Wednesday, December 13, 2023

पर्यावरण को बचाएं: अपने घरों में बेकार पड़े प्लास्टिक बॉटल्स से ऐसे बनाएं गार्डनिंग पॉट, तरीका जानें

प्लास्टिक का इस्तेमाल आज पूरे संसार के लिए चुनौती बन चुका है, लेकिन हमारे दैनिक जीवन मे इसका इस्तेमाल अनेकों तरह से होता है। हम सभी के घरों में इस्तेमाल किये गए प्लास्टिक आगे चलकर कचड़ा बन जाते हैं और पूरे पर्यावरण को प्रदूषित करते हैं। लेकिन यह कितना अच्छा होगा कि हम इन बॉटल्स को Recycle कर कुछ ऐसा करें जिससे इसका पुनः इस्तेमाल भी हो जाए और पर्यावरण पर इसका दुष्प्रभाव भी नही पड़े।

Recycle old bottles into beautiful gardening pot

बेकार बॉटल्स से बनाएं गमले- Recycle old bottles into beautiful gardening pot

घर पर पड़ी प्लास्टिक की बोतलों को फेंकने से अच्छा है कि उन्हें दोबारा से काम में लाया जाए। ऐसा करने से हमारा पर्यावरण भी प्रदूषण से बचा रहेगा और कम खर्च में हम आकर्षक गार्डन भी बना सकेंगे।

आज इन्हीं प्लास्टिक की बोतलों की मदद से हम वर्टिकल गार्डन तैयार करेंगे, तो आइए बनाते हैं प्लास्टिक की बोतलों से वर्टिकल गार्डन बनाने का यह आसान तरीका- Recycle old bottles into beautiful gardening pot

Recycle old bottles into beautiful gardening pot

सबसे पहले एक ही साइज के प्लास्टिक के बोतल लें, उसके बाद इन सभी बोतलों को बीच से काट दे। सभी बोतलों के निचले हिस्से को गोलाकार में रखकर एक गरम चीज से उसमें छेद बना ले।

इन छेद में प्लास्टिक की रसिया डालकर अच्छे से गांठ बना ले। रस्सी के सिरे को आपस में बांधे। प्लास्टिक की बोतलों में चारों तरफ छेद बना ले। इसी प्रकार प्लास्टिक की बोतलों को बांधकर एक दूसरे के ऊपर एक सीमित दूरी पर बांधकर लटका दें।

पूरा विडियो यहां देखें –

यहां वीडियो देख तरीका सीखें

उसके बाद इन बोतलों में मिट्टी भर दे। अपने मनचाहे पौधे को बोतलों में छेद के द्वारा लगा दे और उन्हें पानी दे दे। कुछ ही दिनों में पौधे तैयार हो जाएंगे।

Recycle old bottles into beautiful gardening pot

इसी प्रकार प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल करके आप घर पर वर्टिकल गार्डन तैयार कर सकते हैं।

Note: आपको यह जानकर ताज्जुब होगा कि पर्यावरण को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाने में प्लास्टिक का बहुत बड़ा योगदान है, हम किसी भी तरह से प्लास्टिक के इस्तेमाल का सपोर्ट नही करते हैं। लेकिन अगर आप इसके इस्तेमाल को नही रोक पा रहे हैं तो उन्हें रिसायकल करने की कोशिश जरूर कीजिये।

अगर यह तरीका आपको अच्छा लगा हो तो इसे अपने मित्रजनों के साथ साझा करना न भूलें।