Sunday, December 10, 2023

यूपी में खुदाई के दौरान मिले 1500 साल पुराने सिक्के, जानकारी मिलते ही गांव वालों ने मचाई लूट

कैसा होगा कि आप खुदाई कर रहे हो और अचानक कई वर्षों पुराने विभिन्न धातुओं के बने बर्तन, सिक्के और मूर्तियां आपके हाथ लग जाए ? ये किसी लॉटरी से कम नहीं होगा। कुछ ऐसा ही यूपी में देखने को मिला है। खुदाई के दौरान अचानक सिक्कें बर्तन और अन्य चीजें मिलने के बाद हड़कंप मच गया।

जानकारी मिलते ही गांव वालों ने मचाई लूट

मऊ के मोहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र में महापुर गढ़वा गांव में शनिवार को आम दिनों की तरह ही मजदूर खुदाई के काम में लगे हुए थे। टीले की खुदाई में जेसीबी भी लगाए गए थे। इस दौरान पुराने सिक्के, टूटी मूर्तियां व बर्तनों के अवशेष मिलने लगे। जिसे देखकर मजदूर समेत गांव वाले भी हैरान हो गए। चारों ओर हड़कंप मच गया कि खुदाई के दौरान खजाना (सोना चांदी इत्यादि) हाथ लगा है। फिर क्या अफरा तफरी का माहौल बन गया और सिक्कों को लूटने की होड़ मच गई।

128 coins found while digging

एडीएम समेत मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी

आसपास में किसी ने यह जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके ने मौके पर पहुंचकर गांव वालों को शांत कराया और लूटे गए सिक्कों को भी बरामद किया। जिलाधिकारी ने जानकारी मिलते ही एडीएम के साथ इलाके का निरक्षण किया।

इलाके को किया गया सीज, पुरातत्व विभाग करेगा जांच

फिलहाल, इन मूर्तियों और सिक्कों को जिला प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया है और पुरातत्व विभाग को जांच के लिए सूचना भी दे दी गई है। मऊ के जिलाधिकारी (डीएम) अमित कुमार सिंह बंसल ने बताया कि मौके से सिक्के के साथ कुछ मिट्टी के बर्तन मिले है, जिसे देख अनुमान लगाया जा रहा कि सिक्के 1500 से 2000 साल पुराने है। सिक्कों पर नीले रंग की परत जम गई थी, इसके चलते अनुमान हो गया था, कि सिक्के तांबे के है। इन सिक्कों पर देवी देवता के साथ राजा का चित्र भी है। फिलहाल पूरे इलाके को प्रशासन ने अपने कब्ज़े में ले लिया है।