Home Lifestyle

देखिए हवा में झूलने वाले 4 अनोखे रेस्टुरेंट, यहां लोग हवा में झूलते हुए भोजन का आनन्द उठा सकते हैं

जमीन और आसमान के बीच का सफर कितना सुहाना होगा इसका हमें अंदाजा भी नहीं है। भला हवा में उड़ने का शौक किसे नहीं होगा, लेकिन इसका हमारे पास एकमात्र ही जरिया है हेलीकॉप्टर और एरोप्लेन की यात्रा। लेकिन इसके अलावा भी ऐसे कई विकल्प है जिससे हवा में उड़ने का शौक पूरा हो सकता है।

हमारे देश में आश्चर्यचकित कर देने वाली जगहों और चीजों की कोई कमी नहीं है। कभी-कभी हम ऊंचे-ऊंचे झूले पर भी बैठकर खुद को मानो आसमान में ही खो देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है हवा में उड़ने वाले रेस्टोरेंट भी है, (Hanging restaurants in India) वह भी हमारे देश में ही। शायद आपको भी इस बात पर यकीन नहीं होगा लेकिन यह सच है कि अब आप हवा में भी भोजन का लुफ्त उठा सकते हैं।

अक्सर खाने-पीने के शौकीन लोग नए-नए और अच्छे रिस्टोरेंट्स की तलाश करते रहते हैं और वहां लजीज डिशेज का लुफ्त भी उठाते हैं। ऐसे लोगों के लिए हैंगिंग रेस्टोरेंट (Hanging Restaurant) से अच्छी जगह कोई जगह हो ही नहीं सकती, क्योंकि इस बीच हवा में भोजन का स्वाद चखने को मिलेगा। हमारे देश में ही कई हैंगिंग रेस्टोरेंट है, जो काफी मशहूर भी है। यहां दूर-दूर से टूरिस्ट आते हैं और जमीन और आसमान के बीच भोजन का लुफ्त उठाते हैं। इसका एक अलग ही एहसास है क्योंकि ऐसा मौका सभी को बार-बार नहीं मिलता है।

जानिए कहां-कहां है हैंगिंग रेस्टोरेंट

हैंगिंग रेस्टोरेंट, बेंगलुरु (Hanging Restaurant, Bengeluru)

बेंगलुरु का हैंगिंग रेस्टोरेंट (Hanging Restaurant, Bengeluru) भारत के सबसे प्रसिद्ध हैंगिंग रेस्टोरेंट में से एक है। इसे “डाइन इन द स्काई” भी कहा जाता है। अगर आप बेंगलुरु या उसके आसपास के इलाके में है तो हवा में झूलने वाले इस रेस्टोरेंट का लुफ्त जरूर उठाएं। क्योंकि यहां दूर-दूर से टूरिस्ट आते हैं वो सिर्फ इस प्रसिद्ध रेस्टोरेंट के लिए ही। वैसे तो सभी शहरों में रेस्टोरेंट की कोई कमी नहीं है लेकिन हैंगिंग रेस्टोरेंट (Hanging Restaurant, Bengeluru) में जाने और वहां थोड़ा ही समय व्यतीत करने का कुछ अलग ही मजा है।

Magnificent view of hanging restaurant banglore
Magnificent view of hanging restaurant banglore

120 फीट ऊंचे इस रेस्टोरेंट में आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ जमीन पर नहीं बल्कि हवा में भोजन का लुफ्त उठा सकते हैं। यकीनन यह एहसास वहां जाने वालों के लिए अविस्मरणीय होगा, जिसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। इस रेस्टोरेंट में सुबह 4:30 बजे से रात को 8:00 बजे तक जाने की सुविधा उपलब्ध है। इस रेस्टोरेंट में जाने के लिए आपको ₹3999 से लेकर ₹6999 तक का खर्च आएगा। बेंगुलुरु के इस रेस्टोरेंट की ऊंचाई से आप नागवारा झील और मान्यता पार्क को भी बखूबी देख सकते हैं।

Hanging restaurant Banglore

यह भी पढ़ें :- अगर आपका फोन हो रहा बार-बार हैंग, तो अपनाएं ये आसान ट्रिक्स, दूर हो जाएगी आपकी परेशानी

फ्लाई डाइनिंग, गोवा (Flydining, Goa)

