Wednesday, December 13, 2023

Mosquito Killer Lamp: मात्र 700 रुपये में मिल रहा यह लैम्प मच्छरों को फटकने नही देगा

तमाम जगहों पर बारिश में मौसम बदल जाता है। वहीं बारिश के बाद अक्सर मच्छरों की संख्या बढ़ जाती है। मच्छरों की बढ़ती संख्या हमारे लिए बहुत खतरनाक होती है। मच्छरों के काटने से डेंगू, मलेरिया जैसे तमाम रोग हो सकते हैं। ऐसे में मच्छरों से बचने के लिए विशेष सावधानी की जरूरत है।

अगर बात करें लोगों की तो मच्छरों से बचने के लिए लोग तमाम कॉइल का प्रयोग करते हैं। कई बार तो कॉइल प्रयोग करने से बहुत नुकसान भी होता है। कॉइल में कई ऐसे नुकसानदायक केमिकल होते हैं,जो हमारे स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। खासतौर से छोटे बच्चों के लिए यह केमिकल कभी-कभी समस्या का कारण बन सकते हैं। अब इन समस्याओं से आपको छुटकारा मिल सकता है। क्योंकि बाजार में अब मच्छर पकड़ने वाले एलईडी लैंप (mosquito catcher LED lamps) आ गए हैं। आइये जानते हैं इस लैंप के बारे में।

बाजार में एलईडी लैंप (mosquito catcher LED lamps)

मच्छरों से अब छुटकारा पाने के लिए अब बाजार में एलईडी लैंप आ गए हैं। यह लैंप प्रकाश के माध्यम से मच्छरों को आकर्षित करते हैं और फिर उन्हें फंसा कर मार देते हैं। दूसरे मच्छर मारने वाले तरीकों से यह तरीका स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभदायक है। लोग मच्छर मारने के लिए तरह-तरह के कॉइल का इस्तेमाल करते हैं उससे अब छुटकारा मिल पाएगा। यह लैंप लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है। बाजार में इसकी मांग भी खूब है।

लैंप की कीमत कम Electronic LED Mosquito Killer

अगर आपको लग रहा है कि मच्छर मारने वाले लैंप की कीमत अधिक है तो ऐसा बिल्कुल नही है। आप इस एलईडी लैंप (mosquito catcher LED lamps) को आप 700 से भी कम रुपयों में अपने घर ला सकते हैं। इसे आप ऑनलाइन अपने घर मंगवा सकते हैं। आज बाजार में कई एलईडी लैंप मौजूद हैं जो ग्राहकों को अपने खूबियों के कारण अपने तरफ आकर्षित करते हैं। आइये जानते हैं कुछ ऐसे लैंप के बारे में जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

जेमिक इंटरनेशनल एलईडी लैंप Zemic International Electronic LED Mosquito Killer

जेमिक इंटरनेशनल एलईडी लैंप के बारे में अगर बात करें तो यह लोगों के लिए मच्छर मारने का रामबाण उपाय हो सकता है। इस एलईडी लैंप का वजन भी बहुत कम है। बिना किसी आवाज के यह चलता है इसलिए यह आसानी से कमरे में रखकर उपयोग किया जा सकता है। अगर इसके बैटरी की बात करें तो इसमें 1,200mAh की बैटरी होती है। बैटरी के क्षमता की बात करें तो यह पूरे 8 घंटे तक अपना काम कर सकता है। सबसे खास बात यह भी है कि अगर इसकी चार्जिंग खत्म हो जाती है तो आप इसे यूएसबी टाइप-ए पोर्ट या फिर पावर बैंक की मदद से भी इसे चार्ज कर सकते हैं। इसे आप ऑनलाइन के माध्यम से 664 रुपये में खरीद सकते हैं। लंबे समय तक चलने वाला यह एलईडी लैंप ग्राहकों को काफी फायदा देगा।

COROID International LED Mosquito Killer

ट्रिपल एंटी-एस्केप डिजाइन वाला यह लैंप अत्यधिक प्रभावी और आश्चर्यजनक है। यह लैंप आपके नींद में थोड़ा भी खलल डाले बिना चुपचाप मच्छरों को फँसा लेते हैं। यह एक हल्का मच्छर ट्रैप भी है जिसे संभालना और साफ करना बहुत आसान है। सभी मरे हुए मच्छर नीचे वाली ट्रे में जमा हो जाते हैं, जिन्हें आसानी से साफ किया जा सकता है। इसकी ऑनलाइन कीमत 569 रुपये है।
इसके मशीन के पंखे का शक्तिशाली वायु प्रवाह हवा में सुखाने और निर्जलीकरण द्वारा मच्छरों को सुरक्षित और आसानी से मारने के लिए बनाया गया है। यह लैंप कम बिजली की खपत, यूएसबी चार्जिंग और उपयोग करने के लिए काफी सुरक्षित है।

हेमोविया इंटरनेशनल एलईडी लैंप HEMOVIA International Electronic LED Mosquito Killer

हेमोविया इंटरनेशनल एलईडी लैंप वजन में हल्का है। यह मच्छरों को पकड़ने वाला डिवाइस बाजार में लोकप्रिय है। यह कीड़ों को आकर्षित करने के लिए लगभग 368nm की पराबैंगनी किरणों का उपयोग करता है और फिर मच्छरों, मक्खियों, पतंगों जैसे कीड़ा मारने के लिए हाई वोल्टेज का उपयोग करता है। इसे आप पावर बैंक, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या वॉल एडॉप्टर पर यूएसबी टाइप-ए पोर्ट के माध्यम से ऑपरेट कर सकते हैं। यही वहज है कि उपयोग से पहले इसे हर बार चार्ज करने की आवश्यकता समाप्त हो जाती है। इसे आप मात्र 799 रुपए में अपने घर ला सकते हैं। यह ग्राहकों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।

Disclaimer: इस प्रोडक्ट की गुणवत्ता के बारे में हम किसी भी तरह की पुष्टि नही देते हैं। इस आर्टिकल को The Logically पर लिखने का केवल एक उद्देश्य है कि हम अपने पाठकों के साथ इस जानकारी को साझा कर सकें। खरीदने के पहले आप अपनी तरफ से जरूर जांच लें

अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।