Wednesday, December 13, 2023

नंगे पांव और बदन पर पारम्परिक पोशाक, आखिर कौन हैं यह महिला जिन्हें मिला पद्मश्री सम्मान: प्रेरणा

पद्मश्री भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला भारत का चौथा सबसे बड़ा पुरस्कार है। यह पुरस्कार केवल भारतीय नागरिकों को दिया जाता है, जो जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में जैसे समाज सेवा और सार्वजनिक जीवन आदि में अपना विशिष्ट योगदान देते हैं।

तुलसी गौड़ा (Tulsi Gowda) भी उनमें से एक हैं, जो पीछले बीते सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) द्वारा पद्मश्री से सम्मानित हुई। तुलसी गौड़ा अब तक 1 लाख से अधिक पौधारोपण कर चुकी हैं। – Tulsi Gowda has planted more than 1 lakh saplings for which she was awarded the Padma Shri.

आदिवासी महिला तुलसी गौड़ा को मिला पद्मश्री

72 वर्षीय आदिवासी महिला तुलसी गौड़ा कर्नाटक (Karnataka) के ‘जंगलों की एनसाइक्लोपीडिया’ के रूप में प्रख्यात हैं। तुलसी राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री पुरस्कार लेने अपनी पारंपरिक पोशाक में गई थी। सोशल मीडिया पर ना केवल जनता पर्यावरण की सुरक्षा में उनके योगदान की प्रशंसा हो रही है बल्कि उनकी तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। दरसल उस तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह उन्हें नमन करते नजर आ रहे हैं।

पारंपरिक धोती और नंगे पैर पहुची पद्मश्री लेने

आपको बता दें कि तुलसी गौड़ा (Tulsi Gowda) सम्मान लेने पारंपरिक धोती पहन कर आई थी और वह नंगे पैर थीं। जब पीएम मोदी और अमित शाह से वह मिली तो भारत के दोनों दिग्गज नेताओं ने उनकी उपलब्धि को सम्मान देते हुए उन्हें नमस्कार किया। इस एक तस्वीर की तारीफ करते हुए कई लोगों ने इसपर कंमेंट किया है, जैसे- Tulsi Gowda has planted more than 1 lakh saplings for which she was awarded the Padma Shri.

Tulsi Gowda got Padmashree

• ये तस्वीर हजारों शब्दों के बराबर है।

• भारत की आत्मा पुरस्कार ले रही है।

• मेरे सपनों का भारत।

• 1 लाख से अधिक पौधे लगा चुकी है।

• दिल जीत लिया इस फोटो ने।

• बेहद प्यारी तस्वीर।

• मोस्ट पावरफुल पिक्चर।

• सैल्यूट है।

• असली हीरो के लिए लाल कालीन।

• नमन है।

  • Tulsi Gowda has planted more than 1 lakh saplings for which she was awarded the Padma Shri.