Home Uncategorized

किसान आंदोलन में लोगों ने खूब किया मदद, रोटी मशीन के बाद लगा Foot massager: Kisan Protest

किसान का अर्थ आप सभी जानते हैं। एक किसान अपनी मेहनत से अनाज उगा कर सभी का पेट भरते हैं। वहीं किसान 27 नवम्बर से अपनी मांगों को लेकर सिंधू बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। लगभग 14 दिनों से अधिक दिन गुजर गए हैं लेकिन यह आन्दोलन अब तक बेनतीजा रहा है और किसान अपने धरने पर डटे हैं।

ऐसे में धीरे-धीरे से सभी कोई किसानों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। कुछ लोग खाने-पीने की व्यव्स्था में जुटे हैं तो वहीं कोई गर्म कपड़े जुटा रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले रोटी बनाने वाली मशीन और वॉशिंग मशीन से किसानों की मदद की गई थी। वहीं अब किसानों की सहायता करने के लिए Foot Massager मशीन भी लगा दी गई है। इसकी सहायता से किसान अपने पैरों की मालिश के माध्यम से अपनी थकान दूर कर सकेंगे।

Foot massager and roti making machine

इन सब के अलावा किसानों के लिए मेक शिफ्ट जिम का व्यवसाय भी किया गया है। आपको बता दें कि बीते शुक्रवार को प्रदर्शन की जगह पर पैरों की मालिश करने के लिए 25 मशीने लगाई गई हैं। गैर सरकारी संस्था ‘खालसा’ ने इन मशीनों के लिए पूरा मदद किया है।

जिस किसान भाई को अपने पैरों की मालिश करवानी है उसे एक टोकन लेकर अपनी बारी का इंतजार करना है। किसान भाईयों को यह सेवा बिल्कुल मुफ्त में दिया जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि यह संगठन कांवड़ और अमरनाथ यात्रा के दौरान भी लोगों को सेवाएं देती है।

किसानों के प्रति लोगों में सेवा भाव को देखकर मन प्रसन्न हो जाता है। The Logically सभी लोगों को किसानो की सहायता करने के लिए हृदय से नमन करता है तथा उनके कार्यों की सराहना भी करता है।

Exit mobile version