Wednesday, December 13, 2023

2022 में आने वाली है इन इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कम्पनी की गाड़ियां, सिंगल चार्ज में देगी 418 किमी. की रेंज

साल 2021 हर क्षेत्र के लिए बहुत ही उतार-चढ़ाव भरा रहा। ठीक उसी प्रकार इस साल में भारतीय ऑटो उद्योग ने भी कई तरह की चुनौतियों का सामना किया, लेकिन यह साल ईवी उद्योग के लिए एक आशाजनक चुनौती थी। इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड और बिक्री से प्रेरित होकर भारतीय ईवी क्षेत्र में कई दिग्गजों के साथ हीं घरेलू वाहन कंपनियों ने भी इस क्षेत्र में अपना कदम रखा है। – Information about some electric vehicles to be launched in 2022.

इलेक्ट्रिक कार के क्षेत्र के लिए साल 2022 होगा दिलचस्प

इस साल भारत के इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में Tata Tigor EV, Audi e-Tron, BMW iX आदि लॉन्च किया गया। जानकारों की मानें तो जिस प्रकार साल 2021 में कई प्रकार के ईवी वाहनों की लांचिंग देखी गई है, ठीक उसी प्रकार साल 2022 में भी कई लांचिंग होने की उम्मीद है। आज आपको साल 2022 में लॉन्च होने वाले कुछ इलेक्ट्रिक वाहनों के बारे में बताएंगे, जिसे देखना बेहद दिलचस्प होगा। – Information about some electric vehicles to be launched in 2022.

Electric cars will be launched in 2022 with best mileage

Tata Altroz EV

Nexon EV की सफलता को देखते हुए Tata Motors निश्चित रूप से इलेक्ट्रिक कारों पर बड़ा दांव लगाने का फैसला कर चुकी है। ऑटोमेकर ने पहले हीं अपडेटेड टिगोर ईवी पेश कर दी है, जिसे खरीदारों से अच्छी प्रतिक्रिया भी मिली है। रिपोर्ट के अनुसार टाटा मोटर्स अपनी अगली इलेक्ट्रिक कार Altroz EV के रूप में तैयार करने में जुटी है, जिसे साल 2019 Geneva Motor Show में शोकेस किया गया था। इस कार को साल 2022 में मिड तक लॉन्च किया जाने का अनुमान है।

Electric cars will be launched in 2022 with best mileage

यह भी पढ़ें:- महिन्द्रा लॉन्च करेगी इलेक्ट्रिक XUV कार, महज 1 घण्टे में हो जाएगी फूल चार्ज, देगी 150 किमी का माइलेज

Mini Cooper SE

भारतीय कार बाजार में मौजूद मिनी बीएमडब्ल्यू के स्वामित्व वाली ब्रिटिश लक्जरी कार निर्माता मिनी कूपर (Mini Cooper) के इलेक्ट्रिक वर्जन के लॉन्च की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई है। साल 2022 में मिनी भारत में अपनी कूपर एसई को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। आपको बता दें कि मिनी का इलेक्ट्रिक अवतार वेबसाइट पर पहले से ही लिस्ट है, जिसमें 32.6 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर का प्रयोग किया जाएगा। रिपोर्ट की माने तो यह कार एक बार चार्ज करने पर 270 किमी तक की दूरी तय करने में सक्षम होगी।

Electric cars will be launched in 2022 with best mileage

Volvo XC40 Recharge

स्वीडिश ऑटो निर्माता कंपनी वोल्वो (Volvo) ने इस साल की शुरुआत में भारत में XC40 रिचार्ज कॉम्पैक्ट प्योर इलेक्ट्रिक एसयूवी का पेश किया था। जानकारों की माने तो ऑटोमेकर इस कार को साल 2022 की शुरूआत में ही भारत में लाने की योजना बना रहा है। वोल्वो XC40 रिचार्ज को 78 kWh बैटरी पैक के साथ जोड़ा गया है, यह इलेक्ट्रिक पावरट्रेन 402 bhp की पावर और 660 Nm का टार्क जेनेरेट करता है। कंपनी के अनुसार वोल्वो XC40 रिचार्ज एक बार चार्ज करने पर 418 किमी तक की रेंज देने में सक्षम होगी।

Electric cars will be launched in 2022 with best mileage
  • Information about some electric vehicles to be launched in 2022.