अक्सर घूमने के शौकीन लोग गोवा जाते ही हैं, और वहां के अनेकों खूबसूरत जगहों से रूबरू होते हैं। गोवा का बीच ऐसे ही प्रसिद्ध है, साथ ही वहां घूमने वाले कई आकर्षक जगहें है। गोवा का फ्लाई डाइनिंग (Flydining, Goa) भी बहुत ही आकर्षक है क्योंकि इसमें हवा में झूलते हुए खाना खाने का लुफ्त उठाया जा सकता है। गोवा में घूमने वाले कई आकर्षक जगहें है। वैसे इस रेस्टोरेंट में एक साथ 22 लोग हवा में झूलते हुए खाने का लुफ्त उठा सकते हैं, जो सबके लिए बहुत ही यादगार पल होगा। अगर आप भी कभी गोवा जाए तो वहां फ्लाई डाइनिंग (Flydining, Goa) में झूलते हुए जरूर खाना खाएं। इस रेस्टोरेंट में जाकर हवा में उड़ते हुए खाना खाने के लिए आपको ₹3500-₹8000 तक का भुगतान करना पड़ेगा। यह राशि आपके चॉइस के ऊपर निर्भर है।

Fly dining Goa

बिस्बा बांग्ला रेस्टोरेंट, कोलकाता (Biswa Bangla Restaurant, Kolkata)

कोलकाता में भी बहुत सारी प्रसिद्ध जगहें है, जिससे रूबरू होने के लिए अक्सर लोग जाते रहते हैं। इसके साथ ही वहां बिस्वा बांग्ला रेस्टोरेंट (Biswa Bangla Restaurant, Kolkata) भी है, जो बहुत ही प्रसिद्ध है। इस रेस्टोरेंट में जाने वाले लोग हवा में झूलते हुए खाना खाने का आनंद उठा सकते हैं। यह रेस्टोरेंट अन्य रेस्टोरेंट से काफी बड़ा है, जिससे इसमें गोवा और बेंगलुरु के रेस्टोरेंट के मुकाबले ज्यादा लोग एक साथ बैठकर हवा में उड़ते हुए खाना खा सकते हैं।

बिस्वा बंगला रेस्टुरेंट

55 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस रेस्टोरेंट में इतनी जगह है कि एक साथ 50 लोग हवा में उड़ते हुए भोजन का लुफ्त उठा सकते हैं। यह रेस्टोरेंट (Biswa Bangla Restaurant, Kolkata) अंडाकार आकार का है, जो हवा में लटकते हुए नजर आता है। इस रेस्टोरेंट में जाने की सुविधा सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक है। अगर आप भी कभी कोलकाता जाएं तो बिसवा बांग्ला रेस्टोरेंट में हवा में उड़ते हुए खाना खाने का आनंद जरूर उठाएं।

Biswa Bangla restaurant, Kolkata

फ्लाईडाइनिंग, नोएडा (Flydining, Noida)

Fly Dining Noida

फ्लाईडाइनिंग (Flydining, Noida) की सुविधा नोएडा शहर में भी उपलब्ध है। नोएडा सेक्टर 38 में रहने वाले या वहां जाने वाले सभी लोग फ्लाई डाइनिंग (Flydining, Noida) का लुफ्त उठा सकते हैं। यह सभी को रोमांचित कर देने वाली जगह है। हवा में उड़ते हुए खाने में जो मजा है वह जमीन पर भला कहां मिलने वाला। जमीन से 160 फीट ऊंचे इस रेस्टोरेंट में एक साथ 24 लोगों के बैठने की जगह है। इस ऊंचाई से गार्डेन्स गैलेरिया मॉल, वर्ल्डस ऑफ़ वंडर्स जैसी कोई प्रसिद्ध जगहें देख सकते हैं। इस रेस्टोरेंट में जाने की सुविधा शाम 6:00 बजे से रात को 10:00 बजे तक है। आप ₹2499- ₹2999 खर्च करके इस रेस्टोरेंट में हवा में उड़ते हुए खाने आनंद उठा सकते हैं।

Fly Dining Noida

कई लोग घूमने के शौकीन होते हैं.. तो कई लोग ब्रांडेड कपड़े पहनने के.. कई लोग आलीसान बंगले में रहने के शौकीन होते हैं.. तो कई लोग रेस्टोरेंट में लज़ीज़ डिसेज खाने के। अपने शौक पूरे करने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। अगर आप भी कभी हैंगिंग रेस्टोरेंट में खाना नहीं खाए हैं तो इन जगहों पर जाकर इस यादगार पल को हमेशा के लिए अपने साथ जोड़ लीजिए, क्योंकि शौक बड़ी चीज है।

Exit mobile version