Wednesday, December 13, 2023

40 डिग्री तापमान में दंडवत करती महिलाएं पहुंची ACP के पास, पुलिस पर लगाया पैसे लेने का आरोप

अक्सर लोग हर छोटी-बड़ी फरियाद लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच जाते हैं। यह बहुत ही आम बात हैं, परंतु राजस्थान (Rajasthan) का एक ऐसा वाक्या सामने है, जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।

राजस्थान की गर्मी तो हर कोई जानता है। इस वक्त 40 डिग्री तापमान से पूरा राजस्थान तप रहा है। ऐसे में घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में कुछ महिलाएं पेट के बल (दंडवत) चलते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं हैं।

Women different method of protest from Rajasthan

पेट के बल (दंडवत) हुए एसपी कार्यालय पहुंची

इतनी गर्मी में यह महिलाएं पेट के बल (दंडवत) चलते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं हैं। दरसल यह वाक्या राजस्थान (Rajasthan) में दौसा ज़िले के कोलवा थाने के धनावड़ गांव का है। यहां भाइयों के बीच पिछले 2 साल से जमीन के लिए विवाद चल रहा है, जिसमें महिलाओं ने पुलिस के काम पर सवाल उठाए हैं। उसके बाद वह न्याय पाने के लिए दंडवत लगाती हुई दौसा एसपी ACP के पास पहुंची। इस विवाद में एक पक्ष की पीड़ित महिलाए 40 डिग्री तापमान में दंडवत लगाते हुए एसपी कार्यालय पहुंच गईं।

Women different method of protest from Rajasthan

एसपी से बताई अपनी समस्या

एसपी कार्यालय पहुंचकर महिलाओं ने एसपी ACP से पुलिस पर पैसे लेने और मकान निर्माण नहीं करने देने का भी आरोप लगाया हैं। पीड़िता प्रेम देवी (Prem Devi) के साथ अन्य महिलाओं ने कहा कि दूसरे पक्ष ने उनका घरेलू सामान निकालकर फेंक दिया। वह सभी इस तपती धूप में घर से बाहर रहने पर मजबूर हैं। उनके पास रहने के लिए घर नहीं है। इसके अलावा जब वह अपनी ज़मीन पर मकान बनाने की कोशिश कर रहे हैं, तो दूसरे पक्ष के साथ पुलिस मिलकर मकान नहीं बनाने दे रहे हैं।