Saturday, December 9, 2023

ये हैं मनाली के आसपास स्थित 5 खुबसूरत जगहें, जिसकी सुन्दरता आकर्षित कर लेगी

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) का शहर मनाली को प्रकृति का ऐसा वरदान प्राप्त है जिसकी वजह से घूमने के शौकीन लोगों के बीच यह सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। घने जंगलों और नदियों से घिरे इस जगह की खुबसूरत इतनी मनमोहक और आकर्षक है कि इन्सान उसकी तरफ खिंचा चला जाता है।

हालांकि, सिर्फ मनाली ही नहीं मनाली के आसपास भी कुछ ऐसी जगहें हैं जहां की प्रकृति की अद्भूत कलाकारी और मनमोहक रूप किसी को भी अपनी तरह आकर्षित कर लेता है। लेकिन उन जगहों के बारें में अधिक लोगों को जानकारी नहीं है इस वजह से वहां शांति प्रिय लोग आसानी से अपना समय व्यतीत कर सकते हैं।

ये हैं मनाली (Manali) के आसपास स्थित कुछ हिडन प्लेसेज जहां की खुबसूरती आपके पल को यादगार बना देगी (5 beautiful hidden places near Manali)-

पत्लिकुहल (Patlikuhal)

हिमाचल प्रदेश के ऑफ़बीट प्लेसेज में से एक पत्लिकुहल पहुंचने में मनाली से 27 मिनट का समय लगता है। अन्य टूरिस्ट डेस्टिनेशन की तुलना में इसके बारें में लोगों को कम जानकारियां है इसलिए ये जगह काफी शांति रहता है और शान्तिप्रिय लोगों को काफी पसंद आता है।

Patlikuhal tourist place near manali

थानेदार (Thanedar)

मनाली से थानेदार की दूरी लगभग 196 किलोमीटर है जहां मनाली से जाने में 3 घंटा 40 मिनट का समय लगता है। यहां सेब और चेरी की खेती बड़े स्तर पर की जाती है साथ ही सेब का निर्यात भी काफी अधिक होता है। इसी के साथ ये जगह भी काफी शांत और आकर्षक है।

Thanedar tourist place in manali

यह भी पढ़ें:- कुत्ते को गड्ढे से निकालने के लिए शख्स मंगवाया JCB, दरियादिली ने लोगो का दिल जीत लिया

सोइल (Soil)

सोइल जगह कैंपिंग लवर्स के लिए स्वर्ग जैसा है जहां के ऊँचे-ऊँचे पेड़ और स्वच्छ वातावरण लोगो का दिल जीत लेता है। पर्यटक महज 37 मिनट में ही मनाली से सोइल पहुंच सकते हैं और वहां की प्राकृतिक सुन्दरता का आनंद ले सकते हैं। हालांकि, यहां वाहन से कुछ दूर जाने के बाद वाहन जाने का रास्ता नहीं है इसलिए आगे का सफर पैदल तय करना पड़ता है।

Soil village tourist place near manali

सजला (Sajla)

सजला एक गांव है जो विष्णु मंदिर और आकर्षक वॉटरफॉल्स के लिए काफी प्रसिद्ध है। मनाली से यह महज 27 मिनट की दूरी पर स्थित है। इस गांव का सफर इसलिए खास हो जाता है क्योंकि यहां वाहन जाने का रास्ता नहीं होने की वजह से पर्यटकों को जगन्लों से होकर ट्रेकिंग के जरिए जाना पड़ता है। जंगलों से होकर सफर तय करना अपने आप में अलग आनंद प्रदान करता है।

Sajla tourist place near manali

मलाणा (Malana)

मलाणा गांव सिर्फ भारतीयों को नहीं बल्कि विदेशियों के बीच भी काफी पसंदीदा है। यहां मौजूद लकड़ी से निर्मित मंदिर और पत्थर इस गांव की खुबसूरती में चार चांद लगाते हैं और ये सभी पर्यटकों को काफी पसंद आता है। मनाली से यहां पहुंचने में दो से ढाई घंटे का समय लगता है।

Malana tourist place in manali

ये थीं मनाली के आसपास स्थित कुछ हिडन प्लेसेज जिसकी खुबसूरती आपका मन मोह लेगी। यदि यह आर्टिकल पसंद आया हो तो लाइक और शेयर जरुर करें।