Sunday, December 10, 2023

ऐसे करें देसी गिलोय का प्रयोग, दूर रहेगी मोटापे और डेंगू की बीमारी

औषधि गुणों से भरपूर गिलोय (Giloy) के कई फायदे है। गिलोय की जड़ से लेकर तना, पत्ते और यहां तक कि फूल भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। – benifits of giloy juice for better health

गिलोय के अनेक फायदे

गिलोय के पाउडर, जूस और पेस्ट सबकुछ बाजार में उपलब्ध है। गिलोय के कई फायदे होते हैं, लेकिन आज हम आपको गिलोय के एक ऐसे फायदे के बारे में बताएंगे जो शायद ही किसी को पता होगा।

Health benefits of giloy

यह भी पढ़ें :- असम की इन 6 लड़कियों ने बनाया बायोडिग्रेडेबल योगा मैट, जलाशयों के जल कुंभियों से बनी है यह खास मैट

गिलोय के जूस के हैं बहुत से फायदे

गिलोय के जूस से आप अपनी बढ़ते वज़न को रोक सकते हैं। जानकारों की माने तो गिलोय के जूस का नियमित रूप से सेवन करने से खुद को फिट रखने के साथ, अपना बढ़ता वज़न भी आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। इसके लिए सही तरीके से गिलोय का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है।

Health benefits of giloy

गिलोय के जूस से इम्यून सिस्टम मज़बूत होता है

अगर आप वर्कआउट और सही डाइट के साथ गिलोय के जूस का भी सेवन करे तो घर पर ही अपना वज़न कम कर सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे गिलोय का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए।

Health benefits of giloy

मेटाबॉलिज्म होता है मजबूत

गिलोय का जूस पीने से आपके शरीर का इम्यून सिस्टम मज़बूत होता है तथा मेटाबॉलिज़्म में सुधार आता है और वज़न में भी कंट्रोल में होता है क्योंकि इससे एक्सट्रा फैट आसानी से ख़त्म हो जाते हैं।

इस तरह कर सकते हैं गिलोय के जूस का सेवन

गिलोय का जूस आपकी पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है तथा यह पाइल्स की परेशानी भी ठिक करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपको स्वस्थ रखते हैं।

Health benefits of giloy

एलोवेरा जूस के साथ भी पी सकते हैं

गिलोय के जूस को आप एलोवेरा या फिर शिलाजीत के साथ मिलाकर पी सकते है। इसके अलावा गिलोय जूस का सेवन एक चम्मच शहद के साथ भी किया जा सकता है। गिलोय का जूस सुबह खाली पेट पीना चाहिए।

इस जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर ना लें। – benifits of giloy juice for better health