Wednesday, December 13, 2023

आधुनिक तरीकों से खेती कर यह किसान कमा रहा 15 लाख रूपए, साथ में दिया है कई लोगों को रोजगार

आजकल किसान अपने परंपरागत खेती को छोड़कर आधुनिक खेती की तरफ रुख मोड़ रहे हैं। वे अपने खेतों में लगन और परिश्रम करके आधुनिक खेती से लाखों रुपए की कमाई कर रहे हैं। आज हम एक ऐसे ही किसान के बारे में बात करेंगे जिन्होंने आधुनिक खेती को अपनाकर 15 लाख रुपए कमाए।

धर्मपाल सिंह ठाकुर (Dharmpal Singh Thakur)

घर्मपाल सिंह ठाकुर (Dharmpal Singh Thakur) जो देवास (Devas) जिले के खोखरिया के रहने वाले हैं। धर्मपाल पहले परंपरागत खेती करते थे। इस परंपरागत खेती से इन्हें खेतों में ज्यादा लागत लगती थी और मुनाफा काफी कम होता था जिसकी वजह से धर्मपाल जी को अपने घर की आर्थिक स्थिति खराब रहती थी। वे हमेशा सोच में डूबे रहते थे। फिर इन्होंने इस परंपरागत खेती के बारे में खूब सोचा और इस परेशानी से निपटने के लिए एक तरकीब निकाला।

उद्यानिकी विभाग से किया सम्पर्क

धर्मपाल सिंह ठाकुर ने अपने नजदीकी उद्यानिकी विभाग से जाकर मिले। इस विभाग में सभी किसानों को सरकार की सभी योजनाओं से लेकर खेती के लिए नए-नए तरकीब के बारे में बताया जाता है। इन्होंने भी इस विभाग में जाकर खेती करने के नए-नए तरीकों के बारे में जाना। धर्मपाल सिंह ठाकुर कहते हैं कि उधानिकी विभाग ने 4 साल पहले इनके यहां उच्च तकनीकी से सब्जी की खेती करने के लिए 4000 वर्ग मीटर में एक पॉलीहाउस बनवाया था। इसी पॉलीहाउस में उद्यानिकी विभाग के अधिकारी की मदद से 1 साल पहले जून-जुलाई में गुलाब की खेती करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें:-मिलिए उस करोड़पति किसान से जो कभी होटलों में धोया करते थे बर्तन, खेती से लिखी सफलता की कहानी

लगाए गुलाब के पौधे

4000 वर्ग मीटर में लगभग 40 हजार गुलाब के पौधे का ट्रांसप्लांट किया। इस गुलाब की खेती से धर्मपाल सिंह ठाकुर ने सिर्फ 10 महीनों में ही लगभग ₹6 लाख तक की कमाई किए। धर्मपाल सिंह ठाकुर बताते हैं कि इस पॉलीहाउस में गुलाब की खेती करने के लिए पूरा खर्चा लगभग डेढ़ लाख रुपए तक की लागत लगी जिसमें मैंने इस गुलाब की खेती से लाख रुपए का मुनाफा कमाया। धर्मपाल सिंह ठाकुर ने गुलाब की खेती करने के बाद इसी प्रकार संतरे की खेती की जिसमें उन्हें काफी अच्छा मुनाफा कमाया।

अपनी कमाई का श्रेय विभाग को देते हैं

धर्मपाल सिंह ठाकुर आजकल आधुनिक खेती करके 12 से 15 लाख रुपए तक की कमाई कर रहे हैं। धर्मपाल अपने इस सफलता का सारा श्रेय उधानिकी विभाग के अधिकारियों खो देते हैं। बे बताते हैं कि आज हम जो भी अपने खेतों में आधुनिक खेती करके कमा रहे हैं वो उधानिकी विभाग के अधिकारियों की वजह से आज हम इस सफलता की चोटी पर पहुंचे हैं। धर्मपाल आधुनिक तरीकों से अपने खेतों में लहसुन संतरा टमाटर सीडलेस खीरा तथा प्याज जैसे अन्य कई फसलों का उत्पादन करते हैं और इन फसलों से धर्मपाल सिंह ठाकुर को अच्छी कमाई हो जाती है।

धर्मपाल सिंह ठाकुर बताते हैं कि पहले हमारे घर की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब थी जिसकी वजह से हम अपना घर तक अच्छे से नहीं चला पा रहे थे परंतु उधानिकी विभाग के अधिकारियों की मदद से आज हम अच्छी कमाई कर रहे हैं और अपने खेतों में 10 लोगों को रोजगार भी दिए हुए हैं। ये लोग हमारे खेतों के फसलों को देखरेख करते हैं और साथ ही साथ पैकिंग और भी कामों को अच्छी तरह करते हैं।

धर्मपाल सिंह ठाकुर को इसे आधुनिक तरीके से खेती करते हुए देखकर वहां के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें सम्मानित किया था। और इसके साथ साथ साल 2022 में गणतंत्र दिवस के मौके पर धर्मपाल सिंह ठाकुर को सम्मानित भी किया गया था।