Home Environment

जानिए 11 देशों के बारे में जहां इंडिया की करेंसी का बहुत कीमती है, यहां महज़ 1 रुपए में खरीद सकेंगे अनेकों सामान

अधिकांश व्यक्ति घूमना-फिरना पसंद करते हैं। वहीं भारत के अलावा लोगों को विदेश जाने की भी इच्छा होती है।

इस लेख द्वारा आपको ऐसे देशों के बारे में बताएंगे, जहां जाने के लिए अधिक रुपयों की आवश्कता नहीं पड़ेगी क्योंकि वहां कि करेंसी भारतीय रुपयों के मुकाबले बहुत कम होती है। यदि आप वहां घूमने जाएंगे तब भी आपको पैसों की दिक्कत महसूस नहीं होगी। आइए इन देशों के बारे में जानते हैं।

  1. वियतनाम

वियतनाम एक बहुत ही खूबसूरत देश है, जो दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित है। भारत के साथ इस देश का संबंध काफी अच्छा है। इतना ही नहीं दोनों देशों के सांस्कृतिक और आर्थिक संबंध भी काफी गहरे हैं। यहां भारतीय एक रूपए की कीमत 314.42 वियतनामी डोंग है।

Know about these small budget tourist places
  1. इंडोनेशिया

इंडोनेशिया हिंद और प्रशांत महासागर के बीच स्थित है, इसलिए इसे द्वीपीय देश भी कहा जाता है। यहां घूमने के लिए बहुत पैसों की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, क्योंकि यहां भारतीय एक रूपए की कीमत 194.40 के बराबर होती है।

  1. कंबोडिया

कंबोडिया में प्राचीन हिंदू और बौद्ध मंदिर स्थापित है, जिसे देखने के लिए लाखों लोग आते हैं। यहां भारतीय एक रूपए की कीमत 55.86 रियाल है।

  1. पैराग्वे

अगर आपको प्रकृति से प्यार हैत, तो आप पैराग्वे जरूर जाना चाहिए। यहां यात्रा करने के लिए ज्यादा पैसे की जरूरत नहीं होती है क्योंकि यहां भारतीय एक रुपए की कीमत 91.72 ग्वारानी है।

  1. कोस्टा रिका

कोस्टा रिका एक बेहद ही आकर्षक जगहों में से एक है। यह मध्य अमेरिकी राष्ट्र है, जो प्रशांत महासागर और कैरेबियन सागर के बीच स्थित है। यहां के प्राकृतिक दृश्य लोगों का मन मोह लेते हैं। यहां सर्फिंग और जेट स्कीइंग जैसे वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स का भी आनंद उठाया जा सकता है। यहां भारतीय एक रूपए की कीमत 8.48 कोस्टारिकन कोलोन है।

  1. मंगोलिया

मंगोलिया अपनी समृद्ध संस्कृति, एडवेंचर प्लेस और लैंडस्केप के लिए जाना जाता है। कम पैसों में अगर आपको यात्रा करनी है, तो एक बार यहां जरूर जाए क्योंकि यहां भारतीय एक रूपए की कीमत 39.10 मंगोलिया तुगरिक है।

  1. हंगरी

बहुत से लोगों का सपना होता है यूरोप जैसे देशों में घूमने जाने का पर पैसों की कमी की वजह से वह नहीं जा पाते हैं। अपको यह जानकर हैरानी होगी कि मध्य यूरोपीय देश हंगरी जहां आप कम पैसों में भी यात्रा कर सकते है। हंगरी में भारतीय एक रुपए की कीमत 3.89 फॉरेंट हंगरी करेंसी है।

  1. श्रीलंका

श्रीलंका एक दक्षिण एशियाई देश है, जिसका भारत से सांस्कृतिक संबंध लगभग हजारों साल पुराना है। अगर आप यहां घूमने के लिए जाना चाहते हैं, तो आप यहां के सुंदर समुद्र तट समेत कई आकर्षक नजारे देख सकते हैं। यहां भारतीय एक रुपए की कीमत 2.72 श्रीलंकाई रुपए है।

  1. पाकिस्तान

हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान जाने के लिए भी आपको अधिक सोचना नहीं पड़ेगा क्योंकि यहां भी भारतीय एक रूपए में 2.13 पाकिस्तानी
रुपए के सामान खरीदे जा सकते हैं।

  1. जिम्बाबे

जिंबाब्वे वाइल्ड लाइफ के शौकीन व्यक्तियों के लिए एक बेहतर जगह साबित हो सकता है। यहां भारतीय एक रूपए की कीमत 4.95 जिम्बॉम्ब्वे डॉलर्स है।

  1. आइसलैंड

आइसलैंड के नाम सुनते ही ठंडी जगह का अनुभव होता है। यहां बर्फ से ढकी पहाड़ियां और खूबसूरत वाटरफॉल लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां भारतीय एक रुपए की कीमत 1.65 है।

विदेश जाने के शौकीन लोगों के लिए ये ग्यारह ऐसे देश हैं, जहां की करेंसी भारतीय रुपयों से कम है। इन देशों में आप कम पैसों के बावजूद भी अच्छी तरह यात्रा कर सकते हैं।

यहां जाने से पहले आप एक बार विनियम दर की जांच अवश्य कर लें क्योंकि रुपयों की कीमतों में उतार-चढ़ाव होते रहते हैं।

Exit mobile version