Home Inspiration

28 भाषाओं में 6000 से भी अधिक गाना गाने वाले Sonu Nigam को मिला पद्मश्री सम्मान

Sonu nigam padmashri award

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित हुए सोनू निगम जानिए पूरी जानकारी

फेमस बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सोमवार 28 मार्च को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा सोनू निगम को पद्म श्री पुरस्कार सम्मानित हुआ है। यह कार्यक्रम सोमवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह भाग II में आयोजित किया गया था। इस दौरान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने पद्म विभूषण, पद्म भूषण और 2022 के पद्म श्री पुरस्कारों से कई मशहूर हस्तियों को सम्मानित किया।

सोनू निगम के अलावा कई और कलाकारों को मिला सम्मान

सोनू निगम के अलावा, हिंदुस्तानी शास्त्रीय मेवेन डॉ. प्रभा अत्रे ( Prabha Atre) को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। वहीं अभिनेता विक्टर बनर्जी ( Victor Banerjee) को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। आपको बता दे की केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर इस वर्ष पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई, जिसमें कुल 107 हस्तियों को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़ें :- Padmashri Award: भारत के गोल्ड बॉय Neeraj Chopra को पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया, गर्व की बात

सोनू निगम के बारे में कुछ बातें

जैसा कि सोनू निगम बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय गायकों में से एक है। सोनू निगम अन्य भाषाओं में अपने संगीत कौशल के लिए जाने जाते है। कार्यक्रम में उनको सफेद कुर्ता पहने हुए देखा गया था, देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मानों में से एक को ग्रहण करते वक्त उनके चेहरे पर ढेर सारी खुशियां जलक रही थी और हो भी क्यों न ये सम्मान उनकी कई साल की मेहनत का फल है, इससे पहले भी सोनू निगम कई फेमस अवॉर्ड को अपने नाम कर चुके है।

सोनू निगम ने 90 के दशक से अब तक कई सुपरहिट गाने गाए हैं। सोनू महज 3 साल की उम्र से ही स्टेज पर परफॉर्म करते आ रहे है। टी-सीरीज (T Series) के एल्बम ‘रफी की यादें’ से उन्होंने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद सनम बेवफा का उनका गाना ‘अच्छा सिला दिया तूने’ जो की काफी हिट हुआ जिससे वह रातोंरात फेमस हो गए। इस गाने से उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई।

सकारात्मक कहानियों को Youtube पर देखने के लिए हमारे चैनल को यहाँ सब्सक्राइब करें।

मेघना कानपुर की रहने वाली हैं, इन्होंने पत्रकारिता में 3 साल का डिप्लोमा कोर्स किया है। पत्रकारिता में रुचि होने के कारण इन्होंने शुरू से ही इस क्षेत्र में अपनी सहभागिता बरकरार रखने की कोशिश की और पिछले 1 वर्षों से बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। The Logically के माध्यम से वह समाजिक मुद्दों को परोसने की कोशिश कर रही हैं।

Exit mobile version