Wednesday, December 13, 2023

विदाई से पहले दुल्हन पहुंची वोट डालने, इस तरह लोगों को सिखाई मतदान का महत्व

जैसा कि आप जानते हैं उत्तरप्रदेश में चुनावी माहौल चल रहा है, लेकिन भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में वोट का विशेष मह्त्व होने के बावजूद भी कई लोग अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करते हैं। हर बार के चुनाव में लोगों को वोट देने के अधिकार के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाता है और प्रेरित किया जाता है कि, “वोट देना उनका अधिकार है और वे अपने इस अधिकार का उपयोग करें।” इस जागरुकता अभियान से पहले की अपेक्षा अब अधिक लोग जागरुक हुए हैं और हो रहें हैं।

हालांकि, उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) में हो रहें चुनाव में युवाओं का काफी उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी में एक नई नवेली दुल्हन ने अपने मताधिकार के प्रति गंभीरता दिखाकर वोट डाली और सभी के मिसाल पेश की।

Newly bride groom reached poling booth to cast vote in uttarpradesh election

खबर उत्तरप्रदेश की

जी हाँ, यह खबर उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद की है, जहां एक नई नवेली दुल्हन विदाई से पहले अपने दूल्हे के साथ वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंची। महिला को दुल्हन के जोड़े में देखकर सभी हैरान रह गए। अब ये खबर सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रही है और चारों ओर नई दुल्हन की प्रशंशा हो रही है।

यूपी के फिरोजाबाद विधानसभा के हनुमानगढ़ी लक्ष्मी कान्वेंट स्कूल के मतदान केंद्र पर नवविवाहित जोड़ा वोट डालने के लिए पहुंचा। नई नवेली दुल्हन का नाम जूली (Julie) बताया जा रहा है। जूली, हनुमानगढ़ की रहनेवाली हैं और वह शादी गौंछ का बाग के रहने वाले
कपिल के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं।

परिवार ने दिया साथ

मीडिया से बातचीत के दौरान जूली ने कहा कि, वे चाहती थी कि अपनी विदाई से पहले मतदान करें।” जूली के इस फैसले में उनके ससुराल वाले और मायके वालों ने भी पूरा साथ दिया। जूली ने मतदान देकर लोगों को यह संदेश दिया है देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बने और उसका फर्ज निभाएँ।

जूली ने लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेकर लोगों के लिए मिसाल पेश की है। लोगों को उनसे सीख लेनी चाहिए कि वोट देना उनका अधिकार है और वे अपने इस अधिकार का उपयोग करके अपने पसंद के जनप्रतिनिधि का चुनाव कर सकते हैं।

सकारात्मक कहानियों को Youtube पर देखने के लिए हमारे चैनल को यहाँ सब्सक्राइब करें।