Tuesday, December 12, 2023

एक आर्टिस्ट ऐसा भी! कचड़े से बनाता है खुबसूरत कलाकृतियां, वेस्ट मटेरियल से बनाई कई बड़ी हस्तियों की दुर्लभ तस्वीर

“बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट” का कांसेप्ट भारतीयों के लिए नया नहीं है, क्योंकि यहां के लोग कचरे का बेहतर इस्तेमाल करना जानते हैं। कुछ लोग कचरे को रिसाइकिल करके कई प्रकार के प्रोडॉक्ट बनाते हैं, तो वहीं कुछ ऐसे कलाकार हैं जो कचरे को भी बेहद खुबसूरत कलाकृतियों में बदल देते हैं।

इसी कड़ी में एक शख्स ने बेकार पड़ी सामग्रियों और कचरे का इस्तेमाल करके के खुबसूरत कलाकृति बनाकर खूब सरहाना बटोर रहा है। आइए जानते हैं कौन है वह शख्स?

कौन है वह शख्स?

देश का सबसे स्वच्छ शहर माना जानेवाला इंदौर (Indore) शहर से बड़ी संख्या में एक से बढकर एक कलाकार उभर कर सामने आते हैं। उन्हीं में से एक हैं सुनील व्यास (Artist Sunil Vyas), जो अपनी कला के साथ इनोवेशन में भरोसा रखते हैं और कलाकारी के लिए हमेशा स्क्रैप का प्रयोग करते हैं। सुनील बचपन से ही पेंटिंग्स के शौकीन हैं।

Artist Sunil Vyas makes Scrap Art Out of Waste in Indore.

अभी तक कई बड़े-बड़े शख्सियत की बना चुके हैं कलाकृति

सुनील, अभी तक कई बड़े-बड़े शख्सियत की कलाकृति बना चुके हैं। उदाहरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अभिनेता अमिताभ बच्चन, स्वर कोकिला लता मंगेशकर, कवि रवींद्रनाथ टैगोर, राजकपूर, मोनालिसा, और रेखा आदि। इन सभी की कलाकृतियों को बनाने के लिए सुनील ने पेपर, प्लास्टिक और लकड़ी समेत अन्य बेकार सामग्रियों का प्रयोग किया है। Artist Sunil Vyas makes Scrap Art Out of Waste in Indore.

ANI की रिपोर्ट के अनुसार, सुनील राज्यभर में कई प्रदर्शनीयों में हिस्सा लेकर अपने द्वारा बनाई गई कलाकृतियों को बेच चुके हैं। उस दौरान लोगों ने उनकी प्रतिभा की बेहद प्रशंशा की।

 PM modi pictures is made from Scrap Art by artist sunil vyas

महामारी के दौरान नहीं करना पड़ा मुश्किलों का सामना

कोरोना महामारी के दौरान भी सुनील द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की मांग बड़ी संख्या में देखने को मिली। इसलिए उस दौरान भी उन्हें अधिक मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ा।

बातचीत के दौरान सुनील (Artist Sunil Vyas) ने बताया कि, दो वर्षों से जारी कोविड महामारी में भी उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ। इसके विपरीत वे इस दौरान थोक ऑर्डर प्राप्त करने में सफल रहें, ऐसे में उनके पास काम की कमी नहीं रही।

यह भी पढ़ें :- इस किसान ने एक ही पौधें पर उगाए 1200 से अधिक टमाटर, गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुआ नाम

खुद को छात्र के रूप में देखते हैं

इन्सान की जीवन हर क्षण कुछ-न-कुछ सीखता ही है, शायद यही वजह है कि सुनील अपने आप को छात्र के रूप में मानते हैं, जो हर दिन कुछ-न-कुछ नया सीखने की इच्छा रखता है। वे हर दिन कुछ अलग और नया बनाने की कोशिश करते हैं और यहीं उनके लिए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। Artist Sunil Vyas makes Scrap Art Out of Waste in Indore.

 Scrap Art painting made by Artist Sunil Vyas makes

नहीं लिया कोई प्रशिक्षण

बता दें कि, सुनील व्यास पिछ्ले 6 सालों से कचरे से कलाकारी करते हैं। उनकी एक विशेषता यह है कि इस कलाकारी के लिए उन्होंने कहीं से भी कोई प्रशिक्षण नहीं लिया है। वे इन कलाकृतियों को अपनी जिज्ञासा और जुनून से बनाते हैं। शायद यही कारण है कि आज उनकी कलाकृति काफी सुर्खियां बटोरती है।

बता दें कि, सुनील भारी संख्या में लोगों तक अपनी कलाकृतियों के पहूंचने पर काफी खुशी का अनुभव करते हैं। वहीं वे अपने द्वारा निर्मित कलाकृतियों को सोशल मीडिया पर भी साझा करते हैं। उनके द्वारा निर्मित कलाकृतियों की काफी सरहाना भी हो रही है।