Wednesday, December 13, 2023

DSP से रिटायर्ड होकर आलू की खेती से तोड़े सारे रिकॉर्ड, सलाना कमाई है 2 करोड़ से भी अधिक: पार्थीभाई चौधरी

हम अक्सर पुलिस अधिकारी को जनता की भलाई और उनकी देखभाल करते हुए देखें हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे पुलिस ऑफिसर के बारे में बताएंगे जो आलू की खेती कर 4 करोड़ तक की कमाई कर रहें हैं। इन्होंने आलू की खेती से इतनी आमदनी कर विश्व रिकॉर्ड तोड़ा है। आइये जानतें हैं, इनके बारे में।

पार्थीभाई जेठाभाई चौधरी

63 वर्षीय पार्थीभाई जेठाभाई चौधरी (Parthibhai Jethabhai Chaudhary) एक रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर हैं। यह गुजरात (Gujrat) के घनी आबादी वाले गांव से सम्बद्ध रखतें हैं। यह 5 भाई हैं और ये मंझले है। यह 1981 में SI पद पर गुजरात पुलिस में नियुक्त हुए और 2015 में यह मेहसाणा एसीबी में। DSP पोस्ट से इन्हें अवकाश प्राप्त हुआ। यह अपने गांव में आलू के उत्पादन से करोड़ो की कमाई कर रहें हैं। इन्होंने अपनी मेहनत से ऐसा चमत्कार किया है कि आलू को सोना बना दिया है। इनका नाम आलू के उत्पादन में विश्व के बड़े किसानों में आता है।

Jethabhai chaudhary potato field

कैसे हुई खेती की शुरुआत

इन्होंने यह जानकारी दी कि यह गुजरात में पुलिस थें। इनके पिता गेंहू और बाजरा की ट्रेडिशनल खेती करते थे। जब इनके घर बंटवारा हुआ और सभी भाई खेती करना शुरू कियें तब इन्होंने भी खेती करने का निश्चय किया। इसके लिए सारी जानकारीयां इकट्ठा की तब खेती का शुभारंभ कियें। इन्होंने अपने खेत में आलू को बोया और इससे लाभ कमाने लगे।

हुआ आलू की खेती का श्रीगणेश

साल 2004 में इन्होंने अपने खेती की शुरुआत की। यह पुलिस की नौकरी भी करते और होलीडे के दिन घर पर आकर खेतों में काम किया करते थे। इनके हिस्से में 5 एकड़ जमीन थी और उन्होंने इस पर आलू की खेती की। इन्होंने अपने अगल-बगल के लोगों का जमीन भी खरीदा और अब यह 87 एकड़ में अपनी खेती कर मुनाफा कमा रहे हैं। इनसे बहुत सारे किसान इनके आलू की खेती के गुर सीखने के लिए आते हैं।

यह भी पढ़ें :- देहरादून: आम का एक ऐसा पेड़, जिसपर लगेंगे 45 किस्मों के आम

कैसे हुए इस खेती में माहिर???

यह इस खेती में ऐसे ही माहिर नहीं बने हैं। इनकी मदद मैक्केन फूड्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के कृषि विशेषज्ञ गोपाल दास शर्मा और देवेंद्र जी ने की है। यह इनके सिखाने का फल है। जब यह आलू की खेती शुरू किए उस दौरान यह मार्केटिंग के लिए जाया करते थे। तब यह इन दोनों के संपर्क में आए। इन दोनों ने इन्हें आलू की खेती किस तरह और कैसे करनी है यह सारी जानकारी दी और इन्हीं की वजह आज इसमें इन्हें महारत हासिल हुआ है। इनके खेतों में सिंचाई के लिए 8 नलकूप है और यह अपने खेतों की देखभाल बहुत ही ध्यानपूर्वक करते हैं।

Jethabhai chaudhary

सालाना कमाई 4 करोड़

इनकी पत्नी गृहणी है और यह पुलिस अधिकारी होने के साथ एक कामयाब किसान है। इनका बड़ा बेटा एमडी रेडियोलॉजिस्ट है। एक छोटा बेटा है, वह अभी अहमदाबाद में अपनी शिक्षा ग्रहण कर रहा है। यह अपने खेतों में 1 एकड़ में लगभग 17 टन तक आलू का उत्पादन करते हैं। उनका सालाना कमाई लगभग चार करोड़ है।

मिली फोर्ब्स के लिस्ट में जगह

यह प्रति हेक्टर में सबसे अधिक आलू पैदा करने वाले किसान हैं और उन्होंने विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इनके पूर्व नीदरलैंड के एक किसान ने यह रिकॉर्ड बनाया था कि वह प्रति हेक्टर में 54 मेट्रिक टन आलू का उत्पादन किए थे। लेकिन हमारे पार्थीभाई ने 1 एकड़ में 87 मीट्रिक टन आलू को पैदा कर इनका रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इन्होंने विश्व रिकॉर्ड कायम करने के साथ-साथ फ़ोर्ब्स की लिस्ट में भी अपनी जगह बना ली है।

एक पुलिस होने के साथ इन्होंने जिस तरह खेती में महारत हासिल की है, वह सराहनीय है। पार्थीभाई के कार्यों के लिए The Logically इन्हें बधाई देता है।