Wednesday, December 13, 2023

महज 20 साल में बनीं अन्य लङकियों के लिए प्रेरणा, अपने बचपन के सपने को किया साकार

अगर आप विषम परिस्थितियों का सामना कर लगातार मेहनत करते हैं तो निश्चित है कि आप सफल अवश्य होंगें। सपना तो हम सब देखते हैं लेकिन जो उसे पूरा करने के लिए जी-जान लगा दे वही दूसरों के लिए उदाहरण बनता है।

आज हम आपको एक ऐसी लड़की की कहानी बताएंगे जिन्होंने अपने बचपन के सपने को साकार करने के लिए कठिन परिश्रम की और सपना साकार करके हीं दम लिया। आज वह अन्य लड़कियों के लिए मिसाल बनकर उसका हौसला अफजाई कर रही हैं।

रीमा शाजी

रीमा शाजी (Rima Shaji) जो तिरूर की निवासी हैं। उन्होंने बचपन में यह सपना संजोया था कि वह अमेरिका में पढ़ेंगी और अपने सपने को पूरा करके ही चैन की सांस ली। उन्होंने इस सपने को पूरा करने के लिए लोगों की खड़ी-खोटी भी सुनी फिर भी अपने पथ पर अडिग रहीं।

20 years old engineering student created inspiration to others through her success

अपने बल बूते पर करना था सपना साकार

एक वक्त था जब उनके घर वालों ने उनसे कहा कि तुम शादी कर लो एवं अपने पति की सहायता से हीं अमेरिका को रवाना हो जाओ, परंतु रीमा का निश्चय यह था कि वह अपने बलबूते पर अपने सपने को साकार करें, जिसके लिए उन्होंने लगातार परिश्रम जारी रखा।

यह भी पढ़ें :- एक मजदूर ने ऐसे पास की NEET की परीक्षा, कैंसर रोगियों को मुफ्त में इलाज करने का है सपना

कर रहीं हैं अमेरिका में पढ़ाई

रीमा की आयु अभी मात्र 20 वर्ष है। उन्होंने बताया कि मेरा प्रथम उद्देश्य यह है कि मैं इंडिपेंडेंट महिला बन सकूं। आज वह अमेरिका में कंप्यूटर साइंस में एडमिशन हासिल कर अपने सपने को साकार कर चुकी है। वह इंजीनियरिंग McNese स्टेट यूनिवर्सिटी लेक चार्ल्स से कर रही है।

20 years old engineering student created inspiration to others through her success

स्कॉलरशिप के अंतर्गत होता है हर चीज़

रीमा का चयन ग्लोबल अंडर ग्रेजुएट एक्सचेंज प्रोग्राम के द्वारा हुआ है। साथ ही वह भारत के उन 5 विद्यार्थियों में से एक हैं जो इसके लिए चयनित हुए हैं। उन्हें इसमें स्कॉलरशिप भी प्राप्त हुई है एवं राउंड ट्रिप भी। उनकी पढ़ाई में लगे ट्यूशन फी, हाउसिंग खाना-पीना हर चीज स्कॉलरशिप के अंतर्गत होता है।

अन्य लड़कियों के लिए बनना है प्रेरणा

जानकारी के अनुसार उन्होंने पिछले वर्ष स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई किया था। जिसका सिलेक्शन नवंबर में हुआ। इसमें इंटरव्यू के साथ और TOEFL भी मौजूद है। इंटरव्यू के दौरान उनसे एक सवाल किया गया कि आप बाहर क्यों जाना चाहती हैं तो उन्होंने इसका उत्तर दिया कि “मैं अन्य लड़कियों के लिए प्रेरणा बनना चाहती हूं, वह मुझे देख कर अपने सपने को साकार करने के लिए सपने के पीछे अवश्य भागेंगी।”