Home Community

अगर अश्लील गाना बजाया तो रद्द होगी परमिट, बिहार सरकार ने अश्लीलता के खिलाफ नया कानून पारित किया

आये दिन भोजपुरी(Bhojpuri) में अश्लिल गाने (Obscene songs) बढ़ते जा रहे है और वही गाने रोजाना ऑटो तथा बस में बज रहे है, जिससे महिलाएं तथा लड़कियों को रोज ऑटो तथा बस में सफर करते समय शर्मिन्दगी महसूस होता है। इसी परेशानी को दूर करने के लिए परिवहन विभाग ने एक निर्देश जारी किया है, जिसमे बताया गया है कि, अगर बिहार में किसी ऑटो तथा बस में ऐसे अश्लील गाने बजाते हुए पाया जाएगा तो उस वाहन का परमिट रद्द कर दिया जाएगा।

public transport



‌परिवहन विभाग के द्वारा किया गया यह निर्देश जारी :-

‌अश्लीलता के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाते हुए यह निर्देश जारी किया है, जिसमे साफ बताया गया है कि, अगर किसी भी यात्री वाहन को अश्लील गाना बजाते हुए पाया गया तो गाड़ी का परमिट रद्द कर दिया जाएगा। परिवहन विभाग ने निर्देश पत्र बिहार के सभी जिलों के संयुक्त आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक और प्रवर्तन अवर निरीक्षक को भेजा है।

यह भी पढें :- कस्टमर ने OYO से पूछा, रूम के साथ लड़की भी मिलेगी क्या…जानिए OYO ने क्या कहा


‌होली के दौरान सख्ती से लागू किया जाएगा यह नियम :-

‌अक्सर बिहार में पावन त्योहार होली के समय विशेष कर ऐसे अश्लील गाने वाहनों में बजाए जाते है। इसी को देखते हुए परिवहन विभाग ने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि, विशेषकर होली के समय सख्ती दिखाया है और इसपे कार्रवाई किया जाए।



‌विशेषकर स्कूल तथा कॉलेजों के पास ऐसे गाने नही बजेंगे :-

‌परिवहन विभाग ने अपने दिए निर्देश में साफ बताया है कि, स्कूलों तथा कॉलेजों के पास कोई भी अश्लील गाना नही बजना चाहिए। खास कर महिला कॉलेजों और स्कूलों के पास ऐसे गाने बजाते हुए पकड़े जाने पर
‌ रैंडम जांच अभियान चलाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा वाहन का परमिट भी रद्द कर दिया जाएगा।

Exit mobile version