Sunday, December 10, 2023

Golden Visa: जानिए क्या है यह खास तरह का वीज़ा और इसके क्या फायदे हैं?

जैसा कि आप जानते हैं विदेश जाने के लिए वीजा की जरुरत पड़ती है। ऐसे में यदि किसी के पास वीजा नहीं है तो वह इन्सान लाख कोशिशें कर ले उसे विदेश में एन्ट्री नहीं मिलेगी। इसी कड़ी में हाल ही में बहरीन ने भी गोल्डन वीजा जारी करने का एलान किया है।
बहुत से लोगों को गोल्डन वीजा के बारे में जानकारी होती है या फिर वे इसे मामूली समझते हैं।

ऐसे में आइए जानते हैं गोल्डन वीजा के फायदें क्या है, ये कैसे मिलता है और इससे जुड़ी और भी अहम जानकारी।

गोल्डन वीजा के फायदें (Benefits of Golden Visa)-

आमतौर पर दूसरे देश के जो लोग विदेशों में काम करते हैं उनके पास सामान्य वीजा रहता है जो कुछ साल के लिए मान्य होता। इस वीजा को उन्हें फिर से रिन्यू कराना पड़ता है। लेकिन Golden Visa मुख्यत: रिसर्चस, मेडिकल प्रोफेशनल्स, उद्यमी और अच्छे स्टूडेंट्स के लिए लॉन्ग टर्म के लिए रेजिडेंसी ऑफ़र करता है। साथ ही उन्हें काम करने असीमित प्रवेश और आने-जाने का भी अधिकार मिलता है। इसके अलावा ये फ्यूचर में सिक्योरिटी भी प्रदान करता है। दूसरे शब्दों में कहा जाएं तो इसका मुख्य उद्देश्य वैसे लोगों को देश के प्रति आकर्षित करने का होता है जो उनके देश को प्रगति के मार्ग पर लेकर जाएं।

What is Golden visa

यह भी पढ़ें :- विदेश में अगर पासपोर्ट गुम हो जाए तो क्या करेंगे? जानिए कैसे लौटेंगे वापस अपने देश

गोल्डेन वीजा प्राप्त करने के लिए आवश्यक योग्यताएं (What are the Qualifications required to get the golden visa)

जिन लोगों के पास निवेश कोष या कम्पनी के रूप मे 10M AED (20 करोड़ रुपये) तक सार्वजनिक निवेश है, वे USA में 10 वर्षों के लिए गोल्डन वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं कुल निवेश का 60% अचल संपति के रुप में नहीं होना चाहिए तथा इन्वेस्ट किए गए अमाउंट को उधार नहीं दिया जाना चाहिए। इसके अलावा संपत्ति के मामले में निवेशकों को पूरी ओनरशिप होनी चाहिए।

छात्रों के लिए वैसे छात्र जो देश में उच्च स्थान पर हैं अर्थात न्यूनतम ग्रेड 95%, और यूनिवर्सिटीज के वैसे छात्र जिनका GPA 3.75 या उच्चतर स्थान पर है, वे भी गोल्डेन वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इसके अलावा यदि आप बहरीन में गोल्डेन वीजा प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको वहां कम-से-कम पांच वर्षों के लिए रहने के साथ-साथ प्रति माह की सैलरी 2000 BHD (3,96,230 रुपये) होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें :- Nokia का 2 डिस्प्ले वाला फ्लिप फ़ोन हो रहा है लांच, कीमत केवल 1500 रुपये: जानें पूरी फीचर्स

ऐसे कर सकते हैं गोल्डन वीजा के लिए आवेदन (How to apply for golden visa)

  • UAE का गोल्डन वीजा प्राप्त करने के लिए यहां पर जाकर नॉमिनेशन के लिए अप्लाई करें।
  • आपकी एप्लीकेशन को USA प्रशासन 30 दिनों में रिव्यू करेगा।
  • 1 महीने के अंदर ही आपको एप्लीकेशन के रिजल्ट के साथ एक ईमेल मिलेगा।
  • यदि आपका नॉमिनेशन अप्रूव हो जाएगा आपकी मेल पर एक लिंक मिलेगी, जहां आपको अपने सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।
  • नागरिकता और पहचान के लिए फेडरल ऑथोरिटी एप्लीकेशन को वेरिफाई करना होगा।
  • इसके बाद प्राधिकरण आपको गोल्डन वीजा जारी कर देगा।

यदि आप गोल्डन वीजा प्राप्त करने की योग्यता रखते हैं तो बताएं गए नियम के अनुसार अप्लाई कर सकते हैं।

सकारात्मक कहानियों को Youtube पर देखने के लिए हमारे चैनल को यहाँ सब्सक्राइब करें।