियोगिता करना हीं है तो निर्माण और सेवाओं के लिए करें।

  1. बनाइए लोगों को सशक्त

हमें हमेशा अपने अगल-बगल के लोगों को मदद जरूर करते रहना चाहिए ताकि वह खुश रहें। अगर वह खुश रहेंगे तो मन में एक अलग सी ऊर्जा और प्रसन्नता रहेगी। हमेशा युवा वर्ग और बुजुर्गों की मदद जरूर करना चाहिए। बुजुर्ग हमें दुआ देंगे और युवा वर्ग अच्छे कार्यों के लिए हमारे साथ रहेंगे।

  1. निंदा पर ज्यादा ध्यान ना दें

आलोचना के विषय में यह बताते हैं कि अगर कोई आपके लिए आलोचना कर रहा है तो उसके बारे में बिल्कुल भी ध्यान ना दें। जैक जब शुरू में अपने कार्य को किए तब लोगों ने उनके आईडिया को बहुत गलत बताया। लेकिन उन्होंने उन लोगों की एक भी बात पर ध्यान नहीं दिया इसी कारण आज अली-पे लगभग 500 से अधिक मिलियन यूजर्स है।

  1. लक्ष्य के लिए रखें जुनून

अगर आप अपने सिर्फ लक्ष्य को ही निशाना मानकर आगे बढ़ेंगे तो आपको सफलता की ऊंचाई तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता। अगर अपने कार्यों को सिर्फ जुनून ही समझा जाए तो उसमें आने वाली सभी कठिनाईयां सिर्फ सफलता ही लगेंगी।

जैक मा के द्वारा बताए गए सफलता के सभी सूत्र अनुकरणीय हैं। The Logically अपने सभी पाठकों से अपील करता है कि वे जैक मा के द्वारा साझा किए गए सफलता के सूत्रों को अपने जीवन में अपनाएं और सफलता की नई ऊंचाइयां गढ़ें।