Wednesday, December 13, 2023

घर में लगाएंगे ये पौधे तो नहीं होगी ऑक्सीजन की कमी, जानिए ऑक्सीजन देने वाले इंडोर प्लांट्स के बारे में: Oxygen plants

पेड़-पौधे हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अगर पेड़-पौधें ना हो तो ऑक्सीजन की कमी के कारण हमारी मृत्यु हो सकती है। हम सभी को अपने घर को फूल पौधों से डेकोरेट करके रखना बहुत पसंद होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताएंगे, जिन्हें लगाकर आप अपने घर को डेकोरेट करने के साथ ऑक्सीजन भी प्राप्त कर सकते हैं।

जानकारी के अनुसार नासा (Nasa) ने उन 10 पौधों के विषय में बताया है, जिन्हें कमरे में लगाकर अधिक मात्रा में ऑक्सीजन प्राप्त की जा सकती है। आइए जानते हैं उन 10 पौधों के बिषय में।

गरबेरा डेजी

गरबेरा डेजी पौधे को घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लगाया जाता है। हमें रात में इस होम प्लांट से अधिक मात्रा में ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है। हम इसे अपने घर में कहीं भी रख सकते हैं, क्योंकि इसे थोड़े वक्त की धूप की जरूरत पड़ती है। इस पौधे में अधिक पानी की आवश्यकता नहीं होती क्योंकि इसकी मिट्टी में नमी के कारण यह बहुत जल्दी विकसित हो जाता है। यह पौधा हमारे वातावरण से बेनजेन और ट्राइक्लोरोएथिलीन को ओब्जॉर्ब करता है। – know about oxygen giving indoor plants

know about oxygen giving indoor plants

चाइनीज एवरग्रीन (Aglaonema)

चाइनीज एवरग्रीन (Aglaonema) पौधा लगभग 18-57 डिग्री तापमान में विकसित होता है। इस पौधे को अधिक पानी की आवश्यकता नहीं होती और यह रोशनी में भी ऊपजाता है। इसकी पत्तियां लगभग 3 फीट ऊंची होती है, जिसे देखकर बहुत ही सुंदर लगता है। यह हमारे वातावरण से फॉर्मेल्डिहाइड और बेनजेन को ओब्जॉर्ब करता है। इस पौधे को हमेशा ही पशुओं एवं बच्चों से बचा कर रखना चाहिए क्योंकि इसमें पॉइजन होता है।

know about oxygen giving indoor plants

स्पाइडर प्लांट (Spider Plant)

स्पाइडर प्लांट (Spider Plant) को अधिकतर लोग रिबन प्लांट भी कहते हैं। इस पौधे में अधिक पानी की आवश्यकता नहीं होती, इसे हम अपने बेडरूम या लिविंग रूम में रखकर अपने कमरे की शोभा बढ़ा सकते हैं। इसके पौधे की हाइट लगभग 60 सेंटीमीटर के करीब होती है। इस पौधे की खासियत यह है कि यह 2 डिग्री तापमान के ठंडे को भी बर्दाश्त कर सकता है। इस पौधे के विकास के लिए 18 से 32 डिग्री सेल्सियस तापमान अच्छा माना जाता है। यह हमारे वातावरण से जाइलीन और कार्बन मोनोऑक्साइड को ओब्जॉर्ब करता है।

know about oxygen giving indoor plants

ब्रॉड लेडी पाम (BroadLeaf Lady Palm)

ब्रॉड लेडी पाम (BroadLeaf Lady Palm) को बैम्बू पाम के नाम से पहचाना जाता है। गर्मियों के सीजन में इन पौधों में हर रोज पानी की आवश्यकता होती है। यह पौधा लगभग 4 मीटर की ऊंचाई तक बढ़ता है। यह हमारे वातावरण से अमोनिया गैस को ओब्जॉर्ब करता है और ऑक्सीजन बढ़ाता है। – know about oxygen giving indoor plants

know about oxygen giving indoor plants

ड्रैगन ट्री (Dragon Tree)

ड्रैगन ट्री (Dragon Tree) को रेड-एज ड्रैसेनिया के नाम से जाना जाता है। इसे हम बालकनी में लगा सकते हैं, क्योंकि इसे सूर्य की रोशनी की ज्यादा जरूरत पड़ती है। यह हमारे वातावरण से बेनजेन जाइलीन, टोलुइन और ट्राइक्लोरोएथिली को ऑब्जर्व करता है। -indoor Oxygen Plant

know about oxygen giving indoor plants

विपींग फिग (Weeping Fig)

विपींग फिग (Weeping Fig) महारानी विक्टोरिया के वक़्त से यह रूम प्लांट बहुत ही पसन्द किया जाता है। इसके तनों से ही इसकी जड़ें निकलती हैं और जड़ से लटक कर जमीन तक पहुंचती हैं, और तना का रूप ले लेती हैं। इसकी पत्तियों को देखकर ऐसा लगता है कि आंसू टपक रहे हैं, जिस कारण इसे विपिंग ट्री भी कहा जाता है। यह अधिक मात्रा में कार्बन डाईऑक्साइड को ओब्जॉर्ब करता है एवं ऑक्सीजन को छोड़ता है।

know about oxygen giving indoor plants

एरेका पाम (Areca Pam)

एरेका पाम (Areca Pam) को कम पानी एवं हल्की रोशनी की आवश्यकता होती है। इससे अपने लिविंग रूम में रखकर उनकी सभा बढ़ाई जा सकती है। यह हमारे वातावरण से जाइलीन और फॉर्मल्डिहाइड को ओब्जॉर्ब करता है। – know about oxygen giving indoor plants

know about oxygen giving indoor plants

एलोवेरा (Aloevera)

एलोवेरा (Aloevera) को धूप में उगाया जा सकता है, क्योंकि इसे कम पानी की आवश्यकता होती है। इसका उपयोग किचन के साथ ब्यूटी केयर के लिए भी किया जाता है। यह हमारे वातावरण से फ्लोर वार्निश, वार्निश और डिटर्जेंट में मौजूद फॉर्मल्डिहाइड को ओब्जॉर्ब करता है। – know about oxygen giving indoor plants

know about oxygen giving indoor plants

स्नेक प्लांट (Snake Plant)

स्नेक प्लांट (Snake Plant) को हमारे विंडो के पास रखकर रूम की शोभा बढ़ाई जा सकती है। यह रात में अधिक मात्रा में ऑक्सीजन छोड़ता है। यह हमारे वातावरण से फॉर्मल्डिहाइड, बेनजेन, टोइलून और जाइलिन ट्राइक्लोरोएथिलीन जैसे खतरनाक गैस को ओब्जॉर्ब करता है।- know about oxygen giving indoor plants

know about oxygen giving indoor plants

मनी प्लांट (Money plant)

मनी प्लांट को सप्ताह में मात्र एक बार ही पानी की आवश्यकता होती है। इसकी पत्तियां देखने में बहुत ही सुंदर लगती है। यह कम प्रकाश में भी अधिक मात्रा में ऑक्सीजन का निर्माण करते हैं।इस पौधे को बच्चों एवं पशुओं से दूर रखा जाता है क्योंकि यह जहरीला होता है। – know about oxygen giving indoor plants

know about oxygen giving indoor plants

अगर आप गार्डेनिंग सीखना चाहते हैं तो हमारे “गार्डेनिंग विशेष” ग्रुप से जुड़ें – जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें