Wednesday, December 13, 2023

दुनिया के सबसे छोटे Dog को मिला गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड, हाइट TV रिमोट से भी कम है

वैसे तो अपने पालतू जानवरों से लोग रोज ही प्यार करते हैं लेकिन फिर भी पालतू जानवरों के लिए एक डे बनाया गया है जिसे नेशनल पेट्स डे (National Pets Day) के नाम से जाना जाता है और यह प्रतिवर्ष 11 अप्रैल को मनाया जाता है।

इसी कड़ी में नेशनल पेट्स डे के उपलक्ष में आज हम विश्व में मौजुद कुत्ते की सबसे छोटी प्रजाति के बारें में बताने जा रहे हैं जिसका नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness Book of World Record) में भी शामिल हो चुका है।

दुनिया की सबसे छोटी जीवित डॉगी

ये दुनिया बहुत बड़ी है और यहां तरह-तरह जे जीव पाये जाते हैं। उसी तरह यहां कुत्ते की भी कई छोटी-बड़ी प्रजातियां पाई जाती है जिनमें से एक प्रजाति का नाम चिहुआहुआ ब्रीड है। इसी नस्ल के पर्ल (Pearl) नामक दो साल की फिमेल डॉगी ने दुनिया का सबसे छोटा जीवित डॉगी का खिताब अपने नाम किया है। World’s smallest Dog.

एक टीवी रिमोट से भी कम है दुनिया की सबसे छोटी जीवित फिमेल डॉगी की हाइट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 1 दिसंबर 2020 को जन्मी पर्ल की हाइट एक टीवी रिमोट से भी छोटी है तो वहीं लम्बाई एक डॉलर के नोट के बराबर है। इसके अलावा उसकी लम्बाई 12.7 सेमी अर्थात 5 इन्च और उँचाई 9.14 सेमी अर्थात 3.59 इंच है। इसिलिए पर्ल को दुनिया का सबसे छोटा जीवित डॉगी का खिताब मिला है।

यह भी पढ़ें:- पहले मां गुजर गई फिर पिता को लकवा मार दिया, अब बेटे ने UPPSC में सफलता हासिल कर बना DSP

Guinness Book of World Record ने खुद दी इसकी जानकारी

दुनिया का सबसे छोटा जीवित डॉगी पर्ल के बारें में गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने एक ट्विट के जरिये पर्ल की तस्वीर शेयर की है। बताते चलें कि पर्ल की मालकिन ने एक इटालियन शो ‘लो शो देई रिकॉर्ड’ में उसे पेश करने के लिए भी गई थी। पर्ल को एक अंडे की साइज में देखकर सभी ने काफी पसंद किया और उसके लिए तालियां बजाई।

पर्ल को अच्छे कपड़े पहनना बेहद पसंद है

पर्ल (Pearl) के बारें में बात करें तो उसका स्वाभाव काफी शान्त है। वहीं यदि उसकी पसंद के बारें में बात करें तो अच्छे कपड़े पहनना और हाई क्वालिटी का फूड खाना बेहद पसंद है। पर्ल का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नारी दर्ज होने से उसकी मालकिन वेनेसा कोन्काफी खुशी है।