Monday, December 11, 2023

इन 11 देशों में इंडियन करेंसी की कीमत बहुत है, यहाँ जाकर आप अमीर महसूस करेंगे

घूमना-फिरना किसे पसंद नहीं होता बल्कि हर कोई पूरी दुनिया देखना चाहता है। बहुत से लोग भारत के अलावा विदेशों में भी जाना चाहते हैं, परंतु विदेश का नाम सुनते ही हमारे मन में एक ही ख्याल आता है कि वहां जाने के लिए बहुत पैसे चाहिए।

हम आज आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताएंगे, जहां जाने के लिए अधिक रुपयों की जरूरत नहीं पड़ती क्योंकि वहां कि करेंसी भारतीय रुपयों के मुकाबले बहुत कम होती है।

  1. वियतनाम (Vietnam)
Vietnam

दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित वियतनाम एक बहुत ही खूबसूरत देश है। इसके अलावा भारत के साथ इसके संबंध भी काफी अच्छा है। यह दोनों देश ही सांस्कृतिक और आर्थिक संबंध में काफी गहरे हैं। यहां भारतीय एक रूपए की कीमत 314.42 वियतनामी डोंग है।

  1. इंडोनेशिया (Indonesia)
Indonesia

हिंद और प्रशांत महासागर के बीच स्थित इंडोनेशिया को द्वीपीय देश भी कहा जाता है। यहां भारतीय एक रूपए की कीमत 194.40 के बराबर होती है।

  1. कंबोडिया (Cambodia)
Cambodia

आपको बता दे कि कंबोडिया में प्राचीन हिंदू और बौद्ध मंदिर स्थापित है, जिसे देखने के लिए लाखों लोग आते हैं। यहां भारतीय एक रूपए की कीमत 55.86 रियाल है।

  1. पैराग्वे (Paraguay)
Paraguay

बहुत से लोग अपना वेकेशन प्रकृति के साथ बिताना चाहते हैं। ऐसे लोगों के लिए पैराग्वे एक अच्छा विकल्प है। यहां जाने के लिए ज्यादा पैसे की जरूरत नहीं होती है क्योंकि यहां भारतीय एक रुपए की कीमत 91.72 ग्वारानी है।

  1. कोस्टा रिका (Costa Rica)
Costa Rica

अमेरिकी राष्ट्र कोस्टा रिका प्रशांत महासागर और कैरेबियन सागर के बीच स्थित है। यहां के प्राकृतिक दृश्य लोगों का मन मोह लेते हैं। यहां सर्फिंग और जेट स्कीइंग जैसे वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स भी है। यहां भारतीय एक रूपए की कीमत 8.48 कोस्टारिकन कोलोन है।

  1. मंगोलिया (Mongolia)
Mongolia

मंगोलिया अपनी समृद्ध संस्कृति, एडवेंचर प्लेस और लैंडस्केप के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां जाने में आपको ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने होंगे क्योंकि यहां भारतीय एक रूपए की कीमत 39.10 मंगोलिया तुगरिक है।

  1. हंगरी (Hungary)
Hungary

बहुत से लोगों का यूरोप जैसे देशों में घूमने जाने का सपना तो होता है, परंतु पैसों की कमी की वजह से वह जा नहीं पाते। ऐसे लोगों के लिए मध्य यूरोपीय देश हंगरी बेस्ट ऑप्शन है। हंगरी में भारतीय एक रुपए की कीमत 3.89 फॉरेंट हंगरी करेंसी है।

  1. श्रीलंका (Sri Lanka)
Sri Lank

श्रीलंका से भारत का सांस्कृतिक संबंध हजारों साल पुराना है। यहां के सुंदर समुद्र पर्यटकों के लिए आकर्षक का केंद बना रहता है। यहां भारतीय एक रुपए की कीमत 2.72 श्रीलंकाई रुपए है।

  1. पाकिस्तान (Pakistan)
Pakistan

हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान जाने के लिए आपको अधिक पैसों की जरूरत नहीं है क्योंकि यहां भारतीय एक रूपए की कीमत 2.13 पाकिस्तानी रुपए है।

10. जिम्बाबे (Zimbabwe)

Zimbabwe

वाइल्ड लाइफ के शौकीन व्यक्तियों के लिए जिंबाब्वे एक परफे़क्ट डेस्टिनेशन है। यहां भारतीय एक रूपए की कीमत 4.95 जिम्बॉम्ब्वे डॉलर्स है।

11. आइसलैंड (Iceland)

Iceland

आइसलैंड की बर्फ से ढकी पहाड़ियां और खूबसूरत वाटरफॉल किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर सकता है। यहां भारतीय एक रुपए की कीमत 1.65 है।

यह 11 ऐसे देश है जहां की करेंसी भारतीय रुपयों से कम है इसलिए इन देशों में जाने के लिए ज्यादा पैसों की जरूरत नहीं है। यहां जाने से पहले एक बार विनियम दर की जांच जरूर कर लें क्योंकि रुपयों की कीमतों में अक्सर उतार-चढ़ाव होते रहते हैं।