Home Farming

इस पौधे की खेती कर 1 पौधे से कमा सकते हैं 6 लाख रुपए, जानिए कैसे उगाएं ये पौधे

वर्तमान में हर किसी की ख्वाहिश स्वयं का व्यवसाय प्रारम्भ करना है। अगर आप ये प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपके लिए एक लेख लेकर आए हैं जिसमें आप किस बिजनेस को कैसे करें और कैसे लाभ कमाएं?? ये सारी जानकारी ग्रहण करेंगे इसलिए हमारे साथ इस लेख पर बने रहें।

वह व्यवसाय है चंदन की खेती। जिसमें आप कम खर्च के साथ लाखों रुपए का मुनाफा एक पेड़ से प्राप्त कर सकते हैं। इसकी देखभाल में भी आपको शुरुआती दिनों में कोई ज्यादा दिक्कत नहीं होगी और जब ये बड़े हो जाते हैं और सुगंध आने लगती है तो देखभाल की जरूरत है। आईए जानते हैं विस्तार से…

ऐसे कर सकते हैं चंदन की खेती

अगर आप चंदन की खेती करते हैं तो आप करोड़पति बन सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप इसकी खेती के साथ और भी कार्य कर सकते हैं। आप चंदन के पेड़ को अपने पूरे खेतों में लगा सकते हैं या फिर इसे किनारे में लगाकर खेत के अंदर किसी और फसल को भी लगा सकते हैं। चंदन के एक पेड़ से आप लगभग और 5-6 लाख रुपए कमा सकते हैं। -Earn 6 lakh rupees from one plant by cultivating sandalwood

Cultivation Of Sandalwood  Is A Better Option You Can Earn Lakhs From Its

रखें निम्न बातों का ख्याल

अगर आप भी खेती प्रारंभ करते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना अति आवश्यक है। इसमें आपको ज्यादा पानी की आवश्यकता नहीं पड़ती और इस बात का ध्यान रखना है कि उसे कभी भी निचले इलाके में नहीं लगाना चाहिए। यह एक परजीवी पौधा है जिस कारण इसके साथ एक होस्ट का पौधा होना भी आवश्यक है। क्योंकि अकेले तैयार नहीं होता है। आप चंदन का पौधा लगाते हैं वहां के आसपास सफाई बनाए रखें। -Earn 6 lakh rupees from one plant by cultivating sandalwood

यह भी पढ़ें:-काली हल्दी की खेती आपको बना सकती है मालामाल, दुगने-तिगुने कीमत पर बिकती है: जानिए डिटेल्स

आखिर कब लगाएं इसे

आप कभी भी चंदन के पेड़ को लगा सकते हैं। परंतु पौधा लगाने के दौरान आपको इस बात का ध्यान रखना है कि यह दो से ढाई वर्ष का हो। अगर आप ऐसा करते हैं तो इस पौधे को खराब होने का संभावना नहीं होती है। फिर आप इसे किसी भी वक्त लगा सकते हैं। -Earn 6 lakh rupees from one plant by cultivating sandalwood

आखिर कैसे होता है इसका पेड़

इसके पेड़ लगाने के लगभग शुरुआती दौर में 8 वर्षों तक आपको किसी भी बाहरी सुरक्षा की आवश्यकता नहीं होती क्योंकि इसमें तब तक खुशबू नहीं होती है। जैसे ही इसकी लकड़ी से खुशबू आने लगती है तब सुरक्षा की आवश्यकता पड़ती है। अब आपको इसकी सुरक्षा के लिए खेतों में घेराबंदी करवानी होगी। -Earn 6 lakh rupees from one plant by cultivating sandalwood

चंदन की खेती में लागत

आपको इसकी खेती में ज्यादा इन्वेस्ट करने की आवश्यकता नही है। आप 100-130 रूपए तक एक पौधे को खरीदर खेत मे इसे लगा सकते हैं। वहीं इसकी होस्ट वाले पौधे का मूल्य 50-60 रुपए होता है। -Earn 6 lakh rupees from one plant by cultivating sandalwood

सबसे महंगी होती है इसकी लड़की

इसकी खेती में लोगों को बहुत लाभ मिलता है क्योंकि इसका मार्केट में मूल्य लगभग 26000-30000 प्रति किलोग्राम तक है। अगर किसान इसकी खेती करते हैं तो वह एक पेड़ से 15 से 20 किलो लकड़ी प्राप्त कर सकते हैं जिससे उनकी कमाई 5 से 6 लाख रूपए आराम से हो सकती है। हालांकि वर्तमान में सरकार द्वारा चंदन की खरीद एवं बिक्री पर रोक लगाया गया है सिर्फ सरकार ही इसे खरीद सकती है। -Earn 6 lakh rupees from one plant by cultivating sandalwood

यह भी पढ़ें:-जिस ऑर्गेनिक खेती से श्रीलंका की हालत नाज़ुक हो गई, उसी से भारत का एक किसान हो रहा मालामाल

चंदन की लकड़ी का उपयोग

इसके पौधे का डिमांड अत्यधिक है क्योंकि इसका सबसे ज्यादा उपयोग परफ्यूम के निर्माण में किया जाता है। इसके अतिरिक्त यह आयुर्वेद में उपयोग होता है। इसे लोग तरल पदार्थ के तौर पर भी तैयार करते हैं। ब्यूटी प्रोडक्ट्स में इसका उपयोग अधिक होता है जिस कारण का डिमांड दिन-प्रतिदिन और बढ़ता जा रहा है। –Earn 6 lakh rupees from one plant by cultivating sandalwood

Exit mobile version