Home Community

अमेरिका में शपथग्रहण के जश्न में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक, कोलम रंगोली से शुभ आगाज़

अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन (President elect Joe Biden) और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Vice president elect Kamla Harris) 20 जनवरी को शपथ लेने वाले हैं। शपथग्रहण समारोह 2021 (Swearing- in ceremony 2021) के लिए तैयारियां जोरो शोरो पर है। इस दौरान जश्न शुरू होने से पहले ऑनलाइन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली।

America swearing in ceremony began with holy kolam rangoli

उप राष्ट्पति कमला हैरिस की जड़े तमिलनाडु से जुड़ी हैं

कार्यक्रम में तमिलनाडु की मशहूर रंगोली कोलम (Kolam rangoli) को भी शामिल किया गया। मालूम हो कि नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस भारतीय मूल की है। उनकी मां श्यामला गोपालन (Shyamala Gopalan) का जन्म तमिलनाडु में हुआ था। भरत के लिए गर्व की बात है कि कमला पहली महिला, पहली अश्वेत महिला और पहली अमेरिका-एशियाई महिला हैं जो अमेरिका में उप राष्ट्रपति का कार्यभार संभालेंगे।

यह भी पढ़ें :- गलती से एलओसी पार कर आए इस 14 साल के बच्चे को भारतीय सेना ने गिफ्ट और चॉकलेट देकर घर भेजा

आर्टिस्ट शांति चंद्रशेखर के नेतृत्व में बनी रंगोली

कोलम रंगोली बनाने की इस पहल का नेतृत्व अमेरिका के मैरिलैंड की आर्टिस्ट, शांति चंद्रशेखर (Shanti Chandrashekhar) ने किया ये कार्यक्रम 16 जनवरी की शाम 7 बजे (ईस्टर्न टाइम) हुआ था। इसी के साथ बाइडेन-हैरिस शपथ ग्रहण समारोह के जश्न की शुरुआत हो गई है।

क्या है कोलम रंगोली ?

कोलम रंगोली का एक फॉर्म है, जो दक्षिण भारत के राज्यों में काफी पॉपुलर है। घर में स्वास्थ्य और समृद्धि की मनोकामना के साथ घर के बाहर जमीन पर कोलम बनाया जाता है। वॉशिंगटन डीसी के करीब 10 पब्लिक स्कूलों के बच्चों ने इस कोलम आर्टवर्क में हिस्सा लिया।

इस रंगोली को एकता की भावना को दिखाने के लिए बनाया गया था। कई लोगों का मानना है कि “कोलम सकारात्मक ऊर्जा और नई शुरुआत का प्रतीक हैं।”

Exit mobile version