Wednesday, December 13, 2023

‘असली’ टार्जन, 41 साल जंगलों में बिताए और जानवरों के बीच रही- अब हरकतें बिल्कुल जानवरों की तरह हो गई

आज तक आपने टार्जन (Tarzan) के बारे में ना जाने कितनी कहानियां सुनी और पढ़ी होंगी, लेकिन अब दुनिया के सामने असली टार्जन आ गया है। यह सुनकर थोड़ा अजीब लगा होगा लेकिन यकीन मानिए यह सच है।

वियतनाम (Vietnam) में रहने वाला एक 49 साल का शख्स हो वान लांग (Ho Van Lang) पिछले 41 सालों से अपने पिता और भाई के साथ घने जंगलों में रह रहा था। सबसे आश्चर्य की बात यह है कि वह जानता ही नहीं है कि इस दुनिया में महिलाएं भी रहती हैं। हो वान लांग की कहानी दुनिया के सामने आने के बाद लोग इसे असली टार्जन मान रहे हैं। – real tarzan

जंगल में बीती पूरी जिंदगी

सन् 1972 के वियतनाम युद्ध के अंत में अमेरिकी हमले में हो वान लांग (Ho Van Lang) की मां और उनके दो भाई-बहनों की मौत हो गई थी। उसके बाद वह अपने पिता और भाई के साथ गांव छोड़कर लांग क्वांग नगई प्रांत के ताई ट्रा जिले के गहरे जंगलों में बस गए। इन चार दशकों में उन्होंने केवल पांच दूसरे लोगों को ही देखा है और जब भी देखा है उनसे दूर ही भागा है। उन लोगों ने जंगल में ही अपना घर बना लिया तथा शहद, फल और जंगली जानवर खाने लगे। – real tarzan

Real tarzan Ho Van Lang

अब सामान्य लोगों के साथ घुलमिल रहे हैं

अल्वारो सेरेज़ो (Alvaro Serejo) नामक फोटोग्राफर ने साल 2015 में इस अनोखे परिवार को ट्रैक किया था। उन्होंने उन तीनों को जंगल से रेस्क्यू किया और एक स्थानीय गांव में पहुंचा दिया, जहां महिलाएं रहती हैं। वर्तमान में हो वान लांग का परिवार वियतनाम के एक छोटे से गांव में रह रहा है और धीरे-धीरे सामान्य लोगों के साथ घुलमिल रहा है। जंगल में रहने के दौरान उन्हें पता भी नहीं था कि दुनिया में इंसानों की एक प्रजाति भी होती है। उन्होंने केवल अपने आसपास जानवर ही देखे थे। – real tarzan

Real tarzan Ho Van Lang
Photographer

युद्ध का पड़ा गहरा प्रभाव

अल्वारो सेरेज़ो बताते हैं कि इस युद्ध की वजह से वान के पिता की मानसिक हालत खराब हो गई और वह जंगल में ही रहने लगे। हो वान के पिता को लगता था कि यह युद्ध अब भी चल रहा है। वह अक्सर लोगों को देख छुपने की कोशिश करते थे। आश्चर्य की बात तो यह है कि आज 6 साल बाद भी वह पुरुषों और महिलाओं के बीच अंतर नहीं कर पाते। अल्वारो इस बात की पुष्टि करते हैं कि हो वान लांग (Ho Van Lang) की कभी भी यौन इच्छा नहीं रही है। – real tarzan

Real tarzan Ho Van Lang

हो वान का दिमाग अब भी एक बच्चे की तरह है

हो वान के भाई बताते हैं कि हो वान का दिमाग एक बच्चे की तरह है। उन्हें कई बुनियादी सामाजिक अवधारणाओं के बारे पता नहीं है। हो वान का पूरा जीवन जंगल में बिता है, जिसके कारण उनका दिमाग बिल्कुल एक बच्चे की तरह हो गया है, जैसे कि उन्हें अगर किसी को पीटने के लिए कहा जाए तो वह उसे बुरी तरह से पीट देंगे। वह अब भी अच्छे और बुरे में फर्क नहीं कर पाते। हो वान के भाई कहते हैं कि अगर मैंने हो वान को किसी को चाकू मारने के लिए कहूं, तो वह बिना सोचे समझे ऐसा कर देगा।

Real tarzan Ho Van Lang

हो वान महिलाओं के बारे में कुछ नहीं जानते

हो वान लांग (Ho Van Lang) से महिलाओं के बारे में पूछने पर वह कहते हैं कि पिता ने इस बारे में कुछ नहीं बताया है। लंबे समय तक जंगल में रहने के वजह से उनकी आदतें और रहन-सहन का तरीका जानवरों जैसा हो गया है। वह जंगल में बन्दर, छिपकली, सांप और दूसरे जानवर खाते थे। हो वान को सबसे ज्यादा चूहे का सिर खाना पसंद था। अब तक हो वान बोलना तक नहीं सिख पाए हैं। वह ज्यादातर इशारों में ही बातें करते हैं। – real tarzan Ho Van Lang