Monday, December 11, 2023

हरियाणा की बेटी भरेगी अंतरिक्ष की उङान, ऑल इंडिया 8वीं रैंक के साथ आया इसरो से ऑफर

आज भारत की बेटियां भारत समेत पूरी दुनिया में अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं। उन्हें मौका मिलने की देर है वह हर कदम पर देश का नाम रोशन कर सकती हैं। वह अपने दम पर आसमान तक छूने में सक्षम हैं। कुछ ऐसा ही किया है हरियाणा के करनाल की रहने वाली सुरभि ने। अब कल्‍पना चावला के बाद सुरभि ने उड़ान भरी है।

आपको बता दें कि सुरभि का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में हुआ है, जिससे उनके घर में खुशी का माहौल है। सुरभि अपनी कड़ी मेहनत से मुकाम पाने में सफल हुई हैं। लोग उनके घर में बधाई देने आ रहे हैं। – Surbhi got All India Rank 8 in ISRO’s competitive exam.

सुरभि का हुआ इसरो में चयन

Surbhi Got Selected ISRO

सुरभि के माता-पिता अपनी बेटी की इस कामयाबी पर बेहद खुश हैं। इसरो में चयन होने की खुशी में शहरवासियों और रिश्तेदारों ने सुरभि का फूलो से स्वागत किया। सुरभि बताती हैं कि वह वाईएससी यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रानिक्स व कम्यूनिकेशन में बीटेक की डेग्री प्राप्त की हैं। उसके बाद वह गेट परीक्षा की तैयारी शुरू की और साथ ही टीसीएस कंपनी में नौकरी कर ली। उसके बाद उसका चयन बीएसएनएल में जेई के पद पर हुआ, लेकिन सुरभि करना तो कुछ और ही चाहती थी।

यह भी पढ़ें:-एक घर की कुल 6 बेटियों ने किया Ph. D, जिसमे चार विदेशों में कर रही हैं सरकारी नौकरी: प्रेरणा

सुरभि को आल इंडिया 8वां रैंक

सुरभि के अनुसार जब इसरो ने एक साथ 100 सैटेलाइट लांच किया उसी समय से सुरभि इसरो ज्वाइन करना चाहती थी। इसके लिए वह कड़ी मेहनत की और उसकी मेहनत रंग भी लाई। आपको बता दें कि इसरो की प्रतियोगिता परीक्षा में सुरभि आल इंडिया रैंक 8 प्राप्त की। उसके बाद सुरभि का चयन इसरो में एक साइंटिस्ट के रूप में हुआ। सुरभि अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए कहती हैं कि उन्होंने पूरी तरह सहयोग किया है। साथ ही उन्होंने पूरा भरोसा जताया, जिससे आज वह यह सफलता प्राप्त कर पाई हैं। – Surbhi got All India Rank 8 in ISRO’s competitive exam.

माता-पिता को था सुरभि पर पूरा भरोसा

Surbhi With Her Parents

सुरभि युवाओं को कड़ी मेहनत करने के साथ ही खुद पर विश्वास रखने और निरंतर प्रयास करते रहने की सलाह देती हैं, इससे सफलता जरूर मिलेगी। सुरभि के पिता बलदेव राज और माता वीनू अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर बेहद खुश हैं और कहते हैं कि उनको अपनी बेटी पर पूरा भरोसा था कि जिस तरह से उनकी बेटी कड़ी मेहनत और लगन के साथ पढ़ रही है उसे सफलता जरूर मिलेगी। साथ हीं वह इस सफलता का श्रेय गुरुओं के आर्शीवाद को भी देते हैं।

सुरभि को सफलता की मिल रही हैं शुभकामनाएं

निरंकारी मिशन के इंद्री संयोजक महा सिंह संजय बजाज ने सुरभि को सफलता की हार्दिक शुभकामनाएं दी कहा कि सुरभि ने ना केवल अपने परिवार की बल्कि अपने क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है। आगे कहते हैं कि अच्छे संस्कार और माता-पिता के आशीर्वाद से सफलता जरूर मिलती हैं। इस मौके पर हरपाल सिंह, गुरविन्द्र सिंह पिंकी, संदीप, नीरज गर्ग, पुरूषोत्तम कश्यप, सुनील शर्मा और अनुज मौजूद थे। इन सभी ने सुरभि को शुभकामनाएं दी। – Surbhi got All India Rank 8 in ISRO’s competitive exam.