Home Lifestyle

इस तरह जमाएं बंगाल की बेहद स्वादिष्ट मिष्टी, खाने से नहीं भरेगा मन

Mishti Dahi kaise jamayein

खाने के व्यंजनों में दही का एक अलग हीं स्वाद होता है। वहीं में अगर मिष्टी दही की बात की जाए तब तो बात हीं क्या। पूरे भारत में मिठाई और मिष्टी दही की बात आती है तो पश्चिम बंगाल की बात विशेष तौर पर उभरती है। ये बंगाल की प्रसिद्ध मिठाई है। आप यदि बंगाल की इस मिष्टी दही को देखेंगे तो आपके मुंह में पानी भर जाएगा। ऐसे कई लोग हैं जो इसे स्वयं ही बनाना चाहते हैं लेकिन सभी लोगों को इसका आईडिया नहीं है और वह बेहतर तरीके से नहीं जम पाता।

आज का हमारा ये लेख उन लोगों के लिए है जिन्हें मिष्टी दोई बेहद पसंद है और ये कोशिश करते हैं कि स्वयं अपने घर पर इसका निर्माण करें। इस लेख द्वारा आपको हम ये पूरी जानकारी देंगे कि मिष्टी दोई के निर्माण के लिए क्या-क्या सामग्रियां चाहिए और इसे किस तरह तैयार करें??? इसके अतिरिक्त आपके समक्ष एक वीडियो की भी प्रस्तुति की जाएगी ताकि अगर आप मिष्टि दोई बनाएं तो आसानी से बन जाएं। -How to make Mishti Doi

बंगाल की प्रसिद्ध मिष्टी दोई इस तरह बनाएं

सबसे पहले आपको एक मोटी चादर वाली लोहे की कढ़ाई लेनी है और इसे आंच पर चढ़ा देनी है। अब आपको इसमें थोड़ी पानी डालनी है ताकि एक लेयर बन जाए और दूध इसमें चिपके नहीं। हल्का सा उबाल आने के बाद आप इसमें दूध डालें। ध्यान रहे दूध गाढ़ा होना चाहिए और पहले 1 लीटर दूध का आप मिष्टी दोई बनाएं। अब आप इसे 200 मिली लीटर तक रेड्यूज कर लें। अब जब उबाल आ जाए तो इसे आपको चलाते रहना है और क्रीम नहीं बनने देना है। ये दूध तेज आंच पर पकेगा बस आपको इसे चलाते रहना है। अब इसे ठंडा होने दे लेकिन ध्यान रहे इसमें मलाई ना जमे। -How to make Mishti Doi.

यह भी पढ़ें:- जलेबी नहीं है भारतीय मिठाई, जानिए कहां से भारत में आई थी यह मिठाई

ऐसे मिलाएं चीनी

अब आपको एक पैन लेना है और उसमें थोड़ी चीनी डालनी है। और धीमी आंच पर इसे अच्छी तरह पका देनी है। ध्यान रहे स्टार्टिंग में आपको इसमें चलाने के लिए किसी भी स्पैकचुला का उपयोग नहीं करना क्योंकि इससे चीनी चिपक जाएगी और ये नहीं पकेगी। आप इस चीनी पर नजर बनाए रखें और जैसे ही इसका कलर गाढ़ा सोनाली रंग में आ जाए तो इसमें आपको दूध को डालनी है। इस दूध को भी डालते समय आपको विशेष ध्यान रखना पड़ता है।

अब आप एक कप दूध को चीनी के घोल में डालें और अच्छी तरह मिला दें। यह काम भी आपको धीमी आंच पर ही करना है। जब इसमें अच्छा कलर आ जाए तो आप फ्लेम को बंद कर दें और उस दूध में इस चीनी तथा दूध के पेस्ट को अच्छी तरह मिला दे। जब ये थोड़ी गर्म रहे यानी इसमे उंगली डालने पर जले नहीं तब आपको दही डालनी है। -How to make Mishti Doi

वीडियों देखें:-

अब डालें दही

अब आपको 1 कप दही लेना है और उसके पानी को छान कर बाहर निकाल देना है फिर इसे एक कंटेनर में रखकर अच्छी तरह मिक्स कर देना है ताकि यह क्रीमी हो जाए। अब आप एक चम्मच कप दूध लें और इस दही वाले कंटेनर में उसे अच्छी तरह मिक्स कर दें। मिक्स करने के बाद आप कढ़ाई में इस टेस्ट को मिला दें और उसे किसी और कंटेनर में स्थानांतरित करके किसी गर्म जगह पर रख दें। अगर मौसम ठंडा का है तो आप उसे 12-14 घंटे किसी गर्म स्थान पर रखें और अगर वही मौसम गर्मी का है तो यह 8-10 घंटे में तैयार हो जाएगा। -How to make Mishti Doi

हो चुका स्वादिष्ट मिष्टि दही तैयार

ध्यान रहे आपका यह कंटेनर अच्छी तरह ढ़का होना चाहिए। तभी जाकर आपका दही जमेगा। अगर दही ना जमा हो तो आप इसे धूप में 1 घण्टे के लिए रख दें तब भी ये जम जाएगा। अब आप इसे फ्रिज में रख दें ताकि यह ठंडा हो जाए वैसे तो यह दही है लेकिन यह मिठास के कारण मिठाई के रूप में जाना जाता है। लोग इसे मिष्टि दही इसलिए कहते हैं क्यूंकि ये मिठाई के तरह बनाया जाता है। -How to make Mishti Doi

Exit mobile version