Sunday, December 10, 2023

सफेद गोंद: अनेकों बीमारियों का सटीक इलाज़ है गोंद, जानिए इसके 5 फायदों के बारे में

गोंद जिसे हम कई प्रकार की रेसिपी में इस्तेमाल करते है उसको अगर हेल्थ बेसिस पर देखा जाए तो काफी फायदेमंद माना जाता है। गोंद न केवल स्वाद को बढ़ाने में मदद करता है बल्कि शरीर को बहुत से लाभ पहुंचाने में भी मदद कर सकता है।

गोंद सफेद और भूरे रंग का होता है। गोंद को पेड़ से प्राप्त किया जाता है। सफेद मोरिंगा गोंद (white gond) एक नेचुरल पॉलीसेकेराइड (Natural Polysaccharide) है। गोंद के बेनिफिट्स की बात करे तो इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस जैसे बहुत से गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह के लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं। अगर आप गोंद को अपनी डाइट में शामिल करते है तो इससे आपकी इम्यूनिटी को मजबूती मिलेगी। इतना ही नहीं जिनको अपनी स्किन को हेल्थी रखना है वो गोंद का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलाइए आज हम आपको गोंद खाने से होने वाले फायदों से रूबरू करवाते है।

त्वचा (Skin)

सफेद गोंद में विटामिन ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो की स्किन के लिए अच्छा माना जाता है। अगर आप सफेद गोंद को अपनी डाइट में शामिल करते है तो मुंहासे, झुर्रियों जैसे प्रॉब्लम्स से हमेशा के लिए छुटकारा पाया जा सकता हैं।

Safed gond ke faayde

पाचन (Digestion)

सर्दी हो या गर्मी खान-पान में गड़बड़ी होने के चलते पाचन की समस्या अक्सर परेशान करती है। अगर आप पाचन की समस्या से परेशान हैं तो इस परिस्थिति में भी गोंद बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है और आप इसे अपनी डाइट शहद के साथ शामिल कर सकते है जिससे आपका पाचन पहले के मुकाबले बेहतर हो जायेगा।

यह भी पढ़ें :- मच्छर भगाने का देसी उपाय, मात्र 60 रुपये के खर्च में 2 साल तक मच्छरों से छुटकारा मिल जाएगा

इम्यूनिटी ( Immunity)

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए लोग न जाने कल कितने तरह के बाज़ारू प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते है। पर आप इसकी जगह गोंद से बने लड्डूओं को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इन लड्डूओं से आपकी इम्यूनिटी मजबूत बनी रहेगी और आप बीमारियों के शिकंजे में भी कम आएंगे।

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure)

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या आज हर कोई परेशान रहता है अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज़ है तो सफेद गोंद आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सफेद गोंद हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद करेगा आप सफेद गोंद का काढ़ा बना कर भी सेवन कर सकते है।

Disclaimer: इस आर्टिकल के माध्यम से हमने कुछ सामान्य जानकारियां साझा की है, इसके सेवन से पहले मेडिकल परामर्श जरूर लें।