Wednesday, December 13, 2023

भारत की 5 सर्वश्रेष्ठ इलेक्ट्रिक कारें जो केवल 50 मिनट में हो जाती हैं चार्ज, देखें तस्वीरें

वैज्ञानिक तकनीकों की सहायता से आधुनिक युग में मनुष्य ने खूब प्रगति की है। लगभग हर रोज लोगो का जीवन सुविधाजनक बनाने के लिए नए-नए अविष्कार किए जा रहे हैं, जिसमें से सबसे सर्वश्रेष्ठ अविष्कार इलेक्ट्रिसिटी (Electricity) है। इलेक्ट्रिक मोटर द्वारा चलने वाले प्रत्येक वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहन कहा जाता है। आपको बता दें कि फ्यूल की मदद से चलने वाले वाहनों की तुलना में इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्सर्जन काफी कम होता है। -best electric cars in India.

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री तेजी से बढ़ रही है

भारतीय कार बाजार इलेक्ट्रिक वाहनों के तरफ तेजी से बढ़ रहा है। भारत में एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) मौजूद हैं, जो दमदार फीचर्स के साथ आती हैं। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत के वजह से लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे है। आपको बता दे कि पिछले कुछ समय में भारतीय बाजार में कई इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च हो चुकी है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ खास इलेक्ट्रिक व्हीकल के बारे में बताएंगे। -best electric cars in India.

  1. Tata Nexon

Tata Nexon ना केवल कीमत में किफायती है, बल्कि यह सेगमेंट की सबसे चर्चित कार भी है। इस कार की शुरूआती कीमत 13.99 लाख रुपये है। इस कार में 30.2kWh की बैटरी का प्रयोग किया गया है, जिससे यह सिंगल चार्ज में 312 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। नेक्सॉन को 0 से 80 फीसदी चार्ज होने में केवल 60 मिनट का ही समय लगता है।

5 Best Indian Electric Cars
  1. MG ZS EV

MG ZS EV एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी है। यह कार अपने बेहतरीन डिजाइन और फीचर्स के लिए जाना जाता है। एमजी की इस कार में 44.5kWh की बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में 340 किलोमीटर का सफर तय करने में सक्षम है। अगर फास्ट चार्जिंग हो तो केवल 50 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है और सामान्य चार्जर से इसे चार्ज होने में 6 से 8 घंटे का समय लगता है। इस कार की शुरुआती कीमत 20.88 लाख रुपये है।

5 Best Indian Electric Cars

यह भी पढ़ें :- एक बार की चार्ज में 439 KM की रेंज कवर करती है, जानिए MG हेक्टर की इलेक्ट्रिक कार के बारे में

  1. Tata Tigor EV

Tata Tigor EV में Ziptron टेक्‍नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। यह सिंगल चार्ज में 306 किलोमीटर की रेंज देती है। इसमें 55kW इलेक्ट्रिक मोटर और 26kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है। कीमत की बात करें तो टाटा टिगोर ईवी की शुरुआती कीमत 11,99,000 रुपये हैं।

5 Best Indian Electric Cars
  1. Hyundai Kona Electric

हुंडई की इकलौती इलेक्ट्रिक कार कोना अपनी कीमत के वजह से सेगमेंट में काफी पीछे है, परंतु यह अन्य इलेक्ट्रिक कार्स से रेंज और फीचर्स में बेहतर है। कोना 100Kmph की रफ्तार महज 10 सेकेंड में पकड़ लेती है। इसमें 39.2kWh की बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में 452 किलोमीटर तक चलने में सक्षम है। कोना को 57 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है, और इसकी कुल कीमत 23.71 लाख रुपये है।

5 Best Indian Electric Cars
  1. Mahindra e-Verito

Mahindra e-Verito लंबे समय से बाजार में मौजूद एक सेडान कार है। इस कार में 21.2kWh की बैटरी का प्रयोग किया है, जो सिंगल चार्ज में 140 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। e-Verito को चार्ज करने में 1 घंटे 45 मिनट का वक्त लगता है और इसकी शुरुआती कीमत 10.11 लाख रुपये है।- best electric cars in India.

5 Best Indian Electric Cars