Wednesday, December 13, 2023

सुन्दरता और खूबसूरती के अप्रतीम उदाहरण हैं भारत के ये सात अजूबे: जानें इसके बारे में

भारत अपने पौराणिक स्मारकों और कलाकृतियों के लिए जाना जाता है। ऐसे हीं भारत के सातवें अजूबों के बारे में कौन नहीं जानता है? यह स्मारक केवल भारत के लिए ही नहीं बल्कि विश्व भर में प्रसिद्ध है। आज हम आपको इन सात अजूबों के बारे में बताएंगे जो भारत में ही मौजूद हैं। अगर आप भी घूमने का शौक रखते हैं, तो एक बार यहां जरूर जाए।

Seven wonders of India

ताजमहल, आगरा (Taj Mahal)

ताजमहल को एक सुंदर सफेद संगमरमर से बनाया गया है। इसे साल 1653 में शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में बनवाया था। इसे बनाने के लिए करीब 20,000 श्रमिकों द्वारा बनवाया गया था। करीब एक हजार हाथियों की मदद से इसे बनाने में करीब 22 वर्ष लग गए थे। वही आगरा में मौजूद ये संरचना फारसी और मुगल वास्तुकला से प्रेरित है।

आपको बता दें कि ताजमहल न सिर्फ से भारत के अजूबों में से एक है, बल्कि यह दुनिया के सात अजूबों में भी शामिल है। इसे देखने के लिए भारत के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों की भी कतार लगी हुई रहती है। इतना ही नही ताजमल को प्यार के प्रतीक के तौर पर भी माना जाता है।

Seven wonders of India

स्वर्ण मंदिर (अमृतसर) Golden Temple

स्वर्ण मंदिर श्री हरमंदिर साहिब, जिसे ‘The Golden Temple’ के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर को सिख समुदाय के लोग पूजा की एक अहम जगह मानते हैं, जिसे सन 1585 से 1604 में एक पानी की पुल के आस-पास बनाया गया था जो अमृतसर में स्थित है। इस मंदिर को सबसे पवित्र गुरुद्वारों में से एक माना जाता है।

इसे पांचवें सिख गुरु, गुरु अर्जान द्वारा डिजाइन किया गया था। इस मंदिर में पवित्र स्थान के आसपास की इमारतों का संग्रह है, जिसमें कार्यालय, म्यूजियम और एक छोटा सा सिख समूह है जो रसोई चलाता है। सिखों की पवित्र पुस्तक आदि ग्रंथ मंदिर के अंदर स्थापित है और इसमें अकाल तख्त भी है जो 5 तख्तों में से एक है। इसकी भव्य सुन्दरता और पवित्रता देखने के लिए दुनियां भर से पर्यटन आते रहते है। इसे भी भारत के सातवें अजूबों में शामिल किया गया है। यहां प्रतिदिन लंगर चलता है जहां हजारों लोग नि:शुल्क भोजन ग्रहण करते हैं।

Seven wonders of India

हम्पी मंदिर (हम्पी) Hampi Temple

हंपी मंदिर हम्पी शहर में स्थित है। यह विजयनगर, कर्नाटक के खंडहरों के बीच उपलब्ध है। यह मंदिर प्राचीन हिंदू मंदिरों का संग्रह है, जो इस क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के बारे में दिखाता है। यह विजयनगर के प्राचीन भारतीय साम्राज्य का हिस्सा था, जो उस समय शासन कला और संस्कृति के लिए जाना जाता था। कुछ फेमस मंदिर जैसे विरुपक्ष मंदिर, रानी के स्नान और विटाला मन्दिर परिसर है। ऐसा माना जाता है कि जब सीता माता का हरण हुआ था तब राम और लक्ष्मण दोनों इस मंदिर में निरीक्षण के लिए आए थे। इस मंदिर को भी भारत के सात अजूबे में से एक माना गया है।

Seven wonders of India

खजुराहो (मध्य प्रदेश) Khajuraho

खजुराहो मन्दिर मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित है। यह स्मारक जैन और हिंदू मंदिरों का एक विशाल परिसर है, जो 9वीं शताब्दी में चंदेला राज वंश के शासकों द्वारा बनाया गया था। यह स्थान नागारा वास्तुकला और कामुक मूर्तियों के लिए लोकप्रिय है। आपको बता दें कि इस साइट पर 12 वीं शताब्दी तक करीब 85 मंदिर थे, जिसमें से अब 20 ही रह गए हैं। मंदिरों का समूह हिंदू और जैन परंपरा दोनों का सम्मान करता है।

Seven wonders of India

नालंदा विश्वविद्यालय (नालंदा) -Nalanda University in Bihar

नालंदा विश्वविद्यालय बिहार की राजधानी पटना से 95 किलोमीटर दूर स्थित है। यह यूनिवर्सिटी गुप्ता साम्राज्य के शासनकाल के दौरान सीखने का एक विश्व प्रसिद्ध केंद्र था। बाद में किन्नवर्धन, हर्षवर्धन के शासनकाल के दौरान बनकर तैयार हुआ। यह वैदिक शिक्षा की अत्याधिक संगठित तरीकों से प्रेरित करता है, जिसमें चीन, कोरिया, मध्य एशिया और तिब्बत सहित विभिन्न क्षेत्रों के कई विद्वानों ने भाग लिया था, परंतु 12वीं शताब्दी में मुस्लिम सेना द्वारा इसे नष्ट कर दिया गया था।

यह विश्वविद्यालय प्राचीन स्थापत्य कला का एक अद्भुत नमूना है। आपको बता दें कि इस विश्वविद्यालय में 300 कमरे और 7 बड़े-बड़े कक्ष थे। साथ ही अध्ययन के लिए 9 मंजिला एक विशाल पुस्तकालय था जिसमें 3 लाख से भी अधिक किताबें थी। आपको बता दें कि भारत के सातवें अजूबों में नालंदा विश्वविद्यालय को स्थान दिया गया है।

Seven wonders of India

विक्टोरिया स्मारक (कोलकाता) Victoria Monument

विक्टोरिया महल कोलकाता में स्थित है। भारत में ब्रिटिश राज की एक अवशेष के रूप में रानी विक्टोरिया की याद को समर्पित करता है। इस स्मारक की वास्तुकला ब्रिटिश, मुगल और इस्लामी तत्वों का मिश्रण है। इस महल को देखने के आलावा आप गार्डन में भी घूम सकते हैं। महल के अंदर कई प्राचीन चित्र, कलाकृतियां और स्मारक है जिसे आपको अवश्य देखना चाहिए। सोमवार और राष्ट्रीय छुट्टियों को छोड़कर आप इस महल को 5:30 से 6:15 के बीच देख सकते हैं। इस महल को भी भारत के सातवें अजूबों में शामिल किया गया है।

Seven wonders of India

हवा महल (जयपुर) -Hawa Mahal in Jaipur

हवा महल राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित है। यहां घूमने आने वाले पर्यटकों को काफी दिलचस्प लगता है क्योंकि यह गुलाबी और लाल बलुआ पत्थर के साथ बनाया गया है, जो देखने में शाही रुप देता है। इस महल में 953 झरोखे है और पांच मंजिल है। इस महल को महाराजा प्रताप सवाई सिंह ने शाही घर की महिलाओं का मनोरंजन करने के लिए बनाया गया था जिससे महिलाएं खिड़कियों से शहर की खूबसूरती को देखा करती थी साथ हीं लोक संगीत का भी मजा लिया करती थी। इसे भी भारत के सातवें अजूबों में शामिल किया गया है।

Seven wonders of India

ये थे भारत के सातवें आश्चर्य, अगर आप भी कहीं घूमते जाने वाले है तो इन आश्चर्य को देखने जरूर जाए।