Home Uncategorized

यह विशालकाय आग का गोला पृथ्वी से टकराया और सबको चकित कर डाला: वीडियो देखें

हम अक्सर उल्का वर्षा के बारे में सुनते आये हैं लेकिन हाल ही में हुई एक घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है।
दरअसल दक्षिणी चीन में आग का एक विशाल गोला आकाश में नजर आया और देखते ही देखते बहुत तेजी से जमीन पर गिर गया।

आग के इस विशाल गोले के आकाश से गिरने से स्‍थानीय लोग दहशत में आ गए। हालांकि तत्‍काल यह अभी स्‍पष्‍ट नहीं हो सका है कि आसमान से आग के गोले के गिरने की वजह क्‍या थी?

जोर से धमाके की आवाज हुई थी

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, पृथ्वी की ओर आगे बढ़ते हुए चमकती हुई विशाल आग का गोला कई वीडियो में कैद हो गया। यह घटना चीन के किंघई प्रांत में घटी है।

डेली मेल द्वारा कई क्लिप के अनुसार, आग का गोला उत्तर-पश्चिमी चीन के नांगकियान काउंटी में गिरती है। घटना 23 दिसंबर (बुधवार) सुबह करीब 7 बजे की बताई जाती है। डेली मेल ने स्थानीय निवासियों के हवाले से बताया कि उन्होंने जोर से धमाके की आवाज सुनी थी।

Giant fireball streaks across sky and crashes on ground in China

आग का गोला एक बोल्ट की तरह दिख रहा था

डेली मेल ने एक स्थानीय के हवाले से बताया कि वह अपने बच्चे को स्कूल ले जाते समय आग के गोले को गिरते हुए देखा। चीनी विज्ञान वेबसाइट गुओक्र के मुख्य लेखक यू जून ने बीजिंग न्यूज को बताया कि आग का गोला एक बोल्ट की तरह दिख रहा था। आग के इस विशाल गोले के गिरने से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

चीन के भूकंप नेटवर्क केंद्र ने कहा कि उसने इस घटना को दर्ज किया था। अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से कहा कि सुबह 7.25 बजे नंगकियान काउंटी और येसु काउंटी के बीच की सीमा के पास एक संदिग्ध आग का गोला पाया गया।

50,000 से अधिक उल्कापिंड पाए गए हैं

वहीं नासा की एक रिपोर्ट बताती है कि दिसंबर 2019 तक पृथ्वी पर 50,000 से अधिक उल्कापिंड पाए गए हैं।

एक क्षुद्रग्रह और उल्का के बीच अंतर: एक क्षुद्रग्रह चट्टान का एक बड़ा हिस्सा होता है जो टकरावों या प्रारंभिक सौर प्रणाली से बना होता है जबकि एक उल्का वह होता है जिसे खगोलविद उस समय वातावरण में प्रकाश की एक चमक कहते हैं। इस मलबे को ही उल्कापिंड के रूप में जाना जाता है।

अधिकांश इतने छोटे होते हैं कि वे वायुमंडल में वाष्पशील होते हैं। उल्का, उल्कापिंड आम तौर पर क्षुद्रग्रह और धूमकेतु से निकलते हैं।

नेहा श्रीवास्तव गोरखपुर की रहने वाली हैं जिन्होंने अपनी एकेडमिक शिक्षा के बाद पत्रकारिता के तरफ अपना रुख किया। मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई करने के बाद नेहा ने देश के कुछ प्रतिष्टित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया और अब The Logically के साथ सकारात्मक खबरों पर अपनी हुनर आजमा रही हैं। नेहा फिलहाल देश की राजधानी दिल्ली में रहती हैं और देश दुनिया मे होने वाले सकारात्मक पहलुओं पर नज़र रखते हुए Social Heroes की कहानियां लिखती हैं।

2 COMMENTS

Comments are closed.

Exit mobile version