Wednesday, December 13, 2023

खाना खाने के भी होते हैं कुछ नियम, जानिए भोजन के 6 नियमों के बारे में

क्या आप इस बात से परिचित हैं कि भोजन करने के भी कुछ नियम होते हैं? अगर आपसे कोई यह प्रश्न करें तो आप शायद ही कोई सटीक उत्तर दे सकें! अगर आप भी नहीं जानते भोजन करने के नियम तो यह लेख अवश्य पढ़ें क्योंकि आपको इस लेख में आयुर्वेदानुसार भोजन करने के 6 नियम बताए गए हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।

भोजन करने के इस नियम को अपनाकर आप रहेंगे हेल्दी

अगर आप आयुर्वेद के अनुसार भोजन करने के नियमों को अपनाते हैं, तो आप स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकते हैं। आयुर्वेद की डॉक्टर रेखा राधामोनी में यह जानकारी दिया है कि आयुर्वेद में भोजन करने के 6 नियमों को बताया गया। आइए उनसे जानते हैं कि आखिर वे नियम कौन-कौन से हैं?

six food habits to follow
  1. भोजन कैसा हो?

डॉ राधा ने यह जानकारी दिया कि अधिकतर लोग दिन में एक या दो बार ठंडे भोजन का सेवन अवश्य ही करते हैं, जो कि हानिकारक सिद्ध होता है इसलिए आपको गर्म भोजन का ही सेवन करना चाहिए, क्योंकि यह ठंडे भोजन की अपेक्षा अधिक लाभदायक होता है। अगर अब रात के बचे हुए भोजन को सुबह में गर्म करने के उपरांत खाते हैं, तो आपको ऐसा नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें :- सेहतमंद रहने के लिए अपनी डाईट में शामिल करे अखरोट, दूर रहेगी कई बीमारियां : जानिए इससे होनेवाले 10 फायदें

  1. कितनी मात्रा में करें भोजन?

हम सब ने देखा है कि अगर हमारे मन पसंद का कोई भोजन बना है, तो हम आवश्यकता अनुसार ज्यादा खा लेते हैं, जो हमें हानि पहुंचाता है। ऐसे में अगर आपको अधिक खाने की लत लग चुकी है, तो इसे अवश्य ही बदल लेना चाहिए। अगर आप राइट क्वांटिटी में भोजन का सेवन करते हैं, तो यह आपके हेल्थ के लिए सही है।

six food habits to follow
  1. कितने देर की अंतराल में करें भोजन?

यह तो हम सभी जानते हैं कि पहले जो खाना खाया गया है, वह पच ना जाए तब तक दोबारा नहीं खाना चाहिए परंतु ऐसे बहुत से व्यक्ति मिल जाएंगे जो अपने मनपसंद खाने को देख कर ये सब भूल जाते हैं कि उन्होंने कुछ ही मिनट पहले भोजन किया था। डॉ राधा ने यह जानकारी दिया कि अगर आप भोजन करना चाहते हैं, तो भोजन करने के बीच में लगभग 4 से 5 घंटे का अंतराल अवश्य होना चाहिए क्योंकि इससे हमारा पाचन तंत्र सही रहता है।

six food habits to follow
  1. नहीं करना चाहिए जल्दी भोजन

अगर आपको जल्दी-जल्दी खाना खाने की लत लग चुकी है, तो इसे आप अवश्य ही बदल दे क्योंकि यह हमारे सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक होता है। जल्दी-जल्दी भोजन करने से हमारे पाचन तंत्र को क्षति पहुंचती है।

  1. भोजन के दौरान न करें बात

हम सब ने देखा है कि एक साथ खाना खाने बैठने के दौरान अधिकतर लोग बातें करते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो इस आदत को छोड़ दीजिए। इसके अतिरिक्त खाना खाने के दौरान आपको हंसना या टीवी नहीं देखना चाहिए।

six food habits to follow
  1. न पिएं बीच में पानी

हमने यह सुना होगा कि बड़े बुजुर्ग खाना खाने के दौरान पानी पीने से मना करते हैं लेकिन अगर आपको लेने के दौरान पानी पीने की आदत लग चुकी है, तो आप इसे अवश्य ही छोड़ दें क्योंकि खाना खाने के दौरान बीच-बीच में पानी पीना सही नहीं होता।

अगर खाना खाने के पौराणिक बातों को ध्यान रखा जाए तो कई प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है। बेहतर होगा कि खाना खाने के समय इन बातों का ध्यान रखा जाए और हमेशा हाथ धोकर नहीं खाना खाना चाहिए।