Wednesday, December 13, 2023

ईंधन की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों के लिए पेश है ये इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में माइलेज 452 किमी.

इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती हीं जा रही है। इन वाहनों की शुरुआत उन्नीसवीं सदी और बीसवीं सदी के मध्य में हुई थी, परंतु ईंधन की बढ़ती कीमत के वजह से अब इलेक्ट्रिक वाहन का दबदबा विस्तृत स्तर पर देखा जा सकता है। ईंधन की कीमत जिस तेजी से बढ़ रही है, यह लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। कई राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 के आंकड़े को पार कर चुकी हैं। – Some electric cars available in India.

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमत से है हर कोई है परेशान

पेट्रोल की हीं तरह डीजल के दाम भी आए दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। देखा जाए तो पिछले कुछ महीनों में करीब 35वीं बार ईंधन की कीमतों में इजाफा हुआ है, जिसके बाद मुंबई में, पेट्रोल अब 106 रुपये हो चुके है। वहीं कनाडा और अंटार्कटिका जैसे देश ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से परेशान हैं। समस्याओं को देखते हुए भारत सहित दुनिया भर की सरकारें इलेक्ट्रिक वाहनों की और आकर्षित हो रहे है।

भारत सरकार भी इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर दे रही हैं और लोगों को यह खरीदने के लिए प्रोत्साहित भी कर रही है। इस समय भारत में कुछ हीं मॉडल सेल पर हैं, जिसके बारे में आज हम आपको बताएंगे। – Some electric cars available in India.

Tata Nexon

आपको बता दें कि नेक्सॉन ईवी भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जो अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एमजी जेडएस ईवी (MG ZS) से लगभग 6 से 7 लाख रुपये सस्ती है। Tata Nexon EV में 30.2 kWh की बैटरी मिलती है, जो एक बार चार्ज करने पर 300km से अधिक की रेंज देती है। कंपनी के अनुसार Nexon EV को 8.5 घंटे में 15A सॉकेट से चार्ज किया जा सकता है। वहीं फास्ट चार्जर से 60 मिनट में 80 प्रतिशत बैटरी चार्ज हो सकती है।

Best Electric car available in India

MG ZS EVEV

ZS EV भारत में MG का दूसरा उत्पाद था। इसका डिजाइन विदेशों में बेचे जाने वाले पेट्रोल ट्विन से काफी मिलती-जुलती है। ZS EV की एक मोटर 44.5kWh, लिक्विड-कूल्ड लिथियम आयन बैटरी से लैस है। इस कार की ड्राइविंग रेंज 340km की है, जो Nexon EV से थोड़ा अधिक है। कंपनी के अनुसार यह कार 100kmph की स्पीड केवल 8.5 सेकंड में पकड़ती है।

Best Electric car available in India

MG ZS

MG ZS में तीन ड्राइविंग मोड्स (इको, नॉर्मल और स्पोर्ट) दिए गए हैं। MG ने अपने डीलरशिप पर 50kW DC फास्ट चार्जर लगाए हैं, जिससे कार को 50 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा 7.4kW एसी होम चार्जर से इसे पूरी तरह चार्ज होने में 6 से 8 घंटे का समय लगता है।

Best Electric car available in India

यह भी पढ़ें :- भारत की 5 सर्वश्रेष्ठ इलेक्ट्रिक कारें जो केवल 50 मिनट में हो जाती हैं चार्ज, देखें तस्वीरें

Hyundai Kona

कोना इलेक्ट्रिक वाहनों की सूची में भारतीय बाजार में आने वाली पहली कार थी। ना केवल भारत में बल्कि हुंडई की यह कार दुनिया भर में प्रसिद्व है। कोना इलेक्ट्रिक को 39.2-किलोवाट-घंटे की लिथियम-आयन पॉलीमर बैटरी मिलती है, जो हुंडई के अनुसार करीब 452 किमी तक दौर सकती है। इस कार में चार ड्राइविंग मोड़ इको+, इको, कम्फर्ट और स्पोर्ट दिए गए हैं।-Some electric cars available in India.

Best Electric car available in India