Home Farming

खुद से बीज तैयार करके कर रहे हैं प्याज की उन्नत खेती, अन्य किसानों की भी कर रहे हैं मदद

आजकल के किसान बढ़ती महंगाई को देखते हुए अपने खेतों में अलग-अलग तरीकों को अपनाकर खेती कर रहे हैं जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा भी हो रहा है। इसके साथ वह अपने प्रयोग से दूसरे किसान को भी मदद कर रहे हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही किसान की कहानी बताएंगे जिन्होंने बढ़ते प्याज के दाम को देखकर के उन्होंने अपने खेतों में प्याज का बीज खुद तैयार किया। और आज वो दूसरों किसानों को भी मदद कर रहे हैं।

गब्बू लाल पाटीदार (Gabbu Lal Patidar) जो मध्यप्रदेश (Madhyapradesh) के देवास (Devas) की रहने वाले हैं जो 26 वर्ष के हैं। यह अपने खेतों में कई साल से प्याज की खेती कर रहे हैं। परंतु इन्हें इन प्याज की खेती से कोई मुनाफा नहीं हो रहा था क्योंकि बढ़ते प्याज के बीज को लेकर के यह काफी चिंतित रहने लगे। हमारे देश में प्याज की खेती सबसे अधिक होती है। देश में लगभग 13.5 लाख हेक्टेयर पर प्याज की खेती की जाती है। प्याज की खेती से कम समय में ज्यादा मुनाफा होता है। इसीलिए ज्यादातर किसान प्याज की खेती करना चाहते हैं। इन्हीं सब चीजों को देखकर गब्बू लाल पाटीदार ने भी प्याज की खेती करते थे परंतु बाजारों बीते कई सालों से प्याज के बीज को बढ़ते दामों को देखकर के इन्हें प्याज की खेती से ज्यादा मुनाफा नहीं हो रहा था। प्याज का बीज इतना महंगा हो गया कि किसान प्याज की खेती करने के बारे में सोचने लगे। प्याज के बीज के बढ़ते दाम को देखकर गब्बू लाल पाटीदार ने अपने खेतों में ही प्याज बीज तैयार करने के बारे में विचार करने लगे।

Onion Seed

गब्बू लाल पाटीदार (Gabbu Lal Patidar) बताते हैं कि पिछले 3 साल से प्याज का बीज का दाम काफी तेजी से बढ़ रहा था जिससे हमें और यहां के किसानों को काफी मुश्किलें हो रही थी। जिससे किसान बाजार से प्याज के बीज नहीं खरीद पा रहे थे। इसलिए हमने अपने ही खेतों में प्याज का बीज तैयार करने लगे और अंततः हमें सफलता मिल गई। गब्बू लाल पाटीदार ने अपने खेतों में प्याज का बीज तैयार करके वहां के किसानों के लिए एक मिसाल बन गए। जहां बाजारों में प्याज का बीज काफी महंगी मिल रही थी। वही गब्बू लाल पाटीदार में अपनी खेतों में बीज तैयार करके वहां के किसानों को सस्ते दामों में बीज देने लगे। जिसे वहां के किसान अपनी खेतों में प्याज की खेती कर सकें और इन प्याज की खेती से अच्छा मुनाफा कमा सकें।

यह भी पढ़ें:-करोड़ों का घर और महंगी गाड़ी होने के बावजूद घर की जिम्मेदारी पूरी करने के लिए बेचती हैं छोले कुल्चे

गब्बू लाल पाटीदार (Gabbu Lal Patidar) ने पिछले कई साल से अपने खेतों में प्याज का बीज तैयार करके किसानों की मदद कर रहे हैं। यह बताते हैं कि बाजारों में प्याज के बीज की कीमत लगभग ₹8000 किलो तक पहुंच गई थी। जिसके बाद हमने अपने खेतों में भी तैयार करके कई किसानों को हमने अपने खेतों के बीच दिए हैं। यह बीज 1000 से 1200 रुपए किलो तक हम किसानों को प्याज के बीज दिए।

गब्बू लाल पाटीदार अपनी खेतों में बड़े पैमाने पर प्याज के बीज तैयार करने में लगे हैं। इन्होंने 8 बीघा खेत में लगभग 165 कट्ठे प्याज बुने हैं। और इनका टारगेट रखा है कि वह इस बार लगभग 15 क्विंटल प्याज के बीज तैयार करेंगे। और किसानों की मदद करेंगे।

गब्बू लाल पाटीदार वहां के किसानों के लिए एक मिसाल बन गए हैं। और यह अपने इस प्रयोग से वहां के किसानों को काफी मदद कर रहे हैं। वहां के किसान गब्बू लाल पाटीदार से प्याज के बीज सस्ते दामों में लेकर के काफी अच्छा मुनाफा कमा आ रहे हैं।

Exit mobile version