Home Uncategorized

जानिए अंतरिक्ष से जुड़ी वो 20 महत्वपूर्ण बातें जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं: रोचक जानकारियां

यह तो हम सब जानते है कि दुनिया के पहले अन्तरिक्ष यात्री रूस के यूरी गागरिन (Yuri Gagarin) थे। वह 12 अप्रैल 1961 को ‘Vostok- 1’ नामक रॉकेट में सवार होकर अन्तरिक्ष यात्रा पर निकले थे। उनके बाद 5 मई 1961 को अमेरिकी एस्ट्रोनॉट एलन शेपर्ड (Alan Shepard) अन्तरिक्ष यान ‘Freedom-7’ में सवार होकर अन्तरिक्ष पर गए थे। इस दौरान वह क़रीब 15 मिनट तक अन्तरिक्ष पर रुके थे। साथ ही एलन 1971 में चांद पर भी गए थे। – Some secrets related to space, which very few people know.

12 अक्टूबर 1964 को पहली बार एक साथ 3 एस्ट्रोनॉट्स अंतरिक्ष पर गए थे। वैज्ञानिक जितनी बार अंतरिक्ष की परत खोलते हैं, उसका रहस्य और भी गहरा होता चला जाता है। अंतरिक्ष से जुड़ी ऐसी बहुत सारी बातें हैं, जो बहुत कम ही लोगों को पता होगा। आज हम आपको कुछ ऐसी ख़ास बातें बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानकर आपको भी आश्चर्य होगा। – Some secrets related to space, which very few people know.

20 important and amazing facts about space

1. मंगल ग्रह पर 1 दिन 24 घंटे 39 मिनट और 35 सेकंड होता है।

2. यम (प्लूटो) पर 1 दिन, पृथ्वी के 6 दिन और 9 घंटे के बराबर होता है।

3. सौरमंडल में बुध व शुक्र दो ऐसे ग्रह हैं जिनका कोई भी उपग्रह नहीं है।

4. शुक्र पर सल्फ्यूरिक एसिड की वर्षा होती है और धातु की बर्फ़बारी होती है।

5. अगर कोई तारा ‘ब्लैक होल’ के काफी करीब से होकर गुजरता है तो वह टूट सकता है।

6. दुनिया का पहला सैटेलाइट ब्रिटेन ने लांच किया था, जिसका नाम ब्लैक एरो (Black Arrow) रखा गया था।

7. एक अंतरिक्ष सूट को बनाने में 12 मिलियन डॉलर यानी 80 करोड़ 10 लाख रुपये खर्च होता हैं।

8. मंगल ग्रह पर कम गुरुत्व के कारण पृथ्वी पर 100 किलोग्राम वाले व्यक्ति का वजन वहां 38 किलोग्राम होगा।

9. पृथ्वी, मंगल, बुध व शुक्र आंतरिक ग्रह कहलाते हैं, क्योंकि यह सूर्य के अधिक नजदीक होते हैं।

10. सौरमंडल 4.6 बिलियन वर्ष पुराना है और वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह और 5000 मिलियन वर्ष अस्तित्व में रहेगा।

11. चांद पर पहली बार कदम रखने वाले व्यक्ति नील आर्मस्ट्रांग थे। वह 20 जुलाई 1969 को अपना बायां पैर पहली बार चंद्रमा पर रखे थे।

12. अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा चंद्रमा पर छोड़े गए पैरों और टायरों के निशान कभी भी गायब नहीं होंगे, क्योंकि वहां पर ऐसा करने के लिए हवा नहीं है।

13. सौरमंडल का सबसे ऊंचा पर्वत ओलंपस मॉन्स है। मंगल पर स्थित यह विशाल ज्वालामुखी चट्टान 21.9 किमी ऊंचा है।

14. वैज्ञानिकों के मुताबिक, बृहस्पति ग्रह के 67 उपग्रह हैं, जिसमें से अब तक केवल 53 का ही नामकरण किया गया है। बृहस्पति एक ऐसा ग्रह है जिसके सबसे ज्यादा उपग्रह हैं।

15. साल 1969 के ‘अपोलो मिशन’ में ऑरेंज फ्लेवर वाले एक ड्रिंक को चांद पर ले जाया गया था। यह पहला मिशन था, जिसमें इंसानों ने चांद पर कदम रखा था।

16. भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स पहली महिला अंतरिक्ष यात्री हैं, जो अंतरिक्ष में 188 दिन रुकी थीं। वह अंतरिक्ष जाने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला के तौर पर जानी जाती है।

17. जॉन ग्लेन अंतरिक्ष में जाने वाले दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति थे। उस समय उनकी उम्र 77 साल थी। 3 बार पृथ्वी की परिक्रमा कर चुके ग्लेन अंतरिक्ष में जाने वाले अमेरिका के तीसरे अंतरिक्ष यात्री रहे है।

18. रूस की वेलनटीना तेरेश्कोवा (Valentina Tereshkova) दुनिया की पहली और सबसे कम उम्र की महिला अंतरिक्ष यात्री थीं। वह 16 जून 1963 को रूस की राजधानी मॉस्को से अंतरिक्ष यान ‘Vostok 6’ में अपना सफर शुरू की थी।

19. सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह शुक्र है। शुक्र के वायुमंडल में कई प्रकार की गैसें पाई जाती हैं जो कि ‘ग्रीन हाउस इफेक्ट’ का कारण बनती हैं इसीलिए शुक्र अधिक गर्म ग्रह है, जबकि बुद्ध, सूर्य के सबसे करीब है।

20. अंतरिक्ष में आप किसी के सामने खड़े होकर तेज़ चिल्लाएंगे, तो भी कोई आपकी आवाज सुन नहीं पाएगा क्योंकि वहां पर आवाज को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने का कोई माध्यम नहीं है।

  • Some secrets related to space, which very few people know.
बिहार के ग्रामीण परिवेश से निकलकर शहर की भागदौड़ के साथ तालमेल बनाने के साथ ही प्रियंका सकारात्मक पत्रकारिता में अपनी हाथ आजमा रही हैं। ह्यूमन स्टोरीज़, पर्यावरण, शिक्षा जैसे अनेकों मुद्दों पर लेख के माध्यम से प्रियंका अपने विचार प्रकट करती हैं !

Exit mobile version