Home Uncategorized

अब बच्चों की लंबाई बढ़ने के साथ ही बढ़ेगा जूते का आकार, उद्यमी ने अनोखा जूता बनाया है

Pune Entrepreneur Satyajeet designs unique shoes that expands with children's height

बच्चों के किशोर होने तक उनके पैर के साइज में वृद्धि होती है जिस वजह से उनके लिए बार-बार नए चप्पल या जूते खरीदने पड़ते हैं। इस दौरान कई जोड़ी जुत्ते-चप्पल बेकार हो जाते हैं और पैरंट्स को फिर से पैसे खर्च करने पड़ते हैं।

ऐसे में बार-बार जुत्ते छोटे होने की झंझट से छुटकारा दिलाने के लिए उद्यमी ने ऐसा अनोखा जूता तैयार किया है जो बच्चों के पैर की लम्बाई बढ़ने के साथ बढ़ता है। हालांकि, इस बात पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है लेकिन ये सच है।

बच्चों की लंबाई के साथ बढ़ती है जूते की लम्बाई

दरअसल, सत्यजीत (Satyajeet) जो पुणे (Pune) के रहनेवाले हैं ने एक अनोखा स्टार्टअप शुरु किया है जिसका नाम Aretto है। इस स्टार्टअप के जरिए ऐसे जूतो का निर्माण किया जाता है जो बच्चों की लम्बाई बढ़ने के साथ-साथ जूते की लम्बाई भी बढ़ती है।

कैसे आया बढ़ने वाले जूते बनाने का आइडिया?

सत्यजीत ने बताया कि, आमतौर पर बच्चों को पैर से एक साइज बड़ा जूता पहनाया जाता है और 10 वर्ष की उम्र तक बच्चे एक साइज बड़े जूते ही पहनते हैं। उन्होंने बताया कि, बच्चों के पैर की साइज 0 से तीन साल तक की उम्र हर तीन महीने में बदल जाता है। इसके अलावा 9 साल तक ही उम्र में 15 साइज के जूते चाहिए।

सत्यजीत ने बताया कि जब बच्चा 13 साल का हो जाता है तो तब उसके पैर का आकार फाइनल होता है। ऐसे में इतने उम्र तक पैरंट्स को बार-बार जूते खरीदने की जरुरत पड़ती है। इसी समस्या को जानने समझने के बाद उन्होंने अनोखे जूते बनाने का स्टार्टअप शुरु किया।

यह भी पढ़ें:- पिता पान की दुकान चलाकर भरते हैं परिवार का पेट, बेटी UPPSC की परीक्षा पास कर डिप्टी कलेक्टर बन गई

शोध करने के बाद बनाया लम्बाई के साथ बढ़ने वाला जूता

सत्यजीत ने साल 2020 में इसपर शोध शुरु किया और कई पोडियट्रीस्ट्स से भी बातचीत की जिसके बाद उन्हें जानकारी मिली कि बच्चों एक पैर चौड़े होते हैं। साथ ही शुरु के तीन साल में न तो हड्डियों का सही से विकास होता है और पैरों में हजारों नर्व एडिनग्स होते हैं।

काफी शोध करने के बाद उन्होंने बच्चों की लंबाई बढ़ने के साथ बढ़ने वाले जूते को बनाने में सफलता हासिल की। उन्होंने जिस जूते को बनाया है वह बच्चों की लंबाई बढ़ने के साथ ही जूते की लम्बाई भी बढ़ती है। उन्होंने बताया कि, उनके द्वारा बनाए गए जूते 3 साइज तक बढ़ सकते हैं।

कितनी है इस अनोखे जूते की कीमत?

इस जूते के बनने से कई पैरंट्स को फायदा हो रहा है और सिर्फ एक महीने में ही सत्यजीत ने 21 लाख रुपये की आमदनी की है। यदि जूते की कीमत के बारें में बात करें तो इसकी कीमत 1800 से 2 हजार रुपये तक है। इसके अलावा इस अनोखे जूते के कस्टमर दिल्ली, पुणे, बेंगलुरु और मुम्बई के हैं। अब उन्हें अमेरिका और UK जैसे देशों से भी ऑर्डर मिल रहे हैं।

Exit mobile version