Wednesday, December 13, 2023

बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवूमेन ऑफ द ईयर की नॉमिनी रानी के बारे में जानिए

हमारे देश में बहुत ऐसे चेहरे हैं, जिन्हें शायद ही सभी कोई जानता है। इन्हीं में से एक चेहरा रानी का भी है, जो भारतीय हॉकी का चेहरा है। रानी ने अपने परिवार की आर्थिक तंगी के बीच कम उम्र में हॉकी स्टिक उठाया था। वे अपनी कड़ी मेहनत और लगन के वजह से ही आज महिला हॉकी टीम की कप्तान हैं।

रानी रामपाल (Rani Rampal) ने 7 वर्ष की उम्र में ही हरियाणा (Hariyana) के कुरुक्षेत्र (Kurukshetra) में हॉकी खेलना शुरु किया था। वे एक ऐसे समाज से उभर कर सामने आई हैं, जहां लोग की सोच ऐसी थी कि लड़कियां सिर्फ घर पर रहने और घर का काम करने के लिये ही होती है। रानी का परिवार शिक्षित नहीं है। उनके पिता परिवार का भरण-पोषण करने के किये घोड़ा गाड़ी चलाते थे। वह इस बात से राजी नहीं थे कि रानी हॉकी खेले परंतु कुछ समय के बाद वे इसके लिये राजी हो गये और अब वह अपनी बेटी पर गर्व महसूस करते हैं।

Rani bbc sports women of the year nominee

रानी ने बताया कि उनका परिवार एक कच्चे मकान में रहता था जहां बारिश के मौसम में बरसात का पानी पुरे घर में भर जाता था। ऐसे मे वे इश्वर से प्रार्थना करते थे कि बारिश न हो। घर की स्थिति ऐसी थी कि 2 वक्त का भोजन मिलाना भी बहुत कठिन था। उसके बाद वर्ष 2011 में रानी को एक जॉब मिली, जिसके बाद उन्होंने अपने परिवार की जिम्मेदारी लेना शुरु किया।

Rani bbc sports women of the year nominee

परिवार की आर्थिक स्थित का असर रानी के ट्रेनिंग पर भी पड़ा, इसके बावजूद भी रानी 14 वर्ष की उम्र से ही सीनियर हॉकी टीम मे अपनी जगह बना ली। रानी के कप्तानी में ही भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian women’s hockey team) ने वर्ष 2017 में एशिया कप जीतकर भारत का नाम रोशन किया था। वर्ष 2018 में उनकी टीम FIH वर्ल्ड कप के लिये क्वालिफाई हुई। अब वे टोक्यो ओलंपिक की तैयारी में जुटी हैं। बाकी एथिलिट की तरह ही उनका भी सपना है कि वे भी ओलंपिक में देश के लिये बेहतर प्रदर्शन करे। वे अपनी तरह से ओलंपिक मे बेहतर प्रदर्शन के लिये पूरी कोशिश करते हैं।

रानी की फेवरिट प्लेयर मैरी कॉम हैं क्योंकि चार बच्चे होने के बाद भी वे पुरे जुनून और कठिन मेहनत से देश के खेलती हैं। वर्ष 2020 में रानी को भारत का चौथा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा रानी बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द इयर 2020 अवार्ड की नॉमिनी हैं।