Wednesday, December 13, 2023

सालों जंगल में रहने वाले “रियल लाईफ मोगली” अब जा रहे हैं स्कूल, तस्वीरें हो रहीं वायरल

एक फिल्म आई थी, “The Jungle Book” उस फिल्म में मोगली नाम का एक किरदार था जो लोगों को खूब भाया था। लोग आज भी उस किरदार को देखना खूब पसंद करते हैं। वह बात तो फिल्म की है लेकिन हमारी आज की बात एक सच्चे मोगली की है। जिसका शक्ल, उसकी ऐक्टिविटी सब उस किरदार की हीं भांति है और वह आज स्कूल भी जानें लगा है।

आज की हमारी इस कहानी में आप रियल लाइफ मोगली (Mowgli) के बारे में पढ़ेंगें जो जन्मोपरांत जंगल में रहता था। लेकिन वो मोगली अब सूट-बूट पहनकर स्कूल जाना प्रारंभ कर चुका है और रहन-सहन में भी बदल ला चुका है। तो आईए पढ़ते हैं रियल लाइफ मोगली की दिलचस्प स्टोरी।

Real Life Mogli going to school, photos being viral

रियल लाइफ़ मोगली

जंजीमन एली (Zanziman Ellie) को सब रियल लाइफ मोगली (Real Life Mowgli) कहते हैं। वह पहले युगांडा (Uganda) के वनों में रहते थे। ज़ंजीमन एली (Zanziman Ellie) का जन्म साल 1999 में हुआ, परन्तु कुछ वक़्त बाद उन्हें समुदाय से बाहर निकाल दिया गया। जिस कारण उन्होंने अपना डेरा जंगलों में डाला और वहां रहने लगे। जानकारी के अनुसार ज़ंजीमन एली (Zanziman Ellie) माइक्रोसेफेली नामक बीमारी से ग्रसित थे। जिस कारण वह अपने समुदाय से बाहर कर दिए गए।

Real Life Mogli going to school, photos being viral

नहीं था इंसानों के बीच रहना पसंद

जब वह अपने समुदाय से बाहर निकाल दिए गए तो उन्हें बहुत तकलीफ़ हुई, जिस कारण वह इंसानों के बीच रहना नापसन्द करते थे। उन्हें अपनी मां के हाथ का बना हुआ खाना भी खाने को मन नहीं करता, जिस कारण वह जंगलों में जाकर फल खाया करते थे।

जानवरों के जैसा करते थे व्यवहार

जब ज़ंजीमन एली (Zanziman Ellie) जंगल में रहने लगे तो यहां के निवासी जानवरों को हीं अपना पैरेंट्स मान लिया। उन्हें अपने परिवार के किसी भी सदस्य से कोई लगाव नहीं रहा और जानवरों को हीं अपना सब कुछ समझने लगे। इन सब के कारण वह स्कूल के बारे में कभी जान नहीं पाए और स्कूल नही गए।

वर्षों तक जंगलों में रहने के कारण वह जानवरों की तरह व्यवहार करने लगे। उनका रहन-सहन और हाव-भाव भी हम आम इंसान की तरह नहीं था। अब उनके माता-पिता ने निश्चय किया कि वह अपने बेटे को घर लाए, लेकिन जंजीमन एली (Zanziman Ellie) इन सबसे दूर हीं रहना चाहते थे।

जा रहें हैं अब स्कूल

जब उन्हें घर लाया गया तो वह यहां से बहुत बार भागकर जंगल चले गए। परन्तु धीरे-धीरे माहौल बदला और वह अपने समुदाय में रहने के तरीके सीखे। अब तो वह बच्चों की तरह सूट पहनकर स्कूल जाना भी प्रारंभ कर चुके हैं। उनके रहन-सहन में भी बहुत बदलाव आ चुका है।

जंजीमन एली (Zanziman Ellie) के पैरेंट्स ने उनका एडमिशन रवांडा के स्पेशल नीद चाइड वाले विद्यालय में कराया है ताकि वह भी शिक्षा के महत्व को समझें और उनमें बदलाव हो। उन्हें भी पढ़ना पसन्द आ रहा है और वो मन लगाकर पढ़ रहे हैं एवं अन्य बच्चों की तरह स्कूल एक्टिविटी का हिस्सा भी बन रहे हैं।

Real Life Mogli going to school, photos being viral

सोशल मीडिया पर हो रहा तस्वीर वायरल

ज़ंजीमन एली (Zanziman Ellie) ने शर्ट-पैंट पहनी है और हाथ में कोर्ट लिया है जो तस्वीर सोसल मीडिया पर अधिक वायरल हो रही है। दरसल यह शर्ट पैंट उनका स्कूल यूनिफॉर्म है, जिसे पहनने के बाद वह कूल नजर आ रहे हैं।

जंजीमन एली (Zanziman Ellie) के पैरेंट्स को इस बात के अधिक खुशी है कि उनका बेटा अब स्कूल जा रहा है। जंगल के व्यवहार को दूरकर नॉर्मल लाइफ में लाने के लिए उनके पैरेंट्स को काफी मशक्कत करनी पड़ी है। अब उनके पैरेंट्स को इस बात की उम्मीद है कि उनका बेटा बीमारी को हराकर जल्द ठीक हो एवं अपने परिवार के साथ रहे।

जंजीमन एली (Zanziman Ellie) के जीवन के बारे में जब अफ्रीमैक्स नामक स्थानीय संस्थान को पता तो उन्होंने उनके जीवन पर डॉक्यूमेंट्री शूट की। जिसे बहुत से लोगों ने देखा और अच्छा रिस्पॉन्स भी दिया। अब लोग उनकी मदद के लिए आगे आएं और उन्हें बहुत हेल्प भी मिली। इससे पूर्व एक यूट्यूब चैनल के माध्यम से उनकी मोगली लाइफ दिखाई गई थी।

Real Life Mogli going to school, photos being viral

हुआ इलाज के लिए चंदा इकट्ठा

ज़ंजीमन एली (Zanziman Ellie) के इलाज़ के लिए चंदा एकत्रित हुआ, ताकि वह हम आम इंसान की तरह जीनव के आनंद ले सकें। लोगों की मदद से उनके घर की आर्थिक स्थिति भी सम्भल पाई और आज वह स्कूल भी जा रहें हैं।