Wednesday, December 13, 2023

शादी के बाद हनीमून नही, इस कपल ने बीच पर जाकर कचड़ा साफ किया: दिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अगर स्वस्थ रहना है तो जरूरी है अपने आस-पास का वातावरण दूषित ना होने देना। लेकिन ऐसे बहुत से कम लोग हैं जो यत्र-तत्र गंदगी नहीं फैलाते हैं। चाहे वह हमारे रहने वाले घर के नीचे का खाली मैदान हो, पार्क हो, नदी हो या फिर समुद्री बीच हो। अधिकतर लोग इन जगहों पर घूमने तो जाते हैं लेकिन वहां कचरा बहुत फैलाते हैं।

बात अगर शादी की हो तो सभी के मन में इसको लेकर अधिक ख़्वाहिशें होती हैं। शादी के बाद नव-विवाहित जोड़ा अधिकतर जगहों पर घूमने जाता है ताकि इन यादगार पलों को कुछ यादों के रूप में समेट सकें। लेकिन आज हम आपको ऐसे नव-विवाहित जोङे के बारे में बताएंगे जो कहीं घूमने ना जाकर अपने पास के बीच को साफ करने का जिम्मा ले लिये हैं और वह अधिक मात्रा में वहां के कचरों को साफ कर चुके हैं।

Newly married couple cleans beach

वह हैं अनुदीप हेंगड़े और मिनुशा कांचा। पता चल रहा है कि अनुदीप हेगड़े (Anudeep Hegde) कर्नाटक (Karnatka) बेन्दूर (Bendur) से नाता रखते हैं। वह सामाजिक कार्यों में रुचि रखते हैं। वह और उनकी पत्नी सोमेश्वर बीच पर भ्रमण के लिए जाते हैं। वह वहां जाते तो ये देखते की किस तरह लोग अपने उपयोग किए चीज जैसे जूता-चप्पल या खाने की सामग्रियों को फेंक वहां गन्दगी फैला रहे हैं। यह देख उन्होंने यह निश्चय किया कि हम कहीं और ना जाकर इन बीचों को साफ करेंगे।

यह भी पढ़ें :- सड़क पर सिटी लेकर खड़ा रहते हैं नासिक के किशोर पाटिल, लोगों को नदी में कचड़ा डालने से रोकते हैं: पर्यावरण संरक्षण

बीच को साफ करने के उपरांत उन्होंने ट्वीट किया और कैप्शन में यह लिखा कि” क्या दो लोग बड़ा बदलाव नहीं कर सकते ?? दो सप्ताह पहले मेरी शादी हुई हमने हनीमून मनाने के बजाए Beach क्लीन करने का निर्णय लिया। अब तक हमने 40% कचरे की सफाई कर दी है। कोशिश है कि बहुत जल्द इसे साफ कर दें। यह हमारे लिए बहुत ही अच्छा अनुभव है।

Newly married couple cleans beach

इन दोनों ने यह कार्य 27 नवम्बर से 5 दिसंबर तक किया है। जिसमें वह 600 किलो कचरे को साफ कर चुके हैं। ये दोनों अपने आवरण को साफ रखना बहुत जरूरी समझते हैं।

जिस तरह नव-विवाहित जोड़े ने समुद्र को साफ किया और इस कार्य मे लगे हुए है। वह अन्य सभी लोगों के लिए प्रेरणादायक है। इसके लिए The Logically उन दोनों की खूब प्रशंसा करता है और उनका जीवन सुखमय हो इसकी कामना करता है।