Wednesday, December 13, 2023

2 लाख की लागत से तीन दोस्तों ने शुरू किया Bakery का काम, आज का टर्नओवर 75 करोड़ रुपए

शून्य से प्रारंभ किया हुआ कार्य भी सफलता के उस शिखर पर चढ़ सकता है जहां जाना हर किसी के बस की बात नहीं। इसके लिए बस आपके अंदर दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ धैर्य होनी चाहिए। आज के हमारे इस लेख में हम आपको ऐसे तीन मित्रों से मिलाएंगे जिन्होंने कुछ ही लागत से एक छोटा सा व्यवसाय प्रारंभ किया जिससे आज करोड़ों रुपए का साम्राज्य स्थापित हो चुका है।

तीन मित्रों के सफलता की कहानी

वे तीनों मित्र हैं हिमांशु चावला, सुमन पात्रा और श्रेय सहगल। उनकी दोस्ती कॉलेज के दौरान प्रारंभ हुई। उन्होंने वर्ष 2010 में 2 लाख रुपए की लागत के साथ फ्लावर औरा (Flower Aura) नाम के एक वेंचर का श्रीगणेश किया। जिस कंपनी के माध्यम से ऑनलाइन केक, फूल तथा पर्सनलाइज्ड गिफ्टिंग का कार्य होता है। यह कंपनी गुड़गांव के एक बेसमेंट से प्रारंभ हुआ। इस कंपनी में मात्र एक ही कर्मचारी थे जो डिलीवरी के साथ-साथ सर्विस इसका भी कार्य करते।

यह भी पढ़ें:- चौंकिए नहीं…यह सचमुच में बैंगनी टमाटर हैं, शोधकर्ताओं ने खोजा टमाटर की नई प्रजाति

ऐसे हुआ शुरुआत

जानकारी के अनुसार जब वर्ष 2010 में वेलेंटाइन डे का दिन था उस दौरान इस कम्पनी को पहचान मिली। इस दिन इतना ऑडर मिला कि वे खुश हुए और काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उस दिन श्रेय तथा हिमांशु दोनों ने लगभग 50% डिलीवरी स्वयं की। अब उन्होंने इसे और विस्तृत करने का मन बनाया और वर्ष 2016 में बेकिंगो नाम की ब्रांड का शुभारंभ किया।

ये बेकरी ऑनलाइन चलती है और ये केक पेस्ट्री जैसे उत्पाद का निर्माण करती है। ये आज लगभग 11 शहरों में अपने प्रोडक्ट का जलवा बिखेर रहा है। ये काम उन मित्रों के दृढ़ संकल्प तथा मेहनत के बदौलत खूब बढ़ा और आज इस कम्पनी को सफलता मिल चुकी है। इससे सभी काफी खुश हैं और ये अन्य लोगों के लिए उदाहरण बने हैं।

किया करोड़ों का साम्राज्य स्थापित

आज बेकिंगो (Bekingo) दिल्ली एनसीआर, हैदराबाद, दिल्ली मेट्रो तथा बेंगलुरु, पानीपत, करनाल, मेरठ, रोहतक आदि शहरों में कार्य कर अपने उत्पाद का निर्यात कर रहा है। बेकिंगो के 70 फीसदी उत्पाद जोमैटो तथा स्विगी द्वारा बिकते हैं। वही ये 30 फीसदी प्रोडक्ट स्वयं ऑनलाइन बेचती है। यहां लगभग 500 लोगों को रोजगार मिला है। वर्ष 2021-22 में इसका टर्नओवर लगभग 75 करोड़ रुपए रहा।