Wednesday, December 13, 2023

नेपाल में पति को पीठ पर बैठकर 16 महिलाओं ने लगाई रेस, जानिए इसके पीछे क्या थी वजह?

8 मार्च यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन दुनिया के कई कोनों में महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजन किए गए। जिनमें उन्हें सम्मानित भी किया गया। उसी दिन नेपाल के एक छोटे गांव देवघाट में भी प्रतियोगिता (Viral women race in Nepal) आयोजित हुई। ये थी महिलाओं के लिए सौ मीटर रेस की दौड़।

Viral women race in Nepal

फिल्म दम लगाके हईशा तो याद ही होगा?

अब रेस तो आम बात है लेकिन अगर पति को पीठ पर बैठाकर कम से कम समय में रेस पूरी करनी हो तो ये खास बात बन जाती है। इसलिए नेपाल में हुई ये प्रतियोगिता इंटरनेट पर भी वायरल हो गई। फिल्म दम लगाके हईशा में जो रेस आपने देखी थी उसमें पति पत्नी को पीठ पर बैठकर दौड़ता है लेकिन नेपाल में हुई इस रेस में पत्नियां पति को पीठ पर बैठकर दौड़ रही थीं।

यह भी पढ़ें :- नीता अंबानी ने महिलाओं के लिए लॉन्च किया “Her circle” ऐप, जानिए इसकी खास खूबियां

Viral women race in Nepal

रेस का मकसद लैंगिक समानता का संदेश

इसमें 16 कपल ने हिस्सा लिया था। महिलाएं अपने पतियों को पीठ पर लादकर दौड़ीं। इसके ज़रिये उन्होंने संदेश दिया कि वह सिर्फ घर, चूल्हे-चौके तक सीमित नहीं हैं। ज़रूरत पड़ने पर वे घर का, समाज का कोई भी भार उठा सकती हैं। पति की ज़िम्मेदारी में हाथ बंटा सकती हैं, सारी ज़िम्मेदारियां उठा भी सकती हैं। कुल मिलाकर रेस का मकसद लैंगिक समानता (Race for gender equality) का संदेश देना था।

काठमांडू से 150 किलोमीटर दूर हुए उस कार्यक्रम को देखने के लिए दूर – दूर से कई लोग आए थे।