Home Inspiration

महज 7 साल का यह बच्चा बना डिलीवरी बॉय, पिता के एक्सीडेंट के बाद रात में साइकिल से करता है डिलिवरी

The child took up the responsibility after the father's accident

एक साधारण से 7 साल के बच्चे का जीवन क्या होता है…खेलना, पढ़ना और इसके बदले उसे सबसे प्यार मिलता हैं, लेकिन क्या कभी आपने 7 साल के बच्चे को हालात से मजबूर होकर डिलीवरी का काम करते देखा हैं? बेशक नहीं देखा होगा। आज हम आपको एक ऐसे बच्चें के बारे में बताएंगे, जो जिम्मेदारियों के बोझ से उम्र से पहले बड़ा हो गया। इतनी छोटी उम्र में जहां आम बच्चों को जिम्मेदारी का मतलब नहीं पता होगा वहां यह 7 साल का बच्चा अपने पिता के एक्सीडेंट के बाद जोमैटो डिलीवरी एजेंट बन गया। – A tweet posted by Rahul Mittal in which a 7 year old boy became a Zomato delivery agent after his father’s accident.

पिता के एक्सीडेंट के बाद ली परिवार की जिम्मेदारी

हाल ही में राहुल मित्तल द्वारा इस बच्चे की कहनी ट्वीट की गई थी, जिससे इसकी मजबूरी दुनिया के सामने आई है। इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि लड़का दिन में स्कूल जाता है और अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए रात में खाना पहुंचाने का काम करता है। कैप्शन में राहुल मित्तल ने लिखा है कि “यह 7 साल का लड़का अपने पिता की नौकरी कर रहा है क्योंकि उसके पिता का एक्सीडेंट हो गया था। लड़का सुबह स्कूल जाता है और 6 बजे के बाद वह जोमैटो के लिए डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता है। हमें इस लड़के को ऊर्जा देने की जरूरत है। इस लड़के की और इसके पिता को पैरों पर दुबारा खड़े होने में मदद करें #zomato

यह भी पढ़ें:-कमाल की खेती: नौकरी करते हुए कर रहे हैं खेती, अपने घर की छत को हीं बना दिया खेत, उगाते हैं कई सब्जियां

यह लड़का पूरे दिन स्कूल में पढ़ने के बाद शाम को 6 बजे से रात को 11 बजे तक डिलीवरी का काम करता हैं। राहुल मित्तल द्वारा साझा किए गए वीडियो में उन्हें नाबालिक लड़के के साथ बातचीत करते हुए सुना जा सकता है। इस विडियो में एक हाथ में चॉकलेट और दूसरे हाथ में फोन लिए हुए लड़के ने बताया है कि वह शाम को 6 बजे से 11 बजे तक साइकिल चला कर घर-घर खाना पहुंचाने का काम करता है।

यह भी पढ़ें:-अब जूते साफ करने के लिए नहीं करनी पड़ेगी अधिक मेहनत, Philips ने भारत में लॉन्च किया पहला Sneaker Cleaner

इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं

बहुत ही जल्द ट्विटर पर इस वीडियो 34 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जिसमें यूजर्स ने उस लड़के के साहस की सराहना किया है। इसके अलावा कई लोगों ने इसे एक दुखद स्थिति बताया है। वीडियो वायरल होने पर ज़ोमैटो ने राहुल मित्तल से उस लड़के के पिता का विवरण उनके साथ साझा करने का आग्रह किया है। आशा है कि उस बच्चे के पिता जल्दी ठीक हो जाएंगे और वह घर की जिम्मेदारियों से मुक्त होकर अपने पढ़ाई पर और आने वाले भविष्य पर ध्यान केंद्रित कर पाएगा। – A tweet posted by Rahul Mittal in which a 7 year old boy became a Zomato delivery agent after his father’s accident.

बिहार के ग्रामीण परिवेश से निकलकर शहर की भागदौड़ के साथ तालमेल बनाने के साथ ही प्रियंका सकारात्मक पत्रकारिता में अपनी हाथ आजमा रही हैं। ह्यूमन स्टोरीज़, पर्यावरण, शिक्षा जैसे अनेकों मुद्दों पर लेख के माध्यम से प्रियंका अपने विचार प्रकट करती हैं !

Exit mobile version