Home Inspiring Women

नौकरी छोड़ अपने आइडिया के साथ बढ़ीं आगे, पूरे भारत में 13 हजार करोड़ का हुआ कारोबार: महिला उधमी

आमतौर पर सौंदर्य प्रसाधनों को केवल रुप सज्जा के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अधिकांश महिलाएं सौंदर्य प्रसाधनों का प्रयोग बिना सोचे समझे कर लेती हैं, जिस कारण उनकी स्कीन बुरी तरह से प्रभावित हो जाती है। किसी भी सौंदर्य प्रसाधन को इस्तेमाल करने से पहले अपने स्क्रीन की जांच कर लेनी चाहिए ताकि किसी तरह का इन्फेक्शन ना हो।

ऐसी ही समस्याओं को दूर करने के लिए फाल्गुनी नायर (Falguni Nair) ने अपना 25 साल का करियर छोड़कर सौन्दर्य प्रसाधन के क्षेत्र में काम करने लगीं।

ए.एफ. फर्गुसन से की अपने करियर की शुरुआत

फाल्गुनी ने साल 1985 में IIM, अहमदाबाद (Ahmedabad) के बाद ए.एफ. फर्गुसन से अपने करियर की शुरुआत की। सन् 1993 में वह कोटक महिन्द्रा फाईनेंस में आ गयी और उन्होंने लंदन (London) में एक ऑफिस की स्थापना की। उसके 3 सालों के बाद फाल्गुनी अमेरीका में कंपनी का कार्यालय स्थापित करने में सफल रहीं। साल 2001 में वह भारत चली आईं और 2012 तक उन्होंने कोटक महिन्द्रा के साथ काम किया।

Success story of Nykaa startup by Falguni Nair

nykaa.com से की शुरूआत

साल 2012 में फाल्गुनी ने nykaa.com नाम से ई-काॅमर्स कंपनी की नींव रखी। यहां उन्होंने ब्यूटी, मेकअप, पर्सनल केयर और वेलनेस से जुड़े प्रोडक्ट का बिजनेस शुरू किया। फाल्गुनी ने भारतीय बाजारों में अन्तराष्ट्रीय स्तर के प्रोडक्ट को लाने की कोशिश की। इसके लिए फाल्गुनी ने कोटक महिन्द्रा कैपिटल के प्रबंध निदेशक की नौकरी छोड़ दी। फाल्गुनी अपने 25 साल के करियर को छोड़कर एक नए रास्ते पर निकल पड़ी।

यह भी पढ़ें :- तमिलनाडु का यह NGO बच्चों और महिलाओं को तस्करी से बचाने के लिए कर रहा है काम: Social Work

2 साल में कंपनी का टर्नओवर 214 करोड़ पहुंचा

फाल्गुनी की कंपनी का टर्नओवर 2 साल में 15 करोड़ से 214 करोड़ तक पहुंच गया। साथ ही उनके यूजर्स की संख्या 3 लाख से 2.5 करोड़ तक पहुंच गई है। वह अपने ग्राहकों द्वारा दी गई प्रतिक्रिया पर काफी ध्यान देती थी, जिससे जल्द ही उनके ग्राहकों की संख्या में बढ़तरी हुई। फाल्गुनी ग्राहकों की खरीदारी को देखकर ही उनकी वृती और उनकी तरजीह को समझ लेती थी।

25 लाख डाॅलर से की थी शुरूआत

फाल्गुनी नायर (Falguni Nair) को अपने इस फैसले पर तब और यकीन हो गया, जब वह विदेश प्रवास के दौरान फ्रांस की रिटेल ब्रैण्ड सेपोरा के न्यू यार्क स्थित शो रुम में शामिल हुईं। फाल्गुनी के इस उपक्रम में निवेशकों को काफी विश्वास है। फाल्गुनी 25 लाख डाॅलर का निवेश सुनिल मुंजाल, हर्षा मालीवाल, अतुल निसार और टी.वी.एस. कैपिटल के द्वारा जुटाए हैं। उन पर 350 ब्रैण्ड और बहुत बड़ी उत्पादों की उपलब्धता है। इसके अलावा अब फाल्गुनी अपने अउटलेट्स पर भी काम कर रही है।

यह भी पढ़ें :- क्रोएशिया द्वारा रेश्म और जड़ी से बुन रही हैं अपनी पहचान, महिलाओं के लिए आर्टिफिशियल ज्वैलरी बनाकर बनीं आत्मनिर्भर

कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ है समझौता

इस कारोबार में फाल्गुनी का कई बड़ी और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ समझौता हुआ है, जो भारतीय ग्राहकों के लिए बेहतरीन उत्पाद तैयार करेंगे। उनकी टीम में 350 लोग काम कर रहे हैं, जिनमें से 80 IIT दिल्ली और मुंबई के हैं। फाल्गुनी पढ़ाई पूरी कर अहमदाबाद गई, जहां उनकी मित्रता संजय मेहता से हुई और साल 1987 में दोनों ने शादी कर लिया। साल 2009 तक संजय सिटी ग्रुप के साथ काम करते थे और उसके बाद से अब तक वह KKR के C.E.O. हैं।

टाटा मोटर्स के बोर्ड ऑफ मेम्बर्स में हुई शामिल

रतन टाटा (Ratan Tata) की वापसी के बाद फाल्गुनी नायर (Falguni Nair) को टाटा मोटर्स के बोर्ड ऑफ मेम्बर्स में शामिल किया गया। वह बोर्ड में अकेली महिला सदस्य है, जिससे वह काफी चर्चा में रहती हैं। फाल्गुनी अब फैशन और ब्यूटी के क्षेत्र में एक खास पहचान बना चुकी हैं। फाल्गुनी बहुत से विडम्बनाओं और पूर्वाग्रहों को पीछे छोड़ अब बहुत आगे बढ़ चुकी हैं। 25 मिलियन डॉलर से शुरूआत कर मार्च 2020 में फाल्गुनी का वैल्यूएशन करीब 1.2 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया।

बनी भारत की दूसरी सबसे अमीर महिला

फाल्गुनी की कंपनी ने नवंबर 2020 में कथित तौर पर 13 हज़ार करोड़ रुपये के मूल्यांकन पर फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स के तौर पर राशि जुटाई थी। उनकी कंपनी ने पिछले साल बॉलीवुड स्टार्स आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ से भी फंडिंग जुटाई। इसके अलावा साल 2015 में कंपनी रिटेल आउटलेट्स के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ी और 55 खुदरा स्टोर खुले। आज यह कंपनी देश की एक अग्रणी ब्रांड के रूप जानी जाती है, तो वही दूसरी तरफ फाल्गुनी नायर (Falguni Nair) आज भारत की दूसरी सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला उद्यमी के रूप में जानी जाती हैं।

बिहार के ग्रामीण परिवेश से निकलकर शहर की भागदौड़ के साथ तालमेल बनाने के साथ ही प्रियंका सकारात्मक पत्रकारिता में अपनी हाथ आजमा रही हैं। ह्यूमन स्टोरीज़, पर्यावरण, शिक्षा जैसे अनेकों मुद्दों पर लेख के माध्यम से प्रियंका अपने विचार प्रकट करती हैं !

Exit mobile version