Home Lifestyle

ये हैं विश्व के सबसे महंगे फुटवियर, कीमत जानकार होश उड़ जाएंगे

दुनिया में महंगी और सस्ती दोनों चीजें मौजूद हैं। हालांकि, अब समय और जरुरत के अनुसार दिन-प्रतिदिन सभी चीजें महंगी होती जा रही हैं। इसके विपरीत शौकीन और पैसेवालों के लिए क्या महंगा और क्या सस्ता। फैशन के शौकीन लोग महंगी से महंगी फैशनेबल प्रोडक्ट खरीदते हैं उदाहरण के लिए कपड़े के शौकीन लोग ब्राण्डेड और महंगे कपड़े खरीद रही हैं तो वहीं फुटवियर के शौकीन कीमती फुटवियर खरीद रहे हैं।

फैशन की इसी कड़ी में आज हम आपको विश्व के 6 सबसे महंगे फुटवियर (World Most Expansive Footwears) के बारें में बताने जा रहे हैं जिसे जानने के बाद आपकी आंखे खुली की खुली रह जाएंगी।

ये रहें विश्व के 6 सबसे महंगे फुटवियर

Moon Star Shoes

Moon Star Shoes Stiletos को Antonio Vietri ने बनाया है और इसकी कीमत 19.9 मिलियन डॉलर अर्थात लगभग 145 करोड़ रुपए है।

Moon Star Shoes World's most Expensive footwears

Diamond Shoes

इस शूज में 15 कैरेट डी ग्रेड के हीरे जड़े हुए हैं और इसे Passion Jewellers & Jada Dubai ने डिजाइन किया है। Diamond Shoes की कीमत 17 मिलियन डॉलर यानि भारतीय करेंसी के अनुसार 124 करोड़ रुपए है।

Debbie Wingham Diamond High Heels

डायमंड हाई हील्स को Debbie Wingham ने डिजाइन किया था। इस लेदर Stilettos में 24 कैरेट सोने की परत चढ़ाई गई है। यदि इसकी कीमत की बात करें तो यह 15.1 मिलियन डॉलर अर्थात तकरीबन 110 करोड़ रुपये है।

Rita Hayworth Heels

इस हील्स को Stuart Weitzman द्वारा डिजाइन किया था जिसे एक अवार्ड फंक्शन के दौरान हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री Rita Hayworth ने पहना था। इसलिए इस फुटवियर को Rita Hayworth Heels के नाम से जाना जाता है। इसकी कीमत 3 मिलियन डॉलर अर्थात लगभग 22 करोड़ रुपये है।

Ruby Slippers

इस स्लीपर्स को एक हॉलीवुड फिल्म The Wizard of Oz की 50वीं वर्षगांठ पर मशहूर ज्वेलरी डिजाइनर Harry Winston के बेटे Ronald Wilson ने पहना था। Ruby Slippers की कीमत 3 मिलियन डॉलर अर्थात 22 करोड़ रूपए है।

Stuart Weitcman Tanzanite Heels

इस हील्स को Le Vian Jewelry के Eddie Le Vian ने डिजाइन किया है। इस हील्स के सिल्वर स्ट्रैप में 28 कैरेट के हीरा समेत 185 कैरेट का टेंजनाइट लगाया है। वहीं इसके 4.5 इंच हील में 595 कैरेट Kwiat डायमंड और प्लैटिनम लगाए गए हैं। यदि इस हील की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 3 मिलियन डॉलर अर्थात 22 करोड़ रूपए है।

ये थीं विश्व की 6 सबसे महंगे फुटवियर्स जिन्हें खरीदना एक सपने जैसा है।

Exit mobile version