Sunday, December 10, 2023

टीन के डब्बे से ऐसे बनाएं 2 in 1 देसी चूल्हा, ठंड में अंगीठी का भी काम करेगा और खाना भी बनेगा

हमारे देहाती भाषा मे इसे अंगीठी का चूल्हा कहते हैं जो ठंडी के मौसम में गांव के हर घर मे देखने को मिल जाता है। आज हम जानेंगे कि इस तरह का एक खूबसूरत और टिकाऊ चूल्हा कैसे बनाया जा सकता है।

वैसे तो हम अपने किचेन में नए- नए टेक्निक के चूल्हे का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन जो गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोग हैं वो हाई-टेक चीज़ों का इस्तेमाल करने में सक्षम नहीं होते हैं। इसलिए आज हम एक ऐसा देसी टेक्निक के बारे में बताने वाले हैं जिसकी मदद से आप बहुत ही कम लागत में एक खूबसूरत चूल्हा बना सकते हैं जो आपके किचन की खूबसूरती में चार-चांद लगा देगा।

आगे बढ़ने से पहले हम आपको यह बता दें कि इस चूल्हे को आप अनेकों तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे

  1. ठंडी में आलाव जलाने के लिए
  2. अपने घर को गर्म रखने के लिए
  3. छोटे-मोटे चीज़ों को गर्म करने के लिए या फिर किसी और कार्य के लिए जिसे आप जरूरी समझें

तो आइए जानते हैं कैसे बनते हैं सिगड़ी/अंगीठी चूल्हा

make smokeless desi oven with old tin box

सिगड़ी चूल्हा बनाने के लिए सबसे पहले हम खाली टीन का डब्बा लेंगे, जो आपको मार्केट में किसी भी किराना स्टोर में आसानी से मिल जायेगा। इस डब्बे के ऊपरी हिस्से को चारो तरफ से निसान लगा देंगे और फिर इसके ऊपर ढक्कन को काट कर हटा लेंगे।

इस तरह हमारे पास एक स्ट्रक्चर बन जाएगा जिसकी मदद से हम इस चूल्हे को बनाने की प्रक्रिया शुरू कर देंगे

इस चूल्हे को बनाने का पूरा वीडियो देखें

हमें उम्मीद है कि उपर दिए गए वीडियो को देखकर आप अच्छी तरह समझ गए होंगे कि इस तरह के चूल्हे को कैसे बनाया जाता है।

अगर आपको यह तकनीक अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें।