Wednesday, December 13, 2023

बिना हाथ-पैर के रिक्शा चलाते देख आनन्द महिन्द्रा हुए आकर्षित, नौकरी देने की कर दी पेशकश

इस दुनिया में अगर आपको जीना है तो रोटी, कपड़ा और मकान बेहद जरूरी है। अपना पेट भरने के लिए रोटी जरूरी है और इसके के लिए दो पैसा कमाना जरूरी है। इसके बावजूद हमें सर छुपाने के लिए घर और शरीर ढ़कने के लिए वस्त्र आवश्यक है।

अपनी आजीविका चलाने के लिए लोग तरह-तरह कार्य करते हैं। इसमें कुछ असामान्य व्यक्ति हैं तो कुछ सामान्य भी जो अपने परिवार के जीविकोपार्जन के लिए कोई भी कार्य करते हैं। आज हम आपको एक ऐसे शख़्स से रूबरू कराएंगे जिनके ना ही हांथ हैं, ना ही पैर, फिर भी वो अपने आजीविका के लिए रिक्शा चलाकर अपने परिवार के लिए दो वक़्त की रोटी का इंतजाम कर रहें हैं।

शारीरिक चुनौतियों के बावजूद भी रिक्शा चलाता है

आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। उन्हें जिनका कार्य बेहद पसंद आता हैं उसे अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हैं और उनकी मदद के लिए खड़े भी होते हैं। एक बार फिर उन्होंने एक ऐसे शख़्स का वीडियो शेयर किया है जो शारिरिक चुनौतियों का सामना करने के बावजूद रिक्शा चला रहा है ताकि अपना परिवार चल सके।

This disabled man pulls rickshaw without hand Anand Mahindra gave proposal for job

आनन्द महिंद्रा हुए प्रभावित

जब उन्होंने यह वीडियो देखा तो वह अचंभित रह गए। उन्होंने इस शख्स के लिए नौकरी की पेशकश की और उन्होंने लोगों से यह कहा है कि इस शख्स के बारे में इंफॉर्मेशन जुटाने में उनकी सहायता करें। जब वह इस जैंटलमैन को देखते हैं कि उसके हाथ और पैर ना होने के बावजूद भी वह काफी तेजी में रिक्शा चला रहा है तो वह इससे काफी इंप्रेस हुए।

1 मिनट 7 सेकेंड का है ये वीडियो

यह वीडियो मात्र 1 मिनट 7 सेकंड का है। आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक व्यक्ति जिसके हाथ और पैर नहीं है और वह सड़कों पर अपनी मॉडिफाई रिक्शा को बहुत ही कॉन्फिडेंटली चला रहा है। यह शख़्स बताता है कि मैं अपने बीवी बच्चों और बूढ़े पिता को संभालने के लिए यह कार्य करता हूं। अगर आप इस वीडियो में ध्यानपूर्वक आवाज सुने तो आपको लग सकता है कि यह शख़्स दिल्ली जैसे भीड़भाड़ वाले शहर में काम करता है।

आनन्द महिंद्रा ने वीडियो शेयर करते हुए किया ट्वीट

आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए ट्वीट किया है कि मुझे यह वीडियो मेरी टाइमलाइन पर मिला है। मुझे यह नहीं पता कि यह वीडियो कितनी पुरानी है या फिर यह वीडियो कहां से आई है?? लेकिन मैं इस सज्जन व्यक्ति को देखकर अचंभित हो गया हूं जो शारीरिक चुनौतियों का सामना करते हुए भी इस कदर कार्य कर रहा है और इसमें बहुत खुश भी है। आगे उन्होंने महिंद्रा लॉजिस्टिक (Mahindra Logistics) को टैग करते हुए कहा कि क्या वे इस शख़्स को महिंद्रा के लास्ट माइल डिलीवरी प्रोजेक्ट में बिजनेस एसोसिएट बना सकते हैं??

5 वर्षों से कर रहें हैं ये कार्य

जानकारी के अनुसार वह शख़्स यह कार्य 5 वर्षों से कर रहा है। इसके घर में दो बच्चे, पत्नी के साथ एक बुजुर्ग पिता भी है। वह अपने परिवार की आजीविका के लिए इस रिक्शे को चलाता है। आनंद महिंद्रा के ट्वीट के रिप्लाई देते हुए एक शख्स ने यह लिखा है कि मैंने इस रिक्शा चालक को दक्षिणी दिल्ली क्षेत्र महरौली के इर्द-गिर्द देखा है। परंतु मैं इनके सही पते के बारे में नहीं जानता। अब आनंद महिंद्रा की टीम एक शख्स की मदद के लिए तलाश में जुटी है।

आज से कुछ सप्ताह पूर्व आनंद महिंद्रा ने एक शख्स को बोलेरो गिफ्ट किया है क्योंकि वे उनके कार्य से बहुत प्रभावित हुए थे। दरअसल यह बोलेरो उस पिता को मिला है जिसने अपने बेटे के सपने को पूरा करने के लिए कबाड़ से जीप का निर्माण किया था।