Wednesday, December 13, 2023

Health is Wealth: इन 6 आदतों को आज ही नही छोड़ेंगे तो हड्डियां खोखली और कमजोर हो जाएंगी

हमारा अच्छा स्वास्थ्य ही हमारी वास्तविक दौलत या धन है, जो हमें अच्छा स्वास्थ और मन देता है और हमें जीवन की सभी चुनौतियों का सामना करने के लिए सक्षम बनाता है। अच्छा स्वास्थ्य अच्छे शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। (Bone health)

अच्छा स्वास्थ्य हमें मानसिक और शारीरिक मधुमेह (डायबिटिज) को बचाने के साथ ही अन्य चिकित्सकीय परिस्थितियों से जिनमें कैंसर,मधुमेह,हृदय रोग, घातक बीमारियाँ आदि शामिल हैं, उससे भी बचाता है। एक शारीरिक और आन्तरिक रुप से अस्वस्थ व्यक्ति को अपने पूरे जीवनभर में बहुत सी चुनौतियों करना पड़ता है,यहाँ तक कि उसे अपनी नियमित आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए किसी और पर निर्भर रहना पड़ता है। ऐसे में जरूरत है कि आप स्वस्थ रहें। (Bone health)

हड्डी की परेशानी से जूझना (Bone health)

आज कल लोगो में हड्डियों के दर्द को लेकर अधिक परेशानी देखने को मिल रही है। हड्डियों से जुड़ी परेशानियां जीवन में की गई छोटी-छोटी गलतियों (Bad Habits) के वज़ह से भी उत्पन्न होती है। जीवन में की गई छोटी-छोटी गलतियां कई बार समय बीतने के पश्चात बड़ी बीमारी के रूप में सामने आती है। यह हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव भी डालती हैं। ऐसे कई आदत होते हैं जिससे यह बीमारी जन्म ले लेती है। इन आदतों को हमें दूर करने की आवश्यकता है जिससे हम एक लंबे समय तक स्वस्थ रह सकें। हड्डी से संबंधित इन बीमारियों से हड्डीयां कमजोड़ भी हो जाती हैं। आज हम आपको उन 6 कारणों को बताएंगे जिससे हड्डी संबंधित बीमारियां जन्म लेती हैं।

1.अधिक मात्रा में नमक का सेवन (Bone health)

खाने में नमक का इस्तेमाल अधिक मात्रा में करने से हमें तरह-तरह की बीमारियां हो सकती है। खाने में नमक के अधिक इस्तेमाल से हड्डियों की बोन डेंसिटी (Bone Density) कम हो सकती है, जो हड्डियों को खोखला एवं कमज़ोर कर देता है। शरीर में अधिक मात्रा में नमक की मौजूदगी शरीर में से सोडियम (Sodium) एवं कैल्शियम (Calcium) को भी कम करता है। इसलिए खाने में हमेशा नमक का इस्तेमाल स्वादानुसार ही करें या हल्का कम नमक ही खाने में इस्तेमाल करें। अपने घर में भी इसकी सलाह जरूर दें कि नमक का इस्तेमाल कम हो।

यह भी पढ़ें :- चोरी के डर के बावजूद भी कोयले को ओपन वैगन में ही क्यों ढोया जाता है? जानिए इसके पीछे का कारण

2.शरीर को धूप न लगाना (Bone health)

धूप हमारे शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक होता है। बहुत से ऐसे लोग है जो धूप में निकलना नहीं चाहते है। लोग वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) ही कार्य करना ज्यादा पसंद करते हैं। वैसे तो तेज धूप किसी को पसंद नहीं होता लेकिन सुबह में धूप में बैठना बहुत जरूरी होता है। घर में ही रहने से हमें प्रकृति द्वारा मिलने वाली विटामिन-डी (Vitamin D) नहीं मिल पाती जिससे हमारी हड्डियां कमज़ोर हो जाती है एवं हड्डियों में दर्द बना रहता है। इसलिए जरूरी है कि हम धूप में बैठे और अपने शरीर को स्वस्थ बनाने में मदद करें।

Quit these 6 habits to improve bone health

3.शरीर को विश्राम न देना, नींद कम लेना (Bone health)

आजकल लोग इतना व्यस्त हो गए हैं कि काम ज्यादा और विश्राम कम करने लगे हैं। बहुत से ऐसे लोग है जो काम के चक्कर में अपनी नींद पूरी नहीं कर पाते है। कम करके आने के बाद लोग टेलीविज़न और मोबाइल में व्यस्त हो जाते हैं। यह लोगों के लिए अत्यंत ही घातक साबित होता है। नींद कम लेने शरीर में तरह-तरह की बीमारी हो जाती है। इससे हड्डी भी कमजोड़ होने लगती है। इन सभी चीजों को देखते हुए आप काम करते हुए विश्राम भी करें । अच्छी नींद से शरीर स्वस्थ बना रहता है। हड्डी को कमजोड़ करने का यह एक प्रमुख कारण है।

4.अत्यधिक धूम्रपान करना (Smoking)

धूम्रपान एक ऐसी घातक चीज है जो हमारे शरीर को काफी नुकसान पहुँचाता है। ज्यादा धूम्रपान करने वाला व्यक्ति कभी स्वस्थ नही रह सकता है। उसे तरह-तरह की बीमारियां होने लगती है। अत्यधिक धूम्रपान शरीर को तो कमजोड़ बनाता ही है साथ ही साथ यह हड्डी को भी कमजोड़ बनाता है। इसलिए आपको धूम्रपान से बचना चाहिए। यह हड्डी के लिए बहुत ही घातक है।

यह भी पढ़ें :- Harmful Foods: इन 5 चीज़ों को अगर खाते हैं तो सावधान हो जाइए, दिमाग के नस का फटने का खतरा बढ़ सकता है

5.शरीर को आलसी बनाना (Bone health)

आधुनिक युग में लोग आलसी होते जा रहे हैं। लोग अपना अधिकतर काम मशीन के जरिए ही करना चाहते हैं। सब आराम करना चाहते है लेकिन उन्हें पता नहीं है कि आलस करना उनके शरीर पर बहुत ही बुरा प्रभाव डाल रहा है। आलस करने से शरीर मूवमेंट (Movement) नहीं करता है जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती है। फिर हड्डी कमजोड़ होने से लोग कोई भी काम ठीक से नही कर पाते। इसलिए जरूरी है कि अपने शरीर को अलसी न बनाएं। हमेशा कोई न कोई काम करते रहें।

6.खाने में पोषक तत्व की कमी (Bone health)

आजकल बच्चे और युवा पौष्टिक भोजन करना नही चाहते हैं। खाने में पोषक तत्त्व की कमी भी हमारे शरीर पर बहुत बुरा प्रभाव डालती है जिससे हमारी हड्डियां कमज़ोर हो कर टूटने लगती है। इसीलिए बाहरी खाना खाने से बचे एवं अधिक मात्रा में हेल्दी एवं पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाए। इससे आपकी हड्डी भी मजबूत होगी । आप पौष्टिक भोजन करने से हमेशा स्वस्थ बने रहेंगे।

The Logically पर इस आर्टिकल को लिखने का उद्देश्य हमारे पाठकों को जनकारी प्रदान करना है। विशेष परिस्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।