Sunday, December 10, 2023

घर पर करें ऑर्गेनिक खेती और खाएं बिल्कुल ताजी सब्जियां, हाइड्रोपोनिक तकनीक के जरिए बिना मिट्टी की होगी खेती

इस कोरोना वैश्वीक महामारी ने लोगों को हर चीज़ का महत्व बता दिया है। बढ़ती मंहगाई ने भी अहसास कराया है कि चीजों को महत्व देना बहुत जरूरी है। वहीं कुछ लोगों को लगता था कि किसी भी चीज की कोई कीमत नहीं होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें वो चीज आसानी से मिल जाती थी। अब सबसे बड़ी चीज एक अच्छी सेहत है, जिसके लिए ऑर्गेनिक खेती द्वारा तैयार हुई सब्जी खाना बेस्ट है।

छत पर कर सकते हैं ऑर्गेनिक फार्मिंग

लोगों का अपने स्वास्थ्य के ध्यान के लिए फल, फूल और सब्जियों का सेवन आवश्यक है लेकिन महामारी में ये सब मिलना मुश्किल हो चुका था। आज हम आपको इस लेख द्वारा यह जानकारी देंगे कि आप किस तरह अपने छत पर ऑर्गेनिक खेती कर अपने आवश्यतानुसार फल और सब्जियों को उगा सकते हैं। -Organic Farming

Know about organic farming and hydroponic technique

कर सकते हैं 2 तरह से खेती

अगर आप खेती करना चाहते हैं, तो देशी विधि एवं हाइड्रोपोनिक तकनीक से छत पर खेती कर सकते हैं। देशी विधि में ऑर्गेनिक उर्वरक का उपयोग कर खेती किया जाता है। वही हाइड्रोपोनिक विधि में पानी के उपयोग से खेती की जाती है। -Organic Farming

Know about organic farming and hydroponic technique

यह भी पढ़ें :- मुंबई के इस कपल ने शुरू की ऑर्गेनिक खेती, हाइड्रोपोनिक्स तकनीक के जरिए उगा रहे हैं सब्जियां: खेती बाड़ी

क्या है देशी विधि?

अगर आप छत पर जैविक खेती करना चाहते हैं, तो जानकारी रखना आवश्यक है। आपकी थोड़ी सी मिस्टेक के कारण आपने छत पर सीपेज होने का खतरा बना होता है इसलिए आवश्यक है कि छत की बराबरी पर प्लास्टिक, पॉलीथिन और कारपेट को बिछा दें। आप गमलों या पुराने पात्र, बाल्टी में पौधों को लगा सकते हैं। पौधों को लगाने के उपरांत उनका नियमित तौर पर ध्यान रखना आवश्यक है।
-Organic Farming

Know about organic farming and hydroponic technique

क्या है हाइड्रोपोनिक विधि?

हाइड्रोपोनिक विधि इजरायल की तकनीक है जिसमें पौधों को उगाने के लिए मिट्टी की तनिक भी जरूरत नहीं है। जल से ही पौधों को उर्वरक दिया जाता है जिससे उत्पादन अधिक होता है। आप कोकोपीट एवं पानी द्वारा यह खेती की जाती है। पौधों को मल्टी लेयर फ्रेम द्वारा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से उगाया जाता है। पौधों की जड़ों को पानी में डालकर उन्हें पोषक तत्त्व दिए जाते हैं। इस द्वारा अधिक उत्पादन कर लाभ कमाया जा रहा और यह इंडिया में अधिक प्रचलित हो चुका है। -Organic Farming

Know about organic farming and hydroponic technique

इस तरह आप अपने छत पर ऑर्गेनिक खेती कर स्वस्थ भी रहेंगे और कुछ पैसे भी कमा सकते हैं